सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

संविधान पर चर्चा के दौरान बोले पीएम नरेंद्र मोदी, इंदिरा गांधी ने इस वजह से लगाई थी इमरजेंसी

PM Narendra Modi: संविधान पर चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सदन में कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर हमला किया।

by Vinod
दिसम्बर 14, 2024
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सीट के लिए देश में आपातकाल लागू किया। इसे देश कभी भूल नहीं सकता। आपातकाल कांग्रेस के माथे पर पाप का ऐसा कलंक है जो कभी धुल नहीं सकता। ये बातें शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस पर चर्चा के दौरान लोकसभा में कही। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने निरंतर संविधान की अवमानना की है और संविधान के महत्व को कम किया है।

55 साल एक ही परिवार का रहा राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, कांग्रेस का इतिहास इसके अनेक उदाहरणों से भरा पड़ा है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के एक परिवार ने संविधन को चोट पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 75 साल की इस यात्रा में 55 साल एक ही परिवार ने राज किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तब कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौर में अदालत के पंख भी काट दिए गए थे। देशवासियों को जानने की जरूरत है कि यह किसी और ने नहीं बल्कि इंदिरा गांधी की सरकार ने ही किया था। उनको कोई रोकने वाला भी नहीं था। जब इंदिरा गांधी चुनाव को कोर्ट ने रद्द कर दिया और पद छोड़ने की नौबत आ गई तो उन्होंने संविधान को ताक पर रखकर आपातकाल लगा दिया।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

सितम्बर 1, 2026
Parliament Monsoon Session: संसद में फिर हंगामा, नारेबाजी के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Parliament Monsoon Session: संसद में फिर हंगामा, नारेबाजी के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

अगस्त 11, 2026

संविधान का कांग्रेस ने किया शिकार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने तभी पंडित जवाहरलाल नेहरू को संविधान संशोधन को लेकर सचेत किया था। पर उन्होंने नहीं माना। पीएम मोदी ने कहा कि आगे भी कांग्रेस सरकार को संविधान संशोधन करने की आदत सी बन गई। कांग्रेस ने समय-समय पर संविधान का ही शिकार किया। संविधान की आत्मा का लहूलुहान किया। एक बार नहीं कई बार संविधान बदले गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, पं. नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने आरक्षण का घोर विरोध किया। इतिहास इसका गवाह है। पंडित नेहरू ने सदन में आरक्षण के खिलाफ लंबे-लंबे भाषण दिए। दशकों तक मंडल कमीशन की रिपोर्ट को डिब्बे में डाल कर रखा।

और गरीबी को टीवी पर देखा

पीएम नरेंद्र मोदी ने हमारे कांग्रेस के साथियों को एक शब्द बहुत प्रिय है। वो शब्द है जुमला। कांग्रेस के हमारे साथी उनको दिन रात जुमला, लेकिन देश को पता है कि देश में अगर सबसे बड़ा जुमला कोई था तो वो था गरीबी हटाओ। ये ऐसा जुमला था, उनकी राजनीति की रोटी तो पकती थी लेकिन गरीब उसमें पिसता था। आपने गरीबों और गरीबी को टीवी पर देखा था। आपको उनके हालात के बारे में पता नहीं था। कांग्रेस पार्टी की सरकार जब गई तो लोगों को सच पता चला। बीजेपी सरकार बनने के बाद गरीबों को उनका हक मिला। डाका डालने वाले गायब हो गए। जनता हमारी नीतियों को पसंद करती है। इसी के कारण कांग्रेस हाताश और निराश है।

यह मुद्दा 40 साल तक लटका रहता

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि हमने अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए संविधान में संशोधन किया। हमने संविधान में संशोधन किया है और गर्व के साथ उसको बता रहे हैं। हमने डंके की चोट पर संविधान संशोधन किए हैं। यहां संविधान पर अनेक विषय उठाए गए। हर एक की अपनी मजबूरियां होंगी। पीएम ने कहा कि हमने महिलाओं को शक्ति देने के लिए संविधान में संशोधन किया। जब देश महिलाओं को आरक्षण देने के लिए आगे बढ़ रहा था, बिल पेश हो रहा था तब उन्हीं का एक साथी दल बेल में आता है और कागज छिन लेता है और फाड़ लेता है। फिर यह मुद्दा 40 साल तक लटका रहता है। आज वो उनके मार्गदर्शक है।

हमने भी संविधान संशोधन किए

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद एनडीए को सेवा करने का मौका मिला। संविधान और लोकतंत्र को मजबूती मिली। पुरानी बीमारी से मुक्ति के लिए एक अभियान चलाया। हमने भी संविधान संशोधन किए हैं। देश की एकता के लिए, देश की अखंडता के लिए और संविधान के भावना के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ किए हैं। पीएम ने कहा कि इस देश में बहुत कम लोगों को पता होगा, 35ए क्या है। संसद में आए बिना इसे देश पर थोप दिया गया। ये नहीं होता तो जम्मू-कश्मीर में जो हालत पैदा हुई वो नहीं हुआ। ये संसद का अधिकार था, लेकिन नहीं किया गया। क्योंकि पेट में पाप था। देश की जनता से छिपाना चाहते थे।

आंबेडकर स्मारक बनना तया हुआ

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर को भारत रत्न देने का कांग्रेस के सत्ता से बाहर जाने के बाद किया गया। अटल जी की सरकार में आंबेडकर स्मारक बनना तया हुआ था। वोट बैंक की राजनीति में डूबे हुए लोगों ने धर्म के आधार पर आरक्षण के अंदर के कुछ नुक्शे देने का प्रयास किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक देश में शासन किया। गरीब और गरीब होता गया। सड़क, बिजली, पानी,रोटी, पकड़ा और मकान को लेकर तरसा। सत्ता में रहने के लिए कांग्रेस ने गरीबी के खिलाफ काम नहीं किए। पर एनडीए की सरकार आने के बाद हमने बाबा साहब के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। हम 2047 विकसित देश बन जाएंगे। देश दुनिया की तीसरी अर्थशक्ति बनेगा।

अंधेरा था, वो दिन हमने देखे

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की एकता के मंत्र को जीने वाले हम लोगों ने वन नेशन वन कार्ड, वन नेशन वन हेल्थ कार्ड तय किया। देश में कई बार ऐसा हुआ जब एक हिस्से में बिजली थी, लेकिन दूसरे हिस्से में सप्लाई नहीं हो रही थी। अंधेरा था, वो दिन हमने देखे हैं। आज बिजली के प्रभाव को देश के हर कोने में ले जाया जा सकता है। इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी भेदभाव की बू आती रही है। पीएम ने आगे कहा कि अगर आप हमारी नीतियों को देखेंगे तो भारत की एकता को मजबूती देने का निरंतर हम प्रयास करते रहे हैं.। अनुच्छेद 370 देश की एकता में दीवार बना था। इसलिए उसे खत्म किया गया। देश की एकता हमारी प्राथमिकता है।

Tags: discussion on ConstitutionLok SabhaPM Narendra Modi
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Parliament Monsoon Session: संसद में फिर हंगामा, नारेबाजी के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Parliament Monsoon Session: संसद में फिर हंगामा, नारेबाजी के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को एक बार फिर विपक्षी सांसदों के हंगामे और नारेबाजी के...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

Next Post
Narendra Modi

'55 सालों तक एक ही परिवार का रहा शासन....',संसद में कांग्रेस पर जमकर परसे पीएम मोदी 

इस वजह से पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान की प्रति को हाथी पर रखकर निकाली थी गौरव यात्रा

इस वजह से पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान की प्रति को हाथी पर रखकर निकाली थी गौरव यात्रा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In