रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कौन है IPS रघुवीर लाल, जिन्हें बनाया गया कानपुर का पुलिस कमिश्नर, कुछ ऐसे जरायम का करते हैं ‘द एंड’

यूपी सरकार ने सोमवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। सीनियर आईपीएस रघुवीर लाल को कानपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

by Vinod
अक्टूबर 6, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। यूपी सरकार ने सोमवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। सीनियर आईपीएस रघुवीर लाल को कानपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं शहर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार अब केंद्र सरकार की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन मंत्रालय में प्रबंध निदेशक एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर का पद संभालेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को चार आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। आईपीएस रघुवीर लाल को कानपुर की सीपी बनाया गया है। जबकि पुलिस महानिदेशक, अभियोजन, उप्र लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, उप्र, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे दिपेश जुनेजा के पास अब सिर्फ पुलिस महानिदेशक, अभियोजन की जिम्मेदारी रह गई है।

पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उप्र, लखनऊ में तैनात बिनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, उप्र, लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उप्र, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में कार्यरत तरुण गाबा को पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, उप्र, लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

RELATED NEWS

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026

अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, उप्र, लखनऊ में तैनात रघुवीर लाल को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर बनाया गया है। फिलहाल अखिल कुमार को केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन मंत्रालय में प्रबंध निदेशक एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनात किया है। अखिल कुमार ने कानपुर के बतौर सीपी रहते हुए कई ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने ऑपरेशन महाकाल चलाया और माफियाओं की कमर तोड़ दी। वकील से लेकर पत्रकारों को सलाखों के पीछे भेजा। अब अखिल कुमार को काम को रघुवीर लाल आगे बढ़ाएंगे।

आईपीएस रघुवीर लाल अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा के पद पर तैनात थे। रघुबीर लाल वर्ष 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी है। रघुबीर लाल लखनऊ में बसपा सरकार में पहली बार सृजित हुए एसएसपी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात रह चुके हैं। आईपीएस रघुवीर लाल की छवि एक इमानदार और तेज-तर्राक अफसर की है। वह केंद्र सरकार में अहम पदों पर तैनात रहे हैं। जानकार बताते हैं कि आईपीएस रघुवीर लाल के पास अपराध नियंत्रण में महारथ हासिल है।

बता दें, बसपा शासनकाल में 4 फरवरी 09 को राजधानी में एसएसपी के स्थान पर डीआईजी की तैनाती के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था का पद सृजित करके आईपीएस रघुबीर लाल को तैनात किया गया। थानेदारों के तबादले या तैनाती का उनके पास अधिकार नहीं था। कार्यभार संभालने के साथ रघुबीर लाल ने कानून व्यवस्था के साथ अपराधियों की धरपकड़ शुरू की। तैनाती भले ही महत्वहीन पद पर हो, लेकिन रघुबीर लाल हर वारदात की सूचना पर खुद जल्द मौके पर पहुंचते। नाका इलाके में प्लाइवुड व्यवसायी अपहरण कांड में तो उन्होंने दरोगा व सिपाहियों के साथ खुद छापामारी करके बदमाशों को पकड़ा।

आईपीएस रघुवीर लाल के काम से जनता गदगद थी। उनके दफ्तर में फरियादियों की भीड़ उमड़ने लगी। तैनाती के चंद दिनों बाद मीडियाकर्मियों के साथ खुद भी बैंक लुटेरे के भेष में निकले। वायरलेस पर संदेश प्रसारित किया और पॉश इलाकों में गाड़ी दौड़ाकर पुलिस की मुस्तैदी परखी। पुलिस लाइन के पास घेराबंदी करके रोकने वाले सिपाहियों को पुरस्कृत किया। वारदात की सूचना पर कप्तान के पहुंचने से थानेदार भी सक्रिय हो गए। फरियादियों को थाने से टरकाने का सिलसिला थम गया। खुद सादे कपड़ों में बगैर गनर के कभी बाइक तो कभी रिक्शे से भ्रमण करके पुलिस व्यवस्था का जायजा लेते थे।

पुलिस व नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने मुंशी पुलिया स्थित एक कॉम्प्लेक्स से 50 लाख की हेरोइन बरामद करने के साथ प्रॉपर्टी डीलर को पकड़ा। कुछ ही देर में रघुबीर लाल को छापामारी के पीछे साजिश की भनक लग गई। खुद जांच की। प्रॉपर्टी डीलर को फंसाने के लिए कॉम्प्लेक्स में हेरोइन रखने वाले को गिरफ्तार किया। उगाही के इरादे से साजिश रचने वालों पर सख्ती की और बेगुनाह को नारकोटिक्स विभाग की हवालात से रिहा कराया।

 

Tags: IPS Raghuveer LalKanpur CP IPS Raghuveer LalKanpur Police CommissionerUttar PradeshYogi Government
Share199Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Next Post
SC के अंदर CJI बीआर गवई पर हमला, जानें गिरफ्तारी के बाद क्या बोला हमलावर

SC के अंदर CJI बीआर गवई पर हमला, जानें गिरफ्तारी के बाद क्या बोला हमलावर

Supreme Court

Supreme Court में सनसनी: वकील ने फेंका जूता, CJI गवई बोले—“मुझ पर ऐसे वाकये असर नहीं डालते”

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist