गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

इस गांव में डायन की लोग करते हैं पूजा अर्चना, जानिए नीम के पेड पर क्यों निवास करती हैं परेतिन दाई

बालोद शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर गुंडरदेही.बालोद प्रमुख मार्ग पर स्थित ग्राम झींका में परेतिन दाई यानि डायन देवी का मंदिर है।

by Vinod
अप्रैल 30, 2025
in Latest News, धर्म, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर ऑनलाइन डेस्क। भारत में देवी-देवताओं के लाखों ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर हैं, जिनका जिक्र पुराणों में मिलता है। इन देवालयों में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भक्त आते हैं और पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के बालोद में डायन का मंदिर है, जहां सुबह से लेकर देरशाम तक श्रद्धालु का तांता लगा रहा है। ग्रामीण परेतिन दाई के दरबार पर आकर माथा टेकते हैं और मन्नत मांगते हैं। मंदिर के पास से गुजरने वाले हर इंसान को यहां पर रूकना होता है और परेतिन देवी की पूजा-अर्चना करनी होती है।

छत्तीसगढ़ के झींका में हैं डायन का मंदिर

छत्तीसगढ़ के बालोद जनपद से करीब 30 किमी की दूरी पर झींका गांव है। यहां पर परेतिन दाई यानि डायन देवी का मंदिर है। ग्रामीणों का दावाहै कि वह देवी के जिस स्वरुप की वह पूजा करते हैं, उन्हें डायन कहा जाता है। स्थानीय ग्रामीण ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से श्रद्धालु परेतिन दाई के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए झींका आते हैं। मुख्य मार्ग में पड़ने के कारण अक्सर यहां से गुजरने वाले माता के दरबार में सिर झुकाये बिना आगे नहीं बढ़ते हैं। मान्यता है कि माता की महिमा को जानकर भी कोई मंदिर में नहीं रुकता ,तो उसके साथ अनहोनी घटती है।

RELATED NEWS

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

जून 23, 2026
कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

नवम्बर 18, 2025

मंदिर में विराजमान डायन की प्रतिमा

ग्रामीण ने बताया कि यहां के लोग परम्परागत देवी-देवताओं के स्वरुप की तुलना में परेतिन दाई (डायन माता ) की पूजा अर्चना को अधिक महत्व देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में डायन देवी की पूजा उनके पुरखों के समय से हो रही है। जिस स्थान पर माता का मंदिर है, वहां पहले नीम के पेड़ के साथ चबूतरा ही था। डायन देवी उसी नीम के पेड़ में निवास करती हैं, जबकि देवी प्रतिमा की स्थापना करीब 150 साल पहले की गई थी। सुबह के वक्त मंदिर के पट खुल जाते हैं और परेतिन दाई की विधि-विधान से भक्त पूजा-अर्चना करते हैं।

बिना भेंट अर्पित किए कोई नहीं निकल सकता

स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर के बाजू से निकलने वाले मार्ग से गुजरने वाले राहगीर माता के दर्शन करने के साथ उन्हें कोई ना कोई भेंट अर्पित करके ही आगे बढ़ते हैं। मसलन अगर कोई निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली भवन सामग्री जैसे रेत, गिट्टी, ईंट, मिट्टी, मुरम से भरी गाड़ी लेकर निकल रहा है, तो उसे वही ईंट, गिट्टी इत्यादि माता को अर्पित करनी होगी। अगर कोई फल, दूध, सब्जी इत्यादि ले जा रहा है, तो उसे उसमे से कुछ हिस्सा माता को अर्पित करना होगा। ऐसा ना करने से राहगीरों की उपयोगी वस्तुएं खराब हो जाती हैं।

तो माता उसे क्षमा कर देती हैं

गांव के एक स्थानीय ग्वाले के मुताबिक जब भी कोई राउत दूध दूह कर उसे बेचने के लिए मंदिर के सामने से गुजरता है, तो थोड़ा सा दूध डायन माता को अर्पित करके ही आगे बढ़ता है। मान्यता है कि अगर ऐसा नहीं किया, तो पूरा दूध फट जायेगा। ऐसा नहीं है कि माता सबसे केवल चढ़ावा मांगती हैं। अगर कोई राहगीर मंदिर के मान्यता से अंजान होता है, तो माता उसे क्षमा कर देती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि परेतिन देवी कभी किसी का बुरा नहीं चाहती हैं।

नवरात्रि पर लगता है मेला

ग्रामीणों का कहना है कि परेतिन दाई दरबार में आने वाले लोगों की रक्षा करती हैं। अगर कोई सच्चे मन से माता से प्रार्थना करता है, तो माता उनकी मनोकामना भी जरूर पूरी करती हैं। माता को मानने वाले हर साल नवरात्री में उनके दर्शन करने और ज्योति कलश स्थापित करने दूर-दूर से आते हैं। नवरात्रि पर डायन मंदिर परिसर पर भव्य मेला लगता है। मेला के दिन सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। परेतिन दाई के दर पर आकर मन्नत मांगते हैं। परेतिन दाई हर भक्त की मनोकामना पूर्ण करती हैं।

Tags: Balod Witch TemplechhattisgarhParetin Dai Temple
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

by Sadaf Farooqui
जून 23, 2026

Chhattisgarh के महासमुंद जिले से देश के खनिज क्षेत्र के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। सरायपाली...

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

by Vinod
नवम्बर 18, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मों के लिए मार्च 2026 की तारीख मुकर्रर...

मिनी काशी में श्रीराम और ब्रह्मा जी ने की थी शिव मंदिरों की स्थापना, रातोंरात पूरब से पश्चिम हो गया था ‘शिवालय’ का दरवाजा

मिनी काशी में श्रीराम और ब्रह्मा जी ने की थी शिव मंदिरों की स्थापना, रातोंरात पूरब से पश्चिम हो गया था ‘शिवालय’ का दरवाजा

by Vinod
मई 5, 2025

रायपुर ऑनलाइन डेस्क। भगवान शिव की महिला अपरंपार है। कहा जाता है कि बाबा भोले शंकर जिस पर प्रसन्न हो...

20 हजार जवानों ने 1000 नक्लसियों को घेरा, चक्रव्यूह में फंसी ‘हिडमा एंड देवा कंपनी’ का हो सकता खात्मा

20 हजार जवानों ने 1000 नक्लसियों को घेरा, चक्रव्यूह में फंसी ‘हिडमा एंड देवा कंपनी’ का हो सकता खात्मा

by Vinod
अप्रैल 25, 2025

रायपुर ऑनलाइन डेस्क। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीख का असर जमीन पर दिखना शुरू हो गया है। मार्च 2026...

भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर ED की छापेमारी, मिली करोड़ों को नकदी और मशीनों से हो रही नोटों की गिनती

भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर ED की छापेमारी, मिली करोड़ों को नकदी और मशीनों से हो रही नोटों की गिनती

by Vinod
मार्च 10, 2025

रायपुर ऑनलाइन डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2025 की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल...

Next Post
Delhi

दिल्ली में अगले पांच दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में भी बदलेगा मौसम

Atauallah Tarar

इधर पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट, उधर कांप उठा पाकिस्तान! सूचना मंत्री बोले- 'अगले 24 घंटे में होगा हमला'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist