मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अतुल सुभाष की तरह निकली puneet khurana की कहानी, Video के जरिए पति ने बीवी के उस ‘प्यार’ की सुनाई दास्तां

Puneet Khurana suicide case Delhi: अतुल सुभाष के बाद अब दिल्ली के पुनीत खुराना ने पत्नी की प्रताड़ना से आहत होकर किया सुसाइड, मौत को गले लगाने से पहले बनाया वीडियो, जो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।

by Vinod
जनवरी 2, 2025
in Latest News, TOP NEWS, क्राइम, दिल्ली, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Puneet Khurana suicide case in Delhi एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस का मामला थमा नहीं था कि दिल्ली के वुडबॉक्स कैफे के मालिक पुनीत खुराना ने पत्नी की प्रताड़ना से आहत होकर खुदकुशी कर ली। यहां भी पति-पत्नी के झगड़े की वजह पैसा बना। दौलत के कारण बीबी ने हसबैंड से दूरी बनाई और पति को कोर्ट में घसीटा। मौत को गले लगाने से पहले पुनीत ने भी एक वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में पुनीत खुराना ने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी और सास-ससुर को जिम्मेदार ठहराया है।

तलाक का चल रहा था केस

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके के कल्याण विहार में रहने वाले पुनीत खुराना ने 31 दिसंबर की शाम को अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुनीत का अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा था। बेटे की मौत के बाद मां ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी मनिका सेटलमेंट करने के लिए दबाव डाल रही थी। वह अपने परिजनों के साथ मिलकर पुनीत को प्रताड़ित कर रही थी। 31 दिसंबर को पुनीत की पत्नी से फोन पर बातचीत हुई। जिसमें पत्नी ने पुनीत को अपशब्द कहे। मनिका और उसके परिवारवालों की नजर बेटे की दौलत पर थी। शादी भी पैसे की लालच में मनिका ने अतुल के साथ की थी।

RELATED NEWS

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 18, 2026
PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

अगस्त 3, 2026

2 करोड़ का क्या है राज

पुनीत के परिवार का आरोप यह भी है कि मनिका के नाम रजिस्टर्ड घर के बदले उसके पिता जगदीश पाहवा ने पुनीत को दो करोड़ रुपये देने की बात कही थी. लेकिन वह बाद में इससे मुकर गए। पुनीत के परिवार ने इसके सबूत के तौर पर 12 अक्टूबर 2023 का एक वीडियो क्लिप भी दिया ह। जिसमें पुनीत अपने ससुर जगदीश पाहवा से बातचीत करता दिख रहा है। इस वीडियो को लेकर परिवार ने दावा किया मनिका के घरवाले पुनीत को लगातार धमकियां देते थे और उसपर दबाव बना रहे थे। इन सब बातों से पुनीत मानसिक तौर पर काफी परेशान था जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। दिल्ली पुलिस ने पुनीत की पत्नी और ससुरालवालों को थाने बुलाकर पूछताछ भी की है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच पुलिस कर रही है।

वीडियो हो रहा वायरल

पुनीत ने मौत को गले लगाने से पहले एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 1 मिनट 51 सेकंड का यह वीडियो पुनीत के सुसाइड से ठीक पहले का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 54 मिनट के एक वीडियो का अंश है और इसमें पुनीत खुराना ने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी और सास-ससुर को जिम्मेदार ठहराया है। इस वीडियो में पुनीत ने बताया है कि तलाक की टर्म्स एवं कंडीशन पहले ही तय हो चुकी थी, बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग उससे 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इस वीडियो में पुनीत खुराना कह रहे है कि इतने पैसे ना तो वह खुद दे पाने में समर्थ हैं और ना ही अपने मां बाप से ही मांग सकते हैं।

पुलिस को सौंपे वीडियो

इससे पहले पुनीत खुराना का एक और वीडियो सामने आया था। इसमें पुनीत खुराना और उनके ससुर के बीच कुछ लेनदेन की बात हो रही है। इस वीडियो में पुनीत के ससुर जगदीश पाहवा कह रहे हैं कि वह घर के बदले में दो करोड़ देने को कह रहे हैं, हालांकि बाद में वह इस वादे से मुकर जाते हैं। पुनीत के परिजनों का कहना है कि वीडियो में जिस मकान की बात हो रही है, वह उनका है, लेकिन रजिस्ट्री पुनीत की पत्नी मणिका के नाम पर कराई गई थी। खुराना परिवार के मुताबिक अभी और भी कई वीडियो ऐसे हैं, जिनमें पुनीत के ससुराल वाले उसे डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। यह सभी वीडियो पुलिस के पास बतौर सबूत जमा करा दिया गया है।

नहीं दर्ज हुई एफआईआर

पुनीत के परिजनों ने बताया कि इतने के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं किया है। पुनीत के जीजा के मुताबिक इस मामले में उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हो रही है, यह भी नहीं बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक पुनीत खुराना के सुसाइड से ठीक पहले पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इसमें पुनीत ने अपनी पत्नी से कहा था कि डिवोर्स लेने के बाद भले ही वह पति-पत्नी नहीं रहेंगे, लेकिन बिजनेस पार्टनर तो रहेंगी। इसलिए उन्होंने बकाया क्लियर करने को कहा था। इस बात पर मणिका चिल्ला उठी थी। कहा कि तुम इस लायक भी नहीं हो कि तुम्हारी शक्ल देखी जाए। बताया जा रहा है कि इसी झगड़े के बाद पुनीत ने 54 मिनट का वीडियो बनाया और इसमें अपनी पत्नी और सास ससुर को जिम्मेदार बताया है।

2016 में हुई थी पुनीत की शादी

पुनीत की शादी साल 2016 में मॉडल टाउन की रहने वाली मनिका पाहवा से हुई थी। शुरुआत में सब ठीक चल रहा था, लेकिन उसके बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। पुनीत दो साल तक माता-पिता से अलग पत्नी के साथ रहा, लेकिन इसके बाद जब मनिका से उसकी नहीं बनी तो वह घर आ गया। वहीं मनिका अपने माता-पिता के घर चली गई। इसके बाद दोनों ने कोर्ट में तलाक का केस दाखिल कर दिया था। जानकारी यह भी है कि पुनीत और मनिका शादी से पहले ही एक-दूसरे को जानते थे। शादी के बाद दोनों ने मिलकर एक कैफे भी शुरू किया था लेकिन कुछ दिन चलने के बाद वह बंद हो गया। इसके बाद दोनों ने कई और कारोबार किए पर उनमें भी सफलता नहीं मिली।

कुछ ऐसा ही था अतुल सुभाष का केस

पुनीत की तरह ही एआई इंजीनियर अतुल सुभाष का भी मामला था। अतुल ने पत्नी की प्रताड़ना से आहत होकर सुसाइड कर लिया था। मौत को गले लगाने से पहले अतुल ने एक वीडियो बनाया। सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने पत्नी, सास, साले और चचिया ससुर को मौत का जिम्मेदार बताया था। अतुल केस पर पुलिस ने चारों पर एफआईआर दर्ज की। इसके बाद तीनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। पत्नी, सास और साला बेंगलुरू की जेल में बंद हैं। कोर्ट में तीनों ने जमानत की याचिका दायर की है। जिसकी सुनवाई 4 जनवरी को होनी है।

Tags: Atul Subhash Casedelhi policeDelhi's Puneet Khurana suicide casePuneet KhuranaPuneet Khurana suicide case
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 1, 2026

Delhi Police: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का माफी...

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को  नोटिस,  आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को नोटिस, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 29, 2026

Delhi Police X Notice: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना...

CJP Slams Delhi Police: जंतर-मंतर पर बढ़ा तनाव, FRS निगरानी और भारी पुलिस तैनाती के बीच आमने-सामने आंदोलनकारी और पुलिस

CJP Slams Delhi Police: जंतर-मंतर पर बढ़ा तनाव, FRS निगरानी और भारी पुलिस तैनाती के बीच आमने-सामने आंदोलनकारी और पुलिस

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Tension Escalates: दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर बड़े छात्र आंदोलन का केंद्र बना हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...

Next Post
Bigg Boss 18

Bigg boss 18: विवियन डीसेना का दिल छूने वाला पल, बेटी लायन को गले लगाकर रो पड़े

Weather Update

Weather Update : दिल्ली में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक, UP-बिहार समेत कई राज्यों में बढ़ी सर्दी की मार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist