शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Noida News: दिवाली की रात नोएडा की चार हाउसिंग सोसाइटी में लगी आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दिवाली की रात नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार हाउसिंग सोसाइटीज में आग लगने की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 1, 2024
in Latest News, नोएडा
Noida News
Share on FacebookShare on Twitter

Noida News: दिवाली की रात नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Noida News) में चार हाउसिंग सोसाइटीज में आग लगने की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन हादसों में लोगों को काफी नुकसान हुआ, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर इन घटनाओं के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सुपरटेक ईकोविलेज 1 में आग का हादसा

ग्रेटर नोएडा (Noida News) वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज 1 सोसाइटी में सबसे बड़ा हादसा हुआ, जहां जे टावर की 17वीं मंजिल के फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से फैलकर 18वीं और 19वीं मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि वे दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे सोसाइटी के लोग डर के मारे टावर के नीचे इकट्ठा हो गए। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण पटाखों को बताया जा रहा है।

RELATED NEWS

Raj Kalpana Travels Bus Fire

Bus Fire : बदबू के बाद भी नहीं रोकी बस, चालक-परिचालक के रवैये पर गंभीर सवाल, 9 मौतों से खुली लापरवाही की परतें

सितम्बर 25, 2026
GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

सितम्बर 10, 2026

समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू में दीए से लगी आग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसायटी में एम टावर की 13वीं मंजिल पर दीए से आग लग गई। स्थानीय निवासियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया और दमकलकर्मियों की वजह से आग पर काबू पा लिया गया। यहां भी कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एहतियात के तौर पर आसपास के हिस्सों को खाली कराया गया।

यह भी पढ़े: 1 या 2 नवंबर कब है Govardhan Puja? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पौराणिक कथा का रहस्य

महागुन मायवुड्स में आग लगने की घटना

महागुन मायवुड्स सोसायटी में 23वीं मंजिल पर भी आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया जिससे सही समय पर आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे के बाद सोसायटी के लोग दहशत में आ गए और टावर के नीचे इकट्ठा हो गए। यहां भी कोई हताहत नहीं हुआ।

आम्रपाली जोडियक में दीयों से लगी आग

नोएडा सेक्टर-120 की आम्रपाली जोडियक सोसायटी के डी टावर में भी 11वीं मंजिल पर आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग दिवाली के दीयों से लगी थी। आग की लपटें निकलने के कारण आसपास के निवासी टावर के नीचे जमा हो गए, और दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। यहां भी राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

इन लगातार हादसों ने हाउसिंग सोसाइटीज में अग्निशमन सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन घटनाओं के बाद सोसायटी के निवासियों में डर और निराशा का माहौल है। प्रशासन और स्थानीय निकायों के लिए यह हादसे एक चेतावनी हैं कि सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके।

Tags: diwali 2024NOida News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Raj Kalpana Travels Bus Fire

Bus Fire : बदबू के बाद भी नहीं रोकी बस, चालक-परिचालक के रवैये पर गंभीर सवाल, 9 मौतों से खुली लापरवाही की परतें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Raj Kalpana Travels Bus Fire:यमुना एक्सप्रेसवे पर राज कल्पना ट्रैवल्स की बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत...

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया...

Noida Golf Course Investigation

नोएडा गोल्फ कोर्स को बड़ा झटका: डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसायटी के वित्तीय मामलों की जांच के दिए आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Noida Golf Course Investigation:नोएडा गोल्फ कोर्स सोसायटी के संचालन और वित्तीय मामलों को लेकर चल रहे विवाद के बीच डिप्टी...

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

नोएडा में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने WhatsApp और Telegram ग्रुप के जरिए...

Next Post
Kanpur

दिवाली पर दर्दनाक हादसा, गैस सिलेंडर ब्लास्ट में शख्स की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Bibek Debroy

कौन थे बिबेक देबरॉय, जिनकी मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुःख?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In