मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Rahul Gandhi In trouble: राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, सावरकर मानहानि मामले में समन रद्द करने से इनकार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ एसीजेएम कोर्ट द्वारा जारी समन आदेश को रद्द करने से इनकार करते हुए सेशन कोर्ट जाने की सलाह दी है।

by Mayank Yadav
अप्रैल 4, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Rahul Gandhi
Share on FacebookShare on Twitter

Rahul Gandhi In trouble: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi को बड़ा झटका देते हुए उनके खिलाफ लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट द्वारा जारी समन आदेश को रद्द करने से इनकार कर दिया है। यह मामला स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है, जिसे लेकर अधिवक्ता नृपेंद्र पांडे ने 2022 में राहुल गांधी के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज करते हुए मौखिक रूप से सलाह दी कि वे इस मामले में आगे की राहत के लिए सेशन कोर्ट का रुख करें। इस फैसले से राजनीतिक हलकों में फिर से हलचल मच गई है।

हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत, सेशन कोर्ट का रुख करने की सलाह

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने सावरकर मानहानि मामले में जारी समन को रद्द करने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता के पास इस मामले में सेशन कोर्ट में अपील करने का विकल्प उपलब्ध है और उसी का सहारा लेना उचित होगा।

RELATED NEWS

Rahul Gandhi

सुलतानपुर कोर्ट का बड़ा फरमान: राहुल गांधी को कल होना होगा हाजिर, क्या जेल जाएंगे कांग्रेस नेता?

जनवरी 18, 2026
Rahul Gandhi

EVM पर ‘वोट चोरी’ का दावा: लोकसभा में चुनाव सुधार पर बहस के बीच राहुल गांधी ने मांगी मशीन एक्सेस

दिसम्बर 9, 2025

यह मामला तब शुरू हुआ जब अधिवक्ता नृपेंद्र पांडे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 2022 में एक सार्वजनिक भाषण में वीडी सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर पांडे ने लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था।

सेशन कोर्ट ने परिवाद को माना योग्य, फिर से खुली सुनवाई की राह

हालांकि, एसीजेएम कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद परिवाद खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ नृपेंद्र पांडे ने सेशन कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए कहा कि निचली अदालत ने मामले की गंभीरता को नज़रअंदाज़ किया है।

इसके बाद सेशन कोर्ट ने मामला दोबारा एसीजेएम कोर्ट को सौंपते हुए राहुल गांधी को 13 दिसंबर 2024 को तलब करने का आदेश दिया। इसी आदेश के खिलाफ राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

राजनीतिक नज़रिए से भी अहम मामला

यह मामला सिर्फ कानूनी ही नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी राहुल गांधी के लिए चुनौती बन सकता है। वे पहले भी कई मानहानि मामलों का सामना कर चुके हैं और यह केस उनके विरोधियों को एक और मौका देता है।

सावरकर के समर्थक राहुल गांधी पर इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि यह मुकदमा एक राजनीतिक साजिश है, जिसका मकसद Rahul Gandhi की छवि को नुकसान पहुंचाना है।

फिलहाल, Rahul Gandhi को इस मामले में सेशन कोर्ट में अपील करनी होगी। आने वाले दिनों में यह मामला फिर से सुर्खियों में आ सकता है, क्योंकि इसकी अगली सुनवाई एसीजेएम कोर्ट में होनी है।

यहां पढ़ें: Akhilesh Yadav News: “मुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट”… सीएम योगी पर गृह मंत्री के बयान पर अखिलेश यादव का करारा तंज
Tags: Rahul Gandhi
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Rahul Gandhi

सुलतानपुर कोर्ट का बड़ा फरमान: राहुल गांधी को कल होना होगा हाजिर, क्या जेल जाएंगे कांग्रेस नेता?

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

Rahul Gandhi Sultanpur Court: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती...

Rahul Gandhi

EVM पर ‘वोट चोरी’ का दावा: लोकसभा में चुनाव सुधार पर बहस के बीच राहुल गांधी ने मांगी मशीन एक्सेस

by Mayank Yadav
दिसम्बर 9, 2025

Rahul Gandhi vote theft: संसद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन आज लोकसभा में चुनाव सुधारों पर जोरदार चर्चा हुई,...

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi का ‘एक फ़ोन’, महागठबंधन को मिला जीवनदान! सहनी की VIP को मिलीं 15 सीटें

by Mayank Yadav
अक्टूबर 17, 2025

Rahul Gandhi News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर को विपक्षी महागठबंधन...

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने की मृतक दलित हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात, पहले वायरल हुआ था इनकार का बयान 

by Mayank Yadav
अक्टूबर 17, 2025

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भीड़ हिंसा में मारे गए...

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने उठाया वोटर लिस्ट धांधली का मुद्दा, कर्नाटक में 6018 नाम हटाए जाने का दावा

by Mayank Yadav
सितम्बर 18, 2025

Rahul Gandhi voter list: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर वोट चोरी और...

Next Post
Apple Airtag Air India

अब एयरपोर्ट पर नहीं होगा बैग खोने का डर, मोबाइल बताएगा सामान की लोकेशन

UP Waqf properties

यूपी में सुन्नी और शिया वक्फ की 1,32,140 संपत्तियां, जानें अब इनके साथ होगा क्या?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist