मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Tribunal Reform Bill: संसद से ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026 पास, अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति के लिए बनेगा आयोग

संसद ने ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026 को मंजूरी दे दी है। विधेयक के तहत न्यायाधिकरणों में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए स्वतंत्र आयोग बनेगा, जिससे पारदर्शिता और नियुक्ति प्रक्रिया में एकरूपता आएगी।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

राज्यसभा ने मंगलवार, 11 अगस्त को ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से चर्चा का जवाब दिए जाने के बाद सदन ने इसे मंजूरी दी। लोकसभा इस विधेयक को पहले ही पास कर चुकी है। अब इसे कानून बनने के लिए आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह विधेयक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही ‘सुधार एक्सप्रेस’ का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका उद्देश्य ट्रिब्यूनलों के अधिकार क्षेत्र में बदलाव करना नहीं है। सरकार का मुख्य फोकस अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति में दक्षता बढ़ाने के साथ स्वतंत्रता, पारदर्शिता और पात्रता के नियमों में एकरूपता लाना है।

RELATED NEWS

Dharmendra Pradhan Resignation: इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, सांसदों ने ऐसे किया स्वागत

Dharmendra Pradhan Resignation: इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, सांसदों ने ऐसे किया स्वागत

जुलाई 27, 2026
Parliament Monsoon Session 2026

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र की शुरुआत ,सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के आसार, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगी बहस

जुलाई 20, 2026

आयोग में पांच सदस्य

प्रस्तावित राष्ट्रीय आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में होगा। इसमें एक अध्यक्ष और चार सदस्य शामिल होंगे। चार सदस्यों में दो न्यायिक और दो तकनीकी सदस्य होंगे। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज या किसी हाई कोर्ट के रिटायर्ड मुख्य न्यायाधीश को आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने की पात्रता होगी। इस व्यवस्था से अलग-अलग न्यायाधिकरणों में नियुक्तियों के लिए एक समान प्रक्रिया तैयार करने की कोशिश की गई है।

सुप्रीम कोर्ट की भूमिका

विधेयक के मसौदे में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधिकरण सुधार अधिनियम 2021 के कुछ प्रावधानों को शक्तियों के पृथक्करण और न्यायिक स्वतंत्रता के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं मानते हुए रद्द किया था। अदालत ने स्वतंत्र और विशेषज्ञता वाले राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग की जरूरत पर भी जोर दिया था, ताकि नियुक्तियों में पारदर्शी प्रक्रिया और उचित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

SC-ST नियुक्तियों पर बहस

चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने उच्च न्यायपालिका में SC-ST समुदाय से आने वाले जजों की कम नियुक्ति का मुद्दा उठाया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति कॉलेजियम की सिफारिशों से होती है। केंद्र की भूमिका मुख्य रूप से इन सिफारिशों को मंजूरी देने तक सीमित रहती है। विधेयक के कानून बनने पर 2021 का संबंधित अधिनियम समाप्त हो जाएगा।

Tags: Indian Judiciaryparliament newsTribunal Reform Bill
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Dharmendra Pradhan Resignation: इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, सांसदों ने ऐसे किया स्वागत

Dharmendra Pradhan Resignation: इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, सांसदों ने ऐसे किया स्वागत

by Sadaf Farooqui
जुलाई 27, 2026

Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद भवन पहुंचे।...

Parliament Monsoon Session 2026

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र की शुरुआत ,सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के आसार, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगी बहस

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है और पहले दिन से ही सदन...

LokSabhaSpeakerNoConfidenceMotionIn

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, कितने सांसदों के समर्थन से दिया गया नोटिस, संसद में बढ़ा सियासी तनाव

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 11, 2026

 Lok Sabha Speaker No Confidence Motion In : कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस...

Rahul Gandhi Bittu Parliament Clash News

“गद्दार दोस्त” बयान से मचा बवाल, राहुल गांधी-बिट्टू आमने-सामने, तीखी नोकझोंक से सियासी माहौल गरमाया

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 5, 2026

Political Heat In Parliament: संसद परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने राजनीतिक माहौल को अचानक गरमा दिया।...

Jan Vishwas Bill 2025: क्या बनेगा कारोबार और आम लोगों के लिए राहत का बिल, जिंदगी को आसान बनाने की नई पहल

Jan Vishwas Bill 2025: क्या बनेगा कारोबार और आम लोगों के लिए राहत का बिल, जिंदगी को आसान बनाने की नई पहल

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2025

Jan Vishwas Bill 2025: A New Step to Ease Business and Life:कारोबारियों और आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने...

Next Post
Monkey Menace: किसके हमले में हुई मौत के बाद जागा बरेली नगर निगम, 12 हजार बंदरों पर चलेगा अभियान,  हर वार्ड का बनेगा रोस्टर

Monkey Menace: किसके हमले में हुई मौत के बाद जागा बरेली नगर निगम, 12 हजार बंदरों पर चलेगा अभियान, हर वार्ड का बनेगा रोस्टर

FSSAI Rule: पान मसाला की पैकिंग बदलेगी, प्लास्टिक और एल्युमिनियम फॉयल पर रोक, क्या कंपनियों की बढ़ेगी लागत

FSSAI Rule: पान मसाला की पैकिंग बदलेगी, प्लास्टिक और एल्युमिनियम फॉयल पर रोक, क्या कंपनियों की बढ़ेगी लागत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist