Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने हनुमान जी को लगाया 51 मन लड्डुओं का भोग, देश को अखंड बनाने की कामना

by Abhinav Shukla
October 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बुधवार को विंध्याचल के महुवारी स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम के हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर 51 मन लड्डुओं का भोग लगाया। हनुमत यंत्र का भी विधिवत पूजन किया। डॉ. भागवत ने हनुमान जी से भारत को अखंड बनाने और उसका खोया वैभव दिलाने की कामना की।

संघ प्रमुख डॉ. भागवत पूर्वाह्न 11 बजे देवरहा हंस बाबा आश्रम पहुंचे और निर्धारित समय पूर्वाह्न 11.15 बजे आश्रम में देश की एकता एवं अखंडता के लिए अनुष्ठान कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। राम दरबार, राधा-कृष्ण और बालाजी का पूजन कर भारत को विश्व गुरु बनने की भी प्रार्थना की। पूजन-अर्चन एवं अनुष्ठान विंध्यवासिनी धाम के विद्वान पंडितों ने कराया। आश्रम में डॉ. भागवत करीब सवा चार घंटे तक रहे। इसके वाद वह प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे के मद्देनजर आश्रम परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

RELATED NEWS

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

June 24, 2026
UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

June 23, 2026

विंध्यवासिनी धाम के विद्वान पंडित अखिलेश चंद्र मिश्र उर्फ राजन गुरु ने बताया कि सरसंघचालक डॉ. भागवत ने आश्रम परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में 51 मन लड्डुओं का भोग लगाया। हनुमत यंत्र का विधिवत पूजन किया। अखंड भारत एवं सनातन धर्म के विश्वव्यापी होने की कामना करने के साथ ही भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया। डॉ. भागवत ने कैलाश मानसरोवर को देश का अंग बनाने और शत्रु देशों के शमन की भी कामना की। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में भी डॉ. भागवत ने यहां देश की एकता एवं अखंडता के लिए पूजन-अर्चन किया था।

Tags: MirzapurMohan BhagwatNews1IndiarssRSS newsUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

International Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का...

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

Lakhimpur Dowry Case Jewellery Mystery:लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला साल 2007 के एक...

Next Post

PM Modi गुरुवार को हिमाचल में दिखाएंगे देश की चौथी Vande Bharat Express को हरी झंडी

Diwali 2022: केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist