Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधी परिवार पर चलाए 1 से बढ़कर 1 तीर, नेहरू, सोनिया और राहुल की खोली पोल

पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधी परिवार पर चलाए 1 से बढ़कर 1 तीर, नेहरू, सोनिया और राहुल की खोली पोल

PM Narendra Modi Speech in Lok Sabha : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद से गांधी परिवार पर किया तीखा जुबानी हमला, खोली पोल, एनडीए सरकार के गिनवाए कार्य।

by Vinod
04/02/2025

PM Narendra Modi Speech in Lok Sabha : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में जवाब दिया। उन्होंने एनडीए की सरकार के कार्य गिनवाए तो वहीं कांग्रेस पर तीखा जुबानी हमला बोला। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू, सोनिया गाधी और राहुल गांधी पर तंज कसा। भ्रष्टाचार को लेकर गांधी परिवार को घेरा। पीएम मोदी ने जवाहर लाल नेहरू की वो बात दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक रुपया जाता है तो सिर्फ 15 पैसा ही पहुंचता है। पीएम मोदी ने कहा, बहुत गजब की हाथ की सफाई थी। आखिर ये पैसा जाता कहां था?।

तो नीचे तक 15 पैसे ही पहुंचते थे

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी गरजे। चुन-चुन कर विपक्ष के सवालों को अपने तरीके से जवाब दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा कि हमारे देश में एक पीएम ऐसे थे जिन्होंने एक समस्या की पहचान की और कहा कि जब दिल्ली से एक रुपया जाता था तो नीचे तक 15 पैसे ही पहुंचते थे। 15 पैसे किसे मिल रहे थे। ये हर कोई समझ सकता है। उस समय पंचायत स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक एक ही पार्टी थी। उन्होंने देश में कई बरस तक शासन किया पर देश जहां था वहीं रहा।

हमारा मॉडल है ‘बचत भी विकास भी’

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि हमारी सरकार 2014 में आई। हमने समाधान खोजने की कोशिश की और हमारा मॉडल है ‘बचत भी विकास भी’। ‘जनता का पैसा जनता के लिए’। हमने जनधन, आधार की जैन ट्रिनिटी बनाई और डीबीटी से देना शुरू किया और हमारे कार्यकाल में 40 करोड़ रुपये सीधे जनता के खाते में जमा किए। पीएम मोदी ने कहा, एक पिछली सरकार थी। 10 करोड़ लोग जिनका भारत में जन्म भी नहीं हुआ, वे योजनाओं का फायदा ले रहे थे। हमने इनको हटाया और असली लाभार्थियों को खोज-खोज के लाभ पहुंचाने का अभियान चलाया।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

August 5, 2026

राहुल गांधी पर तीखा जुबानी हमला 

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में राहुल गांधी पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि, जो लोग गरीबों की झोपड़ी में फोटो सेशन कराते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी। दरअसल, राष्ट्रपति के अभभिषण पर जब राहुल गांधी से पत्रकारों ने पूछा कि उन्हें यह अभभिषण कैसा लगा तो उन्होंने इसे बोरिंग बताया था। इसी पर पीएम मोदी ने निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, जब ज्यादा बुखार चढ़ जाता है, तब भी लोग बोलते हैं और ज्यादा हताशा में भी ऐसे बयान देते हैं। पीएम मोदी ने एआई को लेकर राहुल के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, मेरे लिए सिंगल एआई नहीं डबल एआई है।

हम जहर की राजनीति नहीं करते

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हम जहर की राजनीति नहीं करते। कुछ साल पहले राहुल गांधी ने राजनीति को जहर बताया था। राहुल गांधी के इंडियन स्टेट वाले बयान पर भी पीएम मोदी ने वार किया। पीएम ने कहा, ये देश का दुर्भाग्य की बात है कि कुछ लोग अर्बन नक्सल की भाषा बोलते हैं। इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ाई की घोषणा करने वाले न संविधान की भावना को समझ सकते हैं न देश की एकता को समझ सकते हैं। ये लोग सिर्फ जहर फैलाने का प्रयास करते रहते हैं। ये लोग सत्ता के बिना नहीं रह सकते।

सोनिया गांधी पर हमला

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी पर हमला करते कहा, पहले अखबारों की सुर्खियां घोटालों और भ्रष्टाचार से जुड़ी होती थीं। 10 साल बीत गए, करोड़ों रुपये बचाए गए, जिसका इस्तेमाल जनता के लिए किया गया। हमने कई कदम उठाए हैं। बहुत सारा पैसा बचाया है, लेकिन हमने उस पैसे का इस्तेमाल ‘शीशमहल’ बनाने में नहीं किया है, बल्कि हमने उस पैसे का इस्तेमाल देश बनाने में किया है। हमने खुद के लिए कुछ नहीं किया। हां पूर्व पीएम के नाम म्यूजियम जरूर बनवाए हैं। जिनके कार्यो को दर्शाया गया है।

कहना चाहता हूं कि वे एक किताब पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान यहां विदेश नीति की चर्चा हुई और कुछ लोगों को लगता है फॉरेन पॉलिसी न बोले तो लगता ही नहीं विदेश नीति पर चर्चा हो रही है। मैं ऐसे लोगों को कहना चाहता हूं कि वे एक किताब पढ़ें, JFK  Forgotten Crisis ये किताब एक प्रसिद्ध विदेश नीतिज्ञ ने लिखी है। इसमें महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है। इस किताब में भारत के पहले प्रधानमंत्री और वे विदेश नीति को भी नेतृत्व करते थे। इस किताब में पंडित नेहरू और अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी के बीच हुई चर्चाओं और निणर्यों को विस्तार से वर्णन है।

बिहार का मखाना दुनिया में पहुंचने वाला 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हर देशवासी का सपना होना चाहिए कि दुनिया की हर डाइनिंग टेबल पर मेड इन इंडिया फूड क्यों न हो। भारत की चाय और कॉफी आज दुनिया में महक पहुंचा रही है। हमारी हल्दी की सबसे ज्यादा मांग बढ़ी है। हमारा प्रोसेस्ड सी फूड, जिसे लेकर कुछ लोगों को दर्द पता नहीं क्यों हुआ, बिहार का मखाना दुनिया में पहुंचने वाला है। मोटा अनाज यानी श्री अन्न दुनिया के बाजारों में भारत की शान बढ़ाएगा।

देश तेजी से अर्बनाइजेशन की तरफ बढ़ रहा

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, विकसित भारत के लिए फ्यूचर रेडी शहर भी जरूरी हैं। हमारा देश तेजी से अर्बनाइजेशन की तरफ बढ़ रहा है और इसे चुनौती और संकट नहीं मानना नहीं चाहिए। इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार अवसरों का प्रसार होता है। कनेक्टिविटी से संभावनाएं बनती हैं, दिल्ली-यूपी को रोकने वाली पहली नमो रेल, जिसमें मैंने यात्रा की। आने वाले दिनों में हम भारत के सभी देशों में ऐसी कनेक्टिविटी लाएंगे।

किसान को ऋण में भी तीन गुना वृद्धि 

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, पीएम किसान सम्मान निधि से साढ़े तीन लाख करोड़ किसान के खाते में पहुंचे हैं, बीते दशक में तीन गुना अधिक खरीदी की है, किसान को ऋण में भी तीन गुना वृद्धि की गई है। आपदा में किसान को उसके हाल पर छोड़ दिया जाता था, किसानों को पौने दो लाख करोड़ रुपये मिले हैं, सिंचाई के लिए कदम उठाए गए हैं। हम युरिया बाहर से मंगवाते हैं, जिसकी कीमत 3 हजार रूपए है। इसे हम किसानों को 3 सौ रूपए में देते हैं।

संविधान की बात करने वालों को ज्यादा ज्ञान नहीं 

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, संविधान की बात करने वालों को ज्यादा ज्ञान नहीं है। पानी को लेकर बाबा साहब का विजन इतना क्लियर था कि आज भी हम लोगों को प्रेरणा देता है, सौ से अधिक दशकों से लटकी सिंचाई परियोजनाएं पूरा करने का अभियान चलाया। नदियों को जोड़ने की वकालत अंबेडकर ने की, लेकिन दशकों तक कुछ नहीं हुआ। आज हमने केन-बेतवा लिंक समेत कई प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया। गुजरात में ऐसा मेरा सफल अनुभव रहा है।

एक रुपया 15 पैसा वाला सफाई का खेल

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, विकसित भारत का लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किए बिना पूरा नहीं हो सकता है। ग्रामीण इकॉनमी के हर क्षेत्र को छूने का हमने प्रयास किया है। खेती-किसानी अहम है। किसान मजबूत स्तंभ है। खेती के बजट में हमने 10 गुना बढ़ोतरी की है। आज जो लोग यहां किसान की बातें करते हैं, 2014 से पहले यूरिया मांगने पर लाठी मिलती थी। रात-रात कतारों में खड़ा रहना पड़ता था। वो जमाना था जब खाद किसानों के नाम पर निकलती थी, कहीं और कालाबाजारी होती थी। एक रुपया 15 पैसा वाला सफाई का खेल चलता था। आज किसान को पर्याप्त खाद मिल रही है।

एक महिला राष्ट्रपति

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा, राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद एक महिला राष्ट्रपति, एक गरीब परिवार की बेटी का सम्मान न कर सके, आपकी मर्जी लेकिन क्या-क्या कहकर उनको अपमानित किया जा रहा है। राजनीति, हताशा, निराशा समझ सकता हूं, आज भारत इस प्रकार की विकृत मानसिकता को छोड़ वीमेन लेड डेवलपमेंट के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहा है। आधी आबादी को पूरा अवसर मिले तो भारत दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ सकता है। सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का सामर्थ्य बढ़ा, हमने इनकी मदद बढ़ा दी है और इसका ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ा है।

आज ये लाखों रुपए कमाने लगी हैं

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारी तीसरी बार सरकार बनने के बाद 50 लाख से ज्यादा लखपति दीदी की जानकारी हम तक पहुंची है, अब तक सवा करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। हम तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। देश के गांवों में ड्रोन दीदी की चर्चा होती है। मनोवैज्ञानिक बदलाव आया। महिलाओं के हाथ में ड्रोन देखकर गांववालों को उन्हें देखने का नजरिया बदला। आज ये लाखों रुपए कमाने लगी हैं। करोड़ों महिलाएं मुद्रा योजना लेकर उद्योगपति की भूमिका में आईं। 4 करोड़ परिवारों को घर दिए उनमें 75 फीसदी मकानों का मालिकाना हक महिलाओं को मिला है।

10 साल में हर सप्ताह एक नई यूनिवर्सिटी बनी

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, पिछले 10 साल में हर सप्ताह एक नई यूनिवर्सिटी बनी है। हर दिन एक नई आईटीआई बनी। हर 2 दिन में एक नया कॉलेज खुला है। एससी-एसटी-ओबीसी युवाओं के लिए कितनी वृद्धि हुई है। हम हर योजना के पीछे लगे, 100 फीसदी लागू कर रहे हैं। एक रुपया और 15 पैसे वाला खेल नहीं चल सकता। कुछ लोगों ने तुष्टीकरण किया। कुछ ही लोगों को दो दूसरे को तरसाओ। हमने रास्ता चुना है तुष्टीकरण नहीं संतुष्टीकरण और उस पर हम चलें हैं।

ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा, कुछ लोगों के लिए जाति की बात करना फैशन हो गया है। पिछले 30 साल से सदन में आने वाले ओबीसी समाज के सांसद एक होकर मांग कर रहे थे कि ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया जाए। जिन लोगों को आज जातिवाद में उन्हें उस वक्त ओबीसी की याद नहीं आई। हमने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। पिछड़ा वर्ग आयोग आज संवैधानिक व्यवस्था बन गया। हर सेक्टर में एससी, एसटी, ओबीसी के अवसरों के लिए हमने काम किया।

सरकार बनते ही युवाओं को नौकरी मिल गई

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 21वीं सदी पूरी तरह टेक्नोलॉजी ड्रिवेन सेंचुरी है, ऐसे में इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ना जरूरी है। हम लगातार युवा भविष्य को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं। कुछ दल हैं जो लगातार युवाओं को धोखा दे रहे हैं। ये दल चुनाव के समय ये भत्ता देंगे, वो भत्ता देंगे वादे करते हैं, पूरा नहीं करते। पीएम ने आगे कहा कि ये दल युवाओं के भविष्य पर आपदा बनकर गिरे हुए हैं। हम कैसे काम करते हैं, ये हरियाणा में देश ने देखा है, बिना खर्ची, बिना पर्ची नौकरी देने का वादा किया था, सरकार बनते ही युवाओं को नौकरी मिल गई।

 

 

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

August 5, 2026
PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

July 8, 2026
Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

June 27, 2026
आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

June 25, 2026
CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

June 22, 2026
दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

November 28, 2025
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

November 27, 2025
PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

November 27, 2025
संविधान दिवस पर PM मोदी की अपील

संविधान दिवस पर PM मोदी बोले ,संविधान सिर्फ दस्तावेज़ नहीं, सपनों की शक्ति है

November 26, 2025
Next Post
Sovereign Gold Bond scheme closure

Sovereign Gold Bond : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, बंद हुई sovereign gold bond scheme क्या महंगे पड़ रहे थे बॉन्ड

Success Story: कौन हैं इंदौर के श्रेय शर्मा जिन्होंने अमरीका की नौकरी छोड़ बनाई अपनी अलग पहचान

Success Story: कौन हैं इंदौर के श्रेय शर्मा जिन्होंने अमरीका की नौकरी छोड़ बनाई अपनी अलग पहचान

Satyendra Das को देखने PGI पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, भक्तों ने शुरू किया महामृत्युंजय का जाप

Satyendra Das को देखने PGI पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, भक्तों ने शुरू किया महामृत्युंजय का जाप

POPULAR POST

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India