Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » फाइनल से पहले लीक हो गई सूर्या के ‘स्पेशल 11’ की सूची, PAK के खिलाफ टीम इंडिया से बाहर किए गए ये 2  खिलाड़ी

फाइनल से पहले लीक हो गई सूर्या के ‘स्पेशल 11’ की सूची, PAK के खिलाफ टीम इंडिया से बाहर किए गए ये 2  खिलाड़ी

41 साल बाद पहली बार एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है।

by Vinod
28/09/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। 41 साल बाद पहली बार एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है। फिलहाल भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय है। सूर्या एंड बिग्रेड ने लीग मुकाबले जीते। सुपरफोर में भी अपना विजयी अभियान जारी रखा। पाकिस्तान को दो बार हराया। ऐसे में भारतीय फैंस डंके की चोट पर कह रहे हैं कि तीसरी बार अभिषेक का बल्ला चलेगा। शुभमन गिल द प्रिंस की तरह खेलेंगे। बुमराह भी तहलका मचाएंगे। कुलदीप, चक्रवर्ती और अक्षर पटेल अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को नागिन डांस करवाएंगे।

फाइनल मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम के 11 खिलाड़ियों को लेकर खासी चर्चा है। सोशल मीडिया में ऐसे दावे किए जा रहे थे कि अभिषेक शर्मा और हार्दिक घायल हैं। वह फाइनल नहीं खेलेंगे। लेकिन मैनेजमैंट की तरफ से कहा गया है कि दोनों खिलाड़ी फिट हैं और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अपना जौहर दिखाएंगे। ऐसी चर्चा है कि भारतीय टीम में इस मुकाबले के लिए दो बदलाव हो सकते हैं। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की जगह शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है। वहीं, पाकिस्तान टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है। पाक दुबई के मैदान में उसी टीम के साथ उतरेगी, जिसने बांग्लादेश को हराया था।

इनसब के बीच दुबई में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में खेल के साथ-साथ मैदान से बाहर की राजनीतिक हलचल भी चर्चा का विषय बनी हुई है। जैसे-जैसे मैच का समय नजदीक आ रहा है, माहौल में रोमांच और तनाव दोनों चरम पर हैं। इस बार भारत-पाकिस्तान मुकाबला केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा। टॉस के समय भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव का हाथ नहीं मिलाना, मैच के बाद हाथ मिलाने से इनकार करना और फिर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के विवादित इशारे, इन सबने आग में घी डालने का काम किया। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी अपनी ’एक्स’ टाइमलाइन पर लगातार भड़काऊ पोस्ट करके इस विवाद को और हवा दी। यह वही नकवी हैं जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

September 22, 2026
T20 Record: अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंचे, जानिए उनसे आगे कौन कौन

T20 Record: अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंचे, जानिए उनसे आगे कौन कौन

September 19, 2026

अब तक भारत टूर्नामेंट में अजेय रहा है। लगातार छह जीत में केवल श्रीलंका ने सुपर ओवर तक संघर्ष कराया। हालांकि, भारत का यह अभियान पूरी तरह से चोट-मुक्त नहीं रहा। श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या को पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सिर्फ एक ओवर के बाद ही मैदान छोड़ना पड़ा। इसके अलावा अभिषेक शर्मा को भी ऐंठन की शिकायत हुई थी। हालांकि, मोर्कल ने अभिषेक को फिट बताया है, जबकि हार्दिक को भी फिट करार दिया गया है। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, अभिषेक दोनों को ऐंठन हुई है, लेकिन अभिषेक ठीक हैं। यह खबर भारतीय फैन्स के लिए राहत की है क्योंकि अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने छह मैचों में 309 रन बनाए हैं, जबकि तिलक वर्मा 144 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

पूरे टूर्नामेंट में भारत की बल्लेबाजी काफी हद तक अभिषेक पर टिकी रही है। सवाल यह है कि अगर वह फाइनल में जल्दी आउट हो जाते हैं तो क्या बाकी बल्लेबाज टीम को संभाल पाएंगे?। सूर्यकुमार यादव अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं, शुभमन गिल कई बार सेट होकर भी मैच खत्म नहीं कर पाए, जबकि संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने केवल कुछ एक मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए टीम प्रबंधन को पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के साथ-साथ मध्यम क्रम को भी तैयार रखना होगा। सूत्र बताते हैं कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी फिट हैं। हार्दिक का खेलना भी तय है। भारतीय टीम ने नेट में जमकर पसीना भी बहाया। भारतीय टीम पहले मैच वाली प्लेइंग एलेवन के साथ ही मैदान पर उतरने जा रही है।

अगर पाकिस्तान की बात करें तो उनकी बल्लेबाजी क्रम पूरे टूर्नामेंट में अस्थिर रहा है। साहिबजादा फरहान कुछ हद तक जसप्रीत बुमराह को परेशान करने में सफल रहे, लेकिन अन्य बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। सैम अयूब चार बार शून्य पर आउट हुए और एक समय ऐसा था कि उनके नाम पर रन से ज्यादा विकेट थे। हुसैन तलत और सलमान अली आगा भारतीय स्पिनरों के सामने जूझते नजर आए। रविवार के मैच में भी उम्मीद है कि कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी अहम भूमिका निभाएगी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या नई गेंद से बढ़त दिलाने के लिए तैयार होंगे।

पाकिस्तान शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राऊफ पर निर्भर रहेगा। अगर पाकिस्तान का गेंदबाजी आक्रमण भारत के शीर्ष क्रम को जल्दी ध्वस्त कर देता है तो मुकाबला लो-स्कोरिंग हो सकता है। लेकिन भारत के पास गहराई में बल्लेबाज हैं जो मैच को लंबा खींच सकते हैं। मोर्ने मोर्कल ने मैच से पहले कहा, ’अब सुंदरता मायने नहीं रखती। बदसूरत जीत भी जीत होती है। मैदान पर माहौल चाहे कितना भी गरम क्यों न हो, भारत के लिए एक ही चीज मायने रखती है जीत। जैसा कि एक पुरानी कहावत है, ’अंत भला तो सब भला। भारतीय टीम चाहे किसी भी तरह से जीते, फैन्स को केवल नतीजे की परवाह है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

भारतः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

September 22, 2026
T20 Record: अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंचे, जानिए उनसे आगे कौन कौन

T20 Record: अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंचे, जानिए उनसे आगे कौन कौन

September 19, 2026
India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

September 17, 2026
T20 में सबसे तेज शतक, फिर मैदान पर ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप, अभिषेक शर्मा ने ऐसे मनाया जश्न; VIDEO वायरल

T20 में सबसे तेज शतक, फिर मैदान पर ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप, अभिषेक शर्मा ने ऐसे मनाया जश्न; VIDEO वायरल

September 17, 2026
ICC Ranking: टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग कौन बना नंबर वन, अभिषेक शर्मा ने फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

ICC Ranking: टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग कौन बना नंबर वन, अभिषेक शर्मा ने फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

September 16, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

September 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

September 1, 2026

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

August 25, 2026
Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

August 24, 2026
Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

August 24, 2026
Next Post
UP Poster

पोस्टर से पलटवार: योगी-अखिलेश-राहुल आमने-सामने, यूपी में ‘आई लव’ सियासत गरमाई

Lucknow arrest

Lucknow में धर्मांतरण का खेल: चंगाई सभा में 50 से अधिक हिंदू बने निशाना, आरोपी गिरफ्तार

Asia Cup 2025

भारत की ऐतिहासिक जीत पर पाकिस्तान का बौखलापन, आगा ने फेंका रनर-अप चेक, ट्रॉफी विवाद पर भड़का बीसीसीआई

POPULAR POST

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India