Saturday, May 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

कौन है शुभ्रा रंजन: UPSC टॉपर्स की भरोसेमंद मेंटर जिन्होंने कई छात्रों का IAS बनने का सपना किया सच

शुभ्रा रंजन ने UPSC की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने टॉपर्स को तैयार किया, खुद कभी परीक्षा नहीं दी, लेकिन उनके पढ़ाने के अंदाज़ ने कईयों की किस्मत बदल दी।

by SYED BUSHRA
May 7, 2025
in राष्ट्रीय, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

Shubhra Ranjan: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। हर साल लाखों युवा IAS बनने की ख्वाहिश लेकर इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन कामयाबी सिर्फ कुछ ही को मिलती है। इस सफर में अगर सही दिशा और प्रेरणा मिल जाए, तो सफलता की राह थोड़ी आसान हो जाती है। ऐसा ही काम करती हैं शुभ्रा रंजन मैम।

कई टॉपर्स की गुरू बनीं शुभ्रा रंजन

शुभ्रा रंजन का नाम आज UPSC की दुनिया में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उन्होंने टीना डाबी (AIR 1, 2015), इशिता किशोर (AIR 1, 2022) और रिया डाबी (AIR 15, 2020) जैसे कई टॉपर्स को गाइड किया है। वह Political Science and International Relations (PSIR) की विशेषज्ञ हैं, जो UPSC के ऑप्शनल विषयों में काफी लोकप्रिय है।

RELATED NEWS

No Content Available

छात्रों का भरोसेमंद ठिकाना

शुभ्रा रंजन ने खुद का कोचिंग संस्थान शुरू किया  Shubhra Ranjan IAS Institute आज यह संस्थान UPSC उम्मीदवारों के बीच एक बड़ा नाम बन चुका है। यहां पढ़ने वाले कई छात्र हर साल अच्छी रैंक लाते हैं और अपने IAS बनने के सपने को हकीकत में बदलते हैं।

एक शिक्षक परिवार से आईं देश की टॉप मेंटर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली शुभ्रा रंजन एक शिक्षक परिवार से हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन में टॉप किया और वहीं पढ़ाया भी। साथ ही उन्होंने यूपी के स्कूलों और UP Higher Commission में भी सेवा दी। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने खुद कभी UPSC की परीक्षा नहीं दी, लेकिन आज वो इस परीक्षा की सबसे भरोसेमंद मेंटर मानी जाती हैं।

15 साल से UPSC उम्मीदवारों की मार्गदर्शक

शुभ्रा रंजन पिछले 15 सालों से UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ा रही हैं। उनकी पढ़ाने की शैली सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि वो रणनीति, जवाब लिखने की कला और आत्मविश्वास को भी मजबूत करने पर जोर देती हैं।

जिन टॉपर्स ने पाया उनका साथ

टीना डाबी (AIR 1, 2015)

इशिता किशोर (AIR 1, 2022)

रिया डाबी (AIR 15, 2020)

अनमोल सिंह बेदी (AIR 2, 2016)

दिनेश कुमार (AIR 6, 2016)

गुंजन द्विवेदी (AIR 9, 2018)

त्रिप्ती धोडमिस (AIR 16, 2018)

विशाखा यादव (AIR 6, 2019)

सत्यम गांधी (AIR 10, 2020)

Core PSIR कोर्स से बना पढ़ाई आसान

शुभ्रा मैम का Core PSIR कोर्स काफी प्रसिद्ध है। इशिता किशोर ने 2019 में इस कोर्स को जॉइन किया था और 2022 में टॉप किया। उनकी पढ़ाने की तकनीक विषय को आसान और समझने लायक बना देती है।

सिर्फ पढ़ाई नहीं, भावनात्मक सहारा भी

शुभ्रा रंजन सिर्फ शिक्षिका नहीं, बल्कि एक प्रेरणास्त्रोत भी हैं। वे छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं, ताकि वे परीक्षा के तनाव को संभाल सकें। उनका समर्पण और मेहनत यही दिखाता है कि एक सच्चा शिक्षक ही किसी छात्र की किस्मत को नया मोड़ दे सकता है।

Tags: Shubhra RanjanUPSC guidance
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Summer Care : गर्मी में पसीने की बदबू से कैसे पाएं छुटकारा जानिए घरेलू उपाय जो दिलाते हैं राहत

Summer Care : गर्मी में पसीने की बदबू से कैसे पाएं छुटकारा जानिए घरेलू उपाय जो दिलाते हैं राहत

UP Transfer Policy : उत्तर प्रदेश में नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू जानिए नए नियम,कब तक और किसके होंगे ट्रांसफर

UP Transfer Policy : उत्तर प्रदेश में नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू जानिए नए नियम,कब तक और किसके होंगे ट्रांसफर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist