शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Court Notice: क्यों सलमान खान और किस पान मसाला कंपनी को कोर्ट का जारी हुआ नोटिस, कौन से विज्ञापन पर कब देना होगा जवाब

कोटा उपभोक्ता न्यायालय ने सलमान खान और पान मसाला कंपनी को नोटिस जारी किया है। शिकायत में “केसर युक्त” दावे को भ्रामक बताया गया है। कोर्ट अब 27 नवंबर को मामले की सुनवाई करेगी।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 5, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Court Notice Over Misleading Advertisement: राजस्थान के कोटा उपभोक्ता न्यायालय में पान मसाला विज्ञापन को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और एक पान मसाला निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने यह कार्रवाई एक परिवाद के आधार पर की है, जिसकी अगली सुनवाई 27 नवंबर को तय की गई है।

यह परिवाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्र मोहन सिंह हनी द्वारा दायर किया गया है। उन्होंने अपने परिवाद में कहा है कि पान मसाला के विज्ञापनों में आम जनता को भ्रमित किया जा रहा है और ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगनी चाहिए।

RELATED NEWS

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

अगस्त 6, 2026
Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

जुलाई 30, 2026

“केसर युक्त” दावे पर सवाल

परिवाद में कहा गया है कि कंपनी और उसके ब्रांड एंबेसडर सलमान खान “केसर युक्त इलायची” और “केसर युक्त पान मसाला” के नाम से प्रचार कर रहे हैं, जो पूरी तरह से भ्रामक है। शिकायतकर्ता ने तर्क दिया है कि जब केसर की कीमत चार लाख रुपये प्रति किलो है, तो फिर पांच रुपये के पाउच में केसर होना असंभव है।

परिवाद में इसे जनता को गुमराह करने वाला प्रचार बताया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया कि ऐसे विज्ञापन युवाओं को लुभाने और पान मसाला सेवन के लिए प्रेरित करने का माध्यम बन रहे हैं, जबकि इस तरह के उत्पादों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

पुरस्कार वापस लेने की मांग

याचिका में मांग की गई है कि ऐसे भ्रामक विज्ञापनों पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही, सलमान खान जैसे बड़े अभिनेता जब इस तरह के उत्पादों का प्रचार करते हैं, तो यह समाज पर गलत प्रभाव डालता है। इसलिए याचिका में यह भी कहा गया है कि सलमान खान को मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों को वापस लिया जाए।

कोर्ट ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कंपनी और सलमान खान से लिखित जवाब मांगा है। अदालत अब यह तय करेगी कि इस विज्ञापन को लेकर क्या कानूनी कार्रवाई की जाए।

भ्रामक विज्ञापनों पर फिर उठे सवाल

यह पहला मौका नहीं है जब पान मसाला विज्ञापनों को लेकर विवाद हुआ हो। इससे पहले भी कई बार ऐसे विज्ञापनों पर सवाल उठ चुके हैं, जिनमें फिल्मी सितारे शामिल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जनता के बीच लोकप्रिय चेहरों द्वारा ऐसे उत्पादों का प्रचार युवाओं में गलत संदेश फैलाता है और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले उत्पादों की लोकप्रियता बढ़ाता है।

Tags: Pan Masala CaseSalman Khan
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Being Human Controversy: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला...

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Salman Khan Cowboy Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' के सेट पर अपने भाई...

Assam Floods: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सलमान खान,शुरू किया राहत अभियान

Assam Floods: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सलमान खान,शुरू किया राहत अभियान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 29, 2026

Assam Floods: असम में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे मुश्किल समय में बॉलीवुड अभिनेता सलमान...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Salman Khan Matrubhoomi Release: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Bollywood News: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा में है।...

Next Post
इकरा हसन ने किशनगंज से दोहराया सीएम योगी का डॉयलॉग, बता दिया नीतीश कुमार के साथ बीजेपी कुछ ऐसे करेगी छल

इकरा हसन ने किशनगंज से दोहराया सीएम योगी का डॉयलॉग, बता दिया नीतीश कुमार के साथ बीजेपी कुछ ऐसे करेगी छल

Uttar Pradesh News: किसानों और राइस मिल संचालकों को बड़ी राहत,कौन से धान की कुटाई पर मिलेगी रिकवरी छूट

Uttar Pradesh News: किसानों और राइस मिल संचालकों को बड़ी राहत,कौन से धान की कुटाई पर मिलेगी रिकवरी छूट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist