Saturday, November 21, 2026 10:59 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » IIT बाबा की भविष्यवाणी को विराट कोहली ने किया चकनाचूर, चैंपियन ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद साधू की हो रही ‘थू-थू’

IIT बाबा की भविष्यवाणी को विराट कोहली ने किया चकनाचूर, चैंपियन ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद साधू की हो रही ‘थू-थू’

पाकिस्तान की हार और चैपिंयन ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद गलत साबित हुई आईआईटीएन बाबा की भविष्यवाणी, सोशल मीडिया में बाबा को लोग जमकर सुना रहे खरी-खोटी।

by Vinod
24/02/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। किसी ने सच ही कहा है ‘दुबे जी आए थे चौबे बनने और उन्हें छब्बे बनकर वापस लौटना पड़ा’…।  प्रयागराज महाकुंभ में आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरीं। आईआईटी बाबा ने महाकुंभ में हैरतअंगेज दावे किए। भक्तों को चमत्कार दिखाकर अपना प्रशंसक बनाया। बाबा ने ऐसे-ऐसे बयान दिए, जो सोशल मीडिया से लेकर टीवी-अखबार में हेडलाइन बने। आईआईटी बाबा ने भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर भी एक बड़ी भविष्यवाणी की थी। खुद को भगवान का अवतार बताने वाले बाबा ने कहा थ कि चैंपियन ट्रॉफी में पाकिस्तान, भारत को आसानी से हरा देगा। पर ऐसा हुआ नहीं। बाबा के दावे को विराट कोहली ने अपने 51वें शतक से चकनाचूर कर दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ में आईआईटी बाबा भी हरदिन सुर्खियों में छाए हुए हैं। बाबा खुद को ईश्वर का अवतार बताते हैं और देश ही नहीं बल्कि विदेशों के बारे में बड़ी-बड़ी भविष्यवाणियां कर रहे हैं। कुछ ऐसी ही भविष्यवाणी बाबा ने चैंपियन ट्राफी को लेकर की थी। बाबा ने दावा किया था कि दुबई में खेले जाने वाला मुकाबला भारत हार जाएगा। पाकिस्तान टीम आसानी से टीम इंडिया को हरा देगी। बाबा ने विराट कोहली को भी चैलेंज किया था। उन्होंने कहा था कि जाओ विराट कोहली से कह दो कि वह ये मैच जीतकर दिखाएं। बाबा की ये भविष्यवाणी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई। भारतीय प्रशंसक भी हैरान थे। कुछ लोगों ने तो बाबा की बातों पर विश्वास करते हुए लिखा था कि वह आज का मैच नहीं देखेंगे।

विराट कोहिली ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी 

पर आईआईएन बाबा के बाबा के बड़बोले पन की हवा कुछ ही घंटे बाद निकल गई। जब भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पटखनी देकर चैंपियंस ट्रॉफी से ही बाहर कर दिया। और जिस विराट कोहली को लेकर आईआईटीएन बाबा ने दावा किया था इस विराट कोहिली ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी और जबरदस्त शतक ठोक कर बता दिया कि बाबा की भविष्यवाणी दरअसल खुद को मीडिया में बनाए रखने की है। भारत की जीत के बाद अब यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर बाबा की क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि बाबा ढोंगी हैं और ऐसे संतों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स बाबा की फोटो के साथ कैप्शन में विराट कोहली के बारे में लिख रहे हैं।

RELATED NEWS

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
IND vs PAK :मैदान पर फिर दिखा तनाव, टॉस पर नहीं मिलाया हाथ ,क्या जूनियर टीम ने भी अपनाई नो-हैंडशेक नीति?

IND vs PAK :मैदान पर फिर दिखा तनाव, टॉस पर नहीं मिलाया हाथ ,क्या जूनियर टीम ने भी अपनाई नो-हैंडशेक नीति?

November 8, 2026

कौन हैं आईआईटीएन बाबा

आईआईटीएन बाबा का असली नाम अभय सिंह है। जिन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। अध्यात्म से जुड़ने से पहले उन्होंने कनाडा में कुछ वर्षों तक नौकरी भी की थी। मगर वहां दिल नहीं लगने की वजह से उन्होंने अध्यात्म की तरफ रुख किया महाकुंभ 2025 में आईआईटी की नौकरी छोड़कर साधु बनकर अभय सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरी। मीडिया ने जमकर अभय सिंह को कवर किया और नशे की हालत में अभय सिंह के दिए गए  एक-एक उलूल जुलूल बयान को खूब सुर्खियां मिलीं। इंस्टाग्राम पर आईआईटीएन बाबा के मात्र 6 हजार फॉलोअर थे, जो अब बढ़कर चार लाख से ज्यादा हो चुके हैं।

भारत की धमाकेदार जीत

चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें मुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंदी और टूर्नामेंट की मेजबान पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया।  पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन ही बना सका। इसके बाद पाकिस्तान से मिले 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने 4 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की इस जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट भी पक्का हो गया है, जबकि पाकिस्तान आईसीसी एवेंट से लगभग-लगभग बाहर हो गया है। आज के मुकाबले में भारतीय टीम ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप, हार्दिक, अक्षर और जडेजा ने शानदार बॉलिंग की तो वहीं कोहली ने शतक जड़कर टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई।

बाबा जी किंग कोहली बने 14 हजारी

आईआईटीएन बाबा ने विराट कोहली को लेकर जो दावा किया वह गलत साबित हुआ। किंग कोहली का बल्ला एकबार फिर पाकिस्तान के खिलाफ चला। उन्होंने रनों को चेस करते हुए नाबाद शतक जड़ा। इतना ही नहीं किंग कोहली ने अपने वनडे में 14000 रन भी पूरे कर लिए हैं। कोहली दुनिया के ऐसे तीसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में इतने रन बनाए हैं। उनसे पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा वनडे में 14000 रन बना चुके हैं। कोहली इस मुकाम पर सबसे तेजी से पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।  कोहली ने 287 पारियों में वनडे पारियों में 14000 रन पूरे किए, जबकि सचिन ने इस उपलब्धि तक पहुंचने में 350 पारियां ली थी।

Related Posts

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
IND vs PAK :मैदान पर फिर दिखा तनाव, टॉस पर नहीं मिलाया हाथ ,क्या जूनियर टीम ने भी अपनाई नो-हैंडशेक नीति?

IND vs PAK :मैदान पर फिर दिखा तनाव, टॉस पर नहीं मिलाया हाथ ,क्या जूनियर टीम ने भी अपनाई नो-हैंडशेक नीति?

November 8, 2026
World Cup 2027 : भारत-पाक मैच के टिकट के लिए अभी से मारामारी, 34 हजार की जगह 84 लाख की डिमांड

World Cup 2027 : भारत-पाक मैच के टिकट के लिए अभी से मारामारी, 34 हजार की जगह 84 लाख की डिमांड

November 2, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

September 5, 2026
Women’s T20 World Cup: स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के दम पर भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 64 रन से दी मात

Women’s T20 World Cup: स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के दम पर भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 64 रन से दी मात

June 15, 2026

Harmanpreet Kaur की भावनाओं ने जीता दिल! मिताली राज और झूलन गोस्वामी को वर्ल्ड कप ट्रॉफी देने के पीछे की असली वजह आई सामने “ये पहले से प्लान था…”

November 8, 2025
महिला विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 2 बार हौंका, लेडी बिग्रेड ने नहीं मिलाए हाथ तो बिलबिलाई नटालिया परवेज

महिला विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 2 बार हौंका, लेडी बिग्रेड ने नहीं मिलाए हाथ तो बिलबिलाई नटालिया परवेज

October 6, 2025
फाइनल से पहले लीक हो गई सूर्या के ‘स्पेशल 11’ की सूची, PAK के खिलाफ टीम इंडिया से बाहर किए गए ये 2  खिलाड़ी

फाइनल से पहले लीक हो गई सूर्या के ‘स्पेशल 11’ की सूची, PAK के खिलाफ टीम इंडिया से बाहर किए गए ये 2  खिलाड़ी

September 28, 2025
Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

September 27, 2025
India Pakistan Asia Cup Clash News

ASIA CUP 2025: क्या फाइनल में भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने आ सकते है जानिए क्या कहते है समीकरण

September 24, 2025
Next Post
Weather

Weather update: तीन दिन बाद बदलेगा मौसम... बारिश, तेज हवाएं और बर्फबारी की संभावना

USAID

USAID layoffs: ट्रंप का बड़ा वार! USAID में 2000 की छंटनी, हजारों कर्मचारी छुट्टी पर

Germany

Germany Elections 2025: हिटलर के बाद, जर्मनी में फिर लौटा निओ-नाज़ीवाद, क्या होगा जर्मनी का भविष्य?

POPULAR POST

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर  करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

November 15, 2026
Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

November 17, 2026
Bareilly News

Road Safety : बरेली में 10 महीने में 316 की एक्सीडेंट में मौत, किस उम्र के लोग ज्यादा बने हादसों का शिकार?

November 18, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Sujangarh Road Accident

Road Accident : भाई के अंतिम दर्शन करने जा रही दो सगी बहनों का रास्ते में रोका मौत ने रास्ता,परिवार में मचा कोहराम

November 18, 2026

LATEST

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

November 21, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India