गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Uttarakhand Rain: ऋषिकेश में चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंचा गंगा का पानी, त्रिवेणी घाट कराया गया खाली

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है। प्रशासन ने त्रिवेणी घाट समेत कई क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाकर लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है और करीब 150 सड़कें अब भी बंद हैं, जबकि चारधाम यात्रा फिलहाल जारी है।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की।

घाटों पर चलाया गया सुरक्षा अभियान

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार गंगा का बहाव तेज होने के कारण SDRF, जल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों ने त्रिवेणी घाट, मुनि की रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया। लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को घाट खाली करने तथा गंगा में स्नान नहीं करने की चेतावनी दी गई।

RELATED NEWS

Kedarnath Yatra Landslide Update

Kedarnath Yatra: उत्तराखंड में फिर थमी केदारनाथ यात्रा, भूस्खलन और भारी बारिश से बढ़ा खतरा, कई जिलों में अलर्ट जारी

जुलाई 30, 2026
Viral Video

ऋषिकेश की गलियों में स्कूटी लेकर निकला सांड.. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मई 3, 2025

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर और चमोली जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में भी अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट प्रभावी है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दल तैनात कर दिए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नदियां उफान पर, सड़कें भी प्रभावित

अलकनंदा, भागीरथी, मंदाकिनी, गंगा, यमुना और शारदा समेत कई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भारी बारिश के चलते राज्य में 1,869 सड़कें प्रभावित हुई थीं, जिनमें से अधिकांश को खोल दिया गया है। हालांकि करीब 150 सड़कें अभी भी बंद हैं और उन्हें खोलने का कार्य जारी है।

चारधाम यात्रा जारी

प्रशासन के अनुसार चारधाम यात्रा फिलहाल सुचारु रूप से जारी है। जिन क्षेत्रों में मौसम खराब होने से जोखिम बढ़ता है, वहां एहतियात के तौर पर यातायात को अस्थायी रूप से नियंत्रित किया जा रहा है। वहीं कैलाश मानसरोवर यात्रा के छह जत्थे सुरक्षित लौट चुके हैं, जबकि अन्य जत्थे निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं।

Tags: Ganga Riverrishikeshuttarakhand rain
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Kedarnath Yatra Landslide Update

Kedarnath Yatra: उत्तराखंड में फिर थमी केदारनाथ यात्रा, भूस्खलन और भारी बारिश से बढ़ा खतरा, कई जिलों में अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Kedarnath Yatra Disrupted : उत्तराखंड में मानसून का कहर लगातार जारी है। दो दिनों के विराम के बाद गुरुवार सुबह...

Viral Video

ऋषिकेश की गलियों में स्कूटी लेकर निकला सांड.. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

by Akhand Pratap Singh
मई 3, 2025

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक...

Rishikesh

Rishikesh Yoga Festival: इंटरनेशनल योग फेस्टिवल… 50 देशों के 1000 योग साधकों का महासंगम

by Mayank Yadav
मार्च 9, 2025

Rishikesh Yoga Festival: ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में 9 मार्च से 15 मार्च तक Rishikesh इंटरनेशनल योग फेस्टिवल का आयोजन...

Ganga river: गंगा किनारे मिट्टी बटोरने वाले शख्स को मिली अनमोल चीज, जानकर रह जाएंगे हैरान

Ganga river: गंगा किनारे मिट्टी बटोरने वाले शख्स को मिली अनमोल चीज, जानकर रह जाएंगे हैरान

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 24, 2025

Ganga river: गंगा किनारे सिक्के बटोरने वाला शख्स का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसको 7 करोड़ देखा जा...

: Importance of Ganga rive

Ganga River : भारत की पवित्रतम नदी गंगा, क्या आपको मालूम है इसकी गहराई और लंबाई कितनी है

by SYED BUSHRA
जनवरी 12, 2025

 Importance of Ganga river अगर हम प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले की बात करें, तो वहां हर समय लाखों...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist