नोएडा। अपनी मांगों को लेकर दिल्ली आने के लिए पंजाबा और हरियाणा के सीमा पर प्रदर्शन कर रहें किसानों ने अपना प्रदर्शन 29 फरवरी तक के लिए रोक दिया है। लेकिन पंजाब के किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू-टिकैत) ने नोएडा में ट्रैक्टर मार्च निकाला। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू-टिकैत) से जुड़े किसानों के महामाया फ्लाईओवर पर पहुंचने और धरना देने के बाद सोमवार दोपहर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ। नोएडा पुलिस ने महामाया फ्लाईओवर के नीचे किसानों द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी थी। विरोध के बाद यातायात सामान्य रूप से शुरू हो गया। इसके अलावा, किसानों के एक अन्य समूह ने भी जेवर में एक साथ विरोध प्रदर्शन किया।
29 फरवरी तक प्रदर्शन नहीं करेंगे किसान
किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए किसान अपने नेताओं द्वारा उठाई गई मांगों पर केंद्र की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। तथा वे इस इंतजार में भी हैं कि सरकार अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती हैं तो वो 29 फरवरी को अपना मार्च फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।
नोएडा में इन जगहों पर हो रहा था प्रदर्शन
प्रदर्शन कर रहें किसानों के बारे में बोलते हुए, नोएडा पुलिस के सहायक आयुक्त, रजनीश वर्मा ने कहा, बीकेयू से जुड़े किसानों के तीन से चार समूह ने सोमवार को शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। एक समूह जेवर में, दूसरा मध्य नोएडा में और तीसरा महामाया फ्लाईओवर के पास विरोध प्रदर्शन कर रहा था।
सीमा पर सर्विस लेन खोली गई
किसानों के दिल्ली चलो आह्वान के मद्देनजर सील किए जाने के दो सप्ताह बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को हरियाणा के साथ सिंघू और टिकरी सीमा बिंदुओं पर सर्विस लेन खोल दी। हालाँकि, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती ने चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी के साथ यह रिवायत दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सर्विस लेन पुनः चालू करने में देरी का कारण अवरोधक कंक्रीट से बना होना था। लेकिन अब यह लेनों के खुलने से वाहनों की आवाजही आसानी से हो पाएगी।