Rahul Gandhi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़े विवाद में दाखिल याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने याची को पुनर्विचार याचिका दायर करने की अनुमति देते हुए यह याचिका वापस लेने के आधार पर खारिज की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 5 मई को भी इसी मुद्दे पर दाखिल एक याचिका को कोर्ट ने निरस्त कर दिया था। नई याचिका में कुछ अतिरिक्त साक्ष्य प्रस्तुत करने का दावा किया गया था और साथ ही यह मांग की गई थी कि अंतिम निर्णय आने तक राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर रोक लगाई जाए।
राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड
Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...









