• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, August 20, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

मां बनीं विनेश फोगाट, अपोलो अस्पताल में गूंजी किलकारी, परिवार बधाइयों की लगी झड़ी!

पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने से चूकीं अंतरराष्ट्रीय पहलवान व जुलाना से कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट मां बन गई हैं।

by Gulshan
July 3, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Vinesh Phogat : हरियाणा की मशहूर महिला पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के घर खुशियों की दस्तक हुई है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। सोमवार शाम को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को डिलीवरी हुई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

विनेश फोगाट ने 6 मार्च 2025 को अपनी गर्भावस्था की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। उन्होंने पति सोमवीर राठी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, “ऑवर लव स्टोरी कंटिन्यू विद न्यू चैप्टर,” और इसके साथ नन्हे पैरों के निशान और दिल के इमोजी भी लगाए थे।

Related posts

Mau MLA Abbas Ansari

Mau MLA Abbas Ansari को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2 साल की सजा पर रोक, विधायकी बरकरार

August 20, 2025
: chief election commissioner removal process india

constitutions ने मुख्य चुनाव आयुक्त को दी है कौन सी खास सुरक्षा ,विपक्ष का उन्हें हटाना क्यों है मुश्किल? विस्तार से समझें

August 20, 2025

कैसे हुई विनेश और सोमवीर की मुलाकात ? 

विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि परिवार में बेटे के जन्म से सभी बेहद खुश हैं। विनेश और सोमवीर की पहली मुलाकात रेलवे की नौकरी के दौरान हुई थी। शुरुआत में दोनों की ज्यादा बातचीत नहीं होती थी, लेकिन वक्त के साथ उनकी दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया। 2018 एशियन गेम्स में जब विनेश ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता और भारत लौटीं, तो सोमवीर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें प्रपोज किया और अंगूठी पहनाकर रिश्ते की शुरुआत की। उसी साल 14 दिसंबर 2018 को दोनों की शादी हुई।

कौन हैं सोमवीर राठी जिनसे 'रेलवे' में हुआ था विनेश फोगाट को प्यार? | Who is Somveer Rathee Wrestler Vinesh Phogat Husband Latest News

इनकी शादी भी खास रही, क्योंकि पारंपरिक सात फेरों के बजाय आठ फेरे लिए गए थे। आठवां फेरा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ’ की शपथ के साथ संपन्न हुआ था, जिसने उनकी शादी को खास पहचान दी। सोमवीर राठी भी राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी रह चुके हैं और दो बार नेशनल चैंपियन रह चुके हैं।

राजनीति में विनेश की एंट्री

पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद विनेश के स्वागत में दिल्ली एयरपोर्ट से उनके गांव बलाली तक भव्य रोड शो निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ थे। विनेश ने इसके बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा और फिर राहुल गांधी से मुलाकात की। कुछ समय बाद विनेश ने बजरंग पूनिया के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

जीत के बाद विनेश फोगाट ने बदले तेवर, जुलाना में भव्य रोड शो, कांग्रेस की हार पर बोलीं- सब्र रखो... | Republic Bharat

यह भी पढ़ें : अब बनेंगी मनचाही ऊंचाई तक इमारतें, शर्तें भी तय…

2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें उनके ससुराल जींद जिले के जुलाना से टिकट दिया। चुनाव में विनेश ने भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। उन्हें कुल 65,080 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 59,065 वोट हासिल हुए।

राजनीतिक व खेल जगत से मिल रही बधाइयाँ

सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी विनेश को मां बनने की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,
“कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि नवजात शिशु परिवार के लिए सुख, समृद्धि और खुशियाँ लेकर आए। जच्चा और बच्चा स्वस्थ रहें।”

Tags: Vinesh Phogat
Share196Tweet123Share49
Previous Post

समय रैना का India’s Got Latent शो पसंद करते हैं हार्दिक पांड्या, नए चैनल के साथ वापसी कर रहे कॉमेडियन…

Next Post

लड़के से लड़की बनी अनाया बांगर, ऑपरेशन से पहले बहाए आंसू, खर्च किए लाखों!

Gulshan

Gulshan

Next Post
Anaya Bangar

लड़के से लड़की बनी अनाया बांगर, ऑपरेशन से पहले बहाए आंसू, खर्च किए लाखों!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version