रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

महिला विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 2 बार हौंका, लेडी बिग्रेड ने नहीं मिलाए हाथ तो बिलबिलाई नटालिया परवेज

महिला वर्ल्डकप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, भारत की लेडी बिग्रेड ने नहीं मिलाए हाथ, बिलबिलाए पाकिस्तानी।

by Vinod
अक्टूबर 6, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। फॉर्मेट बदला है लेकिन पाकिस्तान के हालात नहीं बदले। जंग के मैदान से लेकर खेल के मैदान तक पाकिस्तान की हालत हिंदुस्तान ने हर बार पतली की है। एशिया कप के हाई वोल्टेज ड्रामे वाली सीरीज में पाकिस्तान की भारत ने धज्जियां उड़ाई और एशिया कप पाकिस्तान से छीन लिया। वहीं अब महिला विश्वकप में भारत की बेटियों ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी। केवल मैच हराकर ही बेइज्जत नहीं किया। बल्कि एक बार फिर टॉस के बाद भी हांथ तक नहीं मिलाया।

भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान एकबार फिर टॉस में ग़ज़ब का ड्रामा हुआ। जब मैच रेफ़री ने एक बड़ी गलती कर दी। दरअसल टॉस भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने जीता लेकिन रेफरी को लगा कि टॉस पाकिस्तान जीता और उन्होंने पाकिस्तान की कप्तान सना फातिमा को बुलाया और उन्होंने पहले गेंदबाज़ी चुनीं, और भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई।

RELATED NEWS

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026

भारत की बल्लेबाजी इस मैच में कुछ खास नहीं रही और कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। भारत के लिए हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने 65 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्के लगाया। भारत के लिए हरलीन के अलावा जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 32, प्रतिका रावल ने 31, स्मृति मंधाना ने 23, दीप्ति शर्मा ने 25, स्नेह राणा ने 20, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19, क्रांति गौड़ ने 8 और श्री चरनी ने 1 रन बनाया, जबकि ऋचा घोष 20 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान की ओर से डियाना बेग ने चार विकेट लिए, जबकि सादिया इकबाल और कप्तान फातिमा सना ने दो-दो विकेट लिए।

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 159 रन पर ऑल आउट कर दिया और 88 रन से मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। नटालिया परवेज ने 33 रन बनाए। भारत के लिए 3-3 विकेट क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने लिए। 2 विकेट स्नेह राणा ने लिए। भारतीय टीम कसी हुई गेंदबाजी कर रही है। 17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 38 रन है। इसके बाद पाकिस्तान टीम उभर नहीं सकी। भारतीय गेंदबाजी के आगे पाक की लेडी बिग्रेड ने सरेंडर कर दिया। पाक की महिला टीम एक-एक रन को तरस गई। भारतीय महिला टीम ने शानदार बॉलिंग और बेहतर फील्डिंग की।

इस मैच में भारतीय महिला टीम की जीत की उम्मीद पहले से थी लेकिन इसके बाद एक बार फिर सबका ध्यान उनकी हाथ न मिलाने वाली रणनीति पर गया। भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने हाल ही में संपन्न एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को तीन शर्मनाक हार का सामना कराया था, भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला किया था। वहीं, अब जब भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तानी टीम को हराया तो भारत के खिलाड़ियों ने पाक महिला खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और सीधे अपने ड्रेसिंग रूम की ओर चलते बने थे।

यही नहीं हरमनप्रीत ने टॉस के दौरान अपनी पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। बाद में आसान जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम डगआउट में लौट आई और पारंपरिक हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर फिर से पाकिस्तानी जुबान से धांय-धांय कर रहे हैं तो वहीं भारतीय फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए पलटवार कर रहे हैं। भारतीय फैंस लिख रहे हैं कि यही समय है। यही समय है। नहीं मिलाएंगे हाथ। आतंकी देश का मैदान और युद्ध में कुछ ऐसे भी आगे जारी रहेगा इलाज।

 

Tags: Cricket Newsindia vs pakistanIndia winWomen's World Cup 2025
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

Next Post
कौन है IPS रघुवीर लाल, जिन्हें बनाया गया कानपुर का पुलिस कमिश्नर, कुछ ऐसे जरायम का करते हैं ‘द एंड’

कौन है IPS रघुवीर लाल, जिन्हें बनाया गया कानपुर का पुलिस कमिश्नर, कुछ ऐसे जरायम का करते हैं ‘द एंड’

SC के अंदर CJI बीआर गवई पर हमला, जानें गिरफ्तारी के बाद क्या बोला हमलावर

SC के अंदर CJI बीआर गवई पर हमला, जानें गिरफ्तारी के बाद क्या बोला हमलावर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist