बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘सच्चे भारतीय होते तो ऐसा न कहते’ – राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

भारत जोड़ो यात्रा में चीन द्वारा जमीन कब्जे के बयान पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला है। कोर्ट ने पूछा – बिना सबूत ऐसे दावे क्यों? साथ ही मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाई।

by Mayank Yadav
अगस्त 4, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Rahul Gandhi
Share on FacebookShare on Twitter

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारतीय सेना और चीन सीमा विवाद पर दिए बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए तीखे सवाल पूछे और कहा कि ‘अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा नहीं कहते।’ राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर तक भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस बयान पर उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर हुआ, जिसे रद्द करने की याचिका राहुल ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए निचली अदालत की कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगाई है और तीन हफ्ते बाद अगली सुनवाई तय की है।

सुप्रीम कोर्ट का तीखा सवाल: “आपको कैसे पता चला?”

Rahul Gandhi की याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने सवाल किया कि, “आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2000 किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है? आपके पास कोई सबूत है?” कोर्ट ने कहा कि इस तरह के गंभीर बयान अगर बिना प्रमाण दिए जाएं तो राष्ट्रहित को नुकसान हो सकता है।

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

पीठ ने आगे कहा, “अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो इस तरह का बयान नहीं देते। आप विपक्ष के नेता हैं, तो आपको जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए। संसद में सवाल क्यों नहीं पूछते?” कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या सोशल मीडिया और यात्रा में बयान देना संसद से ज्यादा उपयुक्त मंच है?

सिंघवी ने दी सफाई: “सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार”

Rahul Gandhi की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि, “अगर विपक्ष सवाल नहीं पूछेगा, तो लोकतंत्र में उसकी भूमिका क्या रह जाएगी?” सिंघवी ने तर्क दिया कि यह याचिका विपक्षी नेता को चुप कराने का प्रयास है और इसमें प्राकृतिक न्याय का पालन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में बोलने के लिए चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उन्हें अनुच्छेद 19(1)(A) के तहत बोलने का अधिकार है।

सिंघवी ने यह भी माना कि हाई कोर्ट में कुछ तकनीकी बिंदु नहीं उठाए गए थे, लेकिन यह सिर्फ कार्यवाही को रोकने के लिए जरूरी नहीं था।

फिलहाल राहत, लेकिन अगली सुनवाई में तय होगी दिशा

सुप्रीम कोर्ट ने Rahul Gandhi को फिलहाल राहत देते हुए निचली अदालत में मानहानि केस की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अब तीन हफ्ते बाद मामले की अगली सुनवाई होगी, जिसमें तय होगा कि यह मुकदमा आगे बढ़ेगा या खारिज किया जाएगा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए बयान पर उठे विवाद ने एक बार फिर राजनीति में गरमाहट ला दी है। अब देखना यह है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में क्या अंतिम फैसला सुनाता है।

जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

Tags: Rahul Gandhi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Next Post
झारखंड के नायक शिबू सोरेन की कुछ ऐसी है कहानी, जानें अपनी दाढ़ी पर क्यों हाथ फेरते थे ’गुरुजी’

झारखंड के नायक शिबू सोरेन की कुछ ऐसी है कहानी, जानें अपनी दाढ़ी पर क्यों हाथ फेरते थे ’गुरुजी’

Uber Motorhome

दिल्ली-NCR से इन शहरों तक चलेगी Uber की लग्जरी Motorhome! जानें कैसे करें बुकिंग मिनटों में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In