शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

PM Kisan Update: क्या ₹6,000 से ₹10,000 होगी सम्मान निधि? 24वीं किस्त से पहले सरकार देगी कोई बड़ा सरप्राइज?

पीएम किसान सम्मान निधि की राशि 6,000 से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने के प्रस्ताव पर विचार की बात सामने आई है। हालांकि, सरकार ने अभी आधिकारिक फैसला नहीं किया है और 24वीं किस्त का भी इंतजार है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026
in राष्ट्रीय
PM Kisan Yojana Update
Share on FacebookShare on Twitter

PM Kisan Yojana Update:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले करोड़ों किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार किसानों को मिलने वाली सालाना आर्थिक सहायता बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। फिलहाल पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। अब इस रकम को बढ़ाकर 10,000 रुपये किए जाने की संभावना जताई जा रही है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो किसानों को मौजूदा सहायता से 4,000 रुपये ज्यादा मिलेंगे।

प्रस्ताव पर क्या कहा

पीएम किसान की राशि बढ़ाने की चर्चा डॉ. कृष्णवीर चौधरी के बयान के बाद तेज हुई है। वह सरकार की हाईपावर परचेज कमेटी के सदस्य और भारतीय कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। नूंह पंचायत भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की रकम बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। उनके मुताबिक, सालाना सहायता 6,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये की जा सकती है।

RELATED NEWS

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल,  गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल, गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

सितम्बर 27, 2026
Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

सितम्बर 27, 2026

अभी फैसला नहीं हुआ

हालांकि, किसानों के लिए यह समझना जरूरी है कि 10,000 रुपये की सालाना राशि अभी तय नहीं हुई है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल इसे संभावित बदलाव के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। अंतिम फैसला होने के बाद ही पता चलेगा कि सहायता राशि बढ़ाई जाएगी या नहीं। अगर रकम बढ़ती है तो नई व्यवस्था कब से लागू होगी, इसकी जानकारी भी सरकार के आधिकारिक ऐलान के बाद ही सामने आएगी।

24वीं किस्त का इंतजार

इस बीच पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर भी किसानों की नजर बनी हुई है। योजना की 23वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2026 को जारी की थी। उस समय करीब 18,880 करोड़ रुपये DBT के जरिए लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में भेजे गए थे। अब किसान अगली किस्त की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की है। हालांकि, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया के अनुसार, अगली किस्त अक्टूबर में आने की संभावना है।

ऐसे मिलती है रकम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम एक साथ खाते में नहीं आती, बल्कि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। यानी किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर एक किस्त मिलती है। सरकार ने हाल ही में योजना को 2031 तक जारी रखने का फैसला किया है। अब तक इस योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं। अगर 10,000 रुपये की राशि बढ़ाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो किसानों को मौजूदा व्यवस्था से ज्यादा आर्थिक सहायता मिलेगी।

Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल,  गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल, गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 27, 2026

ब्रिटेन में पढ़ाई करने का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए वीजा नियमों में सख्ती चिंता बढ़ा रही है।...

Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 27, 2026

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को स्थायी सदस्य बनाए जाने की मांग का एक बार फिर...

AI Warning : बिल गेट्स ने किससे एक अरब मौतों का खतरा बताया, ऑस्ट्रेलिया में कौन सा एजेंट घुसा

AI Warning : बिल गेट्स ने किससे एक अरब मौतों का खतरा बताया, ऑस्ट्रेलिया में कौन सा एजेंट घुसा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बेहद गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है...

FSDA Raid : कानपुर में 60 होटल-रेस्टोरेंट पर छापे, गंदगी और एक्सपायरी सामान मिला, 5 लाइसेंस निलंबित

FSDA Raid : कानपुर में 60 होटल-रेस्टोरेंट पर छापे, गंदगी और एक्सपायरी सामान मिला, 5 लाइसेंस निलंबित

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने कानपुर में होटल और रेस्टोरेंट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ...

CJI Story : शिया कॉलेज की कक्षा से सुप्रीम कोर्ट तक, कबसे संभालेंगे देश की सर्वोच्च अदालत की कमान

CJI Story : शिया कॉलेज की कक्षा से सुप्रीम कोर्ट तक, कबसे संभालेंगे देश की सर्वोच्च अदालत की कमान

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

लखनऊ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी करने के करीब 40 साल बाद जस्टिस विक्रम नाथ देश के अगले चीफ...

Next Post
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In