बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने पहली बार सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहली बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक के बाद एक तीन पोस्ट किए।

by Akhand Pratap Singh
मई 9, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
PM Modi
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को पहली बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक के बाद एक तीन पोस्ट किए। उन्होंने अमेरिकी पादरी रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नए पोप चुने जाने पर बधाई दी। इसके अलावा पीएम मोदी ने महाराणा प्रताप और रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती को लेकर भी रिएक्शन दिए।

पीएम मोदी (PM Modi) ने पहले पोस्ट में अमेरिकी पादरी रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मैं भारत की जनता की ओर से परमपावन पोप लियो XIV को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। कैथोलिक चर्च का उनका नेतृत्व शांति, सद्भाव, एकजुटता और सेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने के गहन महत्व के क्षण में आया है। भारत हमारे साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ निरंतर संवाद और सहभागिता के लिए प्रतिबद्ध है।”

RELATED NEWS

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

अगस्त 15, 2026
PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

अगस्त 14, 2026

पीएम मोदी ने दूसरे एक्स पोस्ट में लिखा, ”देश के अमर सेनानी महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस साहस और शौर्य का परिचय दिया था, वह आज भी हमारे वीर-वीरांगनाओं के लिए पथ-प्रदर्शक बना है। मां भारती को समर्पित उनका पराक्रमी जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

उन्होंने तीसरे पोस्ट में लिखा, ”गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्हें भारत की साहित्यिक और सांस्कृतिक आत्मा को आकार देने के लिए याद किया जाता है। उनके कार्यों ने मानवतावाद पर जोर दिया और साथ ही लोगों में राष्ट्रवाद की भावना को भी जगाया। शिक्षा और सीखने के प्रति उनके प्रयास, जो शांति निकेतन के उनके विकास में देखे जा सकते हैं, भी बहुत प्रेरणादायक हैं।”

यह भी पढ़े: ‘मोदी का नाम सुनते ही कांपते हैं’ पाकिस्तानी सांसद ने संसद में शाहबाज को बताया बुज़दिल…

इससे पहले 7 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सदस्यों को जानकारी दी। बैठक में उन्होंने भारतीय सेना की प्रशंसा भी की। कैबिनेट बैठक की शुरुआत में पीएम मोदी को कैबिनेट मंत्रियों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए बधाई दी।

कैबिनेट से जुड़े सूत्र ने बताया था कि भारतीय सेना ने तैयारी के अनुसार बिना किसी गलती के कार्रवाई को अंजाम दिया। केंद्रीय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सेना की सराहना करते हुए इसे गर्व का पल बताया था।

Tags: PM Modi
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Free Online Coaching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन...

PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

 PM Modi Red Fort Turban:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से देश को 13वीं...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 1, 2026

Delhi Police: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का माफी...

Next Post
Defence operations

LIVE पर ताला! रक्षा अभियानों की कवरेज पर केंद्र की बड़ी रोक

कौन हैं भोजपुरी सिनेमा के अमीर सितारे, मेहनत और लगन से स्टारडम पाने वाले एक्टर्स की संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान

कौन हैं भोजपुरी सिनेमा के अमीर सितारे, मेहनत और लगन से स्टारडम पाने वाले एक्टर्स की संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist