रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

नोएडा में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या फिर सरकारी टारगेट का दबाव?

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद में तैनात जीएसटी डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह की सोमवार को नोएडा सेक्टर-75 स्थित एपेक्स एथेना सोसायटी के 15वें फ्लोर से गिरकर मौत हो गई।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 11, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Noida News
Share on FacebookShare on Twitter

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद में तैनात जीएसटी डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह की सोमवार को नोएडा सेक्टर-75 स्थित एपेक्स एथेना सोसायटी के 15वें फ्लोर से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया है लेकिन संजय सिंह की मौत के पीछे कैंसर से जंग जीतने के बाद जिंदगी से हार जाने का सवाल उठ रहा है।

कमिश्नर के साथ कैसे हुआ हादसा?

RELATED NEWS

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

सितम्बर 4, 2026
Noida Golf Course Investigation

नोएडा गोल्फ कोर्स को बड़ा झटका: डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसायटी के वित्तीय मामलों की जांच के दिए आदेश

अगस्त 27, 2026

सोमवार सुबह करीब 10:30 से 10:45 बजे के बीच डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह सोसायटी की 15वीं मंजिल से नीचे गिर गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी अपर्णा सिंह घर पर थीं, जबकि उनके बच्चे बाहर गए हुए थे। संजय सिंह कुछ साल पहले कैंसर से पीड़ित थे लेकिन उन्होंने मजबूती से लड़ाई लड़ी और पिछले साल से फिर से ऑफिस जाना शुरू कर दिया था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैंसर को मात देने वाले संजय जिंदगी की जंग में क्यों हार गए?

सरकारी टारगेट का दबाव बना वजह?

सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह पर एमनेस्टी स्कीम के तहत व्यापारियों को जोड़ने का सरकारी टारगेट पूरा करने का दबाव था। प्रदेश सरकार ने इस योजना को लागू करते हुए हर अधिकारी को रोजाना पांच व्यापारियों को जोड़ने का लक्ष्य दिया था। टारगेट पूरा न करने पर निलंबन का खतरा था। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में तैनात संजय सिंह इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर पा रहे थे। इसी तनाव में वह मानसिक रूप से परेशान थे। सरकारी टारगेट के दबाव को उनकी मौत की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिवार की तरफ से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े: योगी के ‘सिघंम’ ने गर्माया महौल, भाजपाई भी हो गए पहलवाल के जबरा फैन

सरकारी नौकरी में टारगेट का दबाव कितना घातक?

आमतौर पर कॉरपोरेट सेक्टर (Noida News) में टारगेट पूरा करने के दबाव में आत्महत्याएं देखी जाती रही हैं, लेकिन यह मामला सरकारी नौकरी में टारगेट से जुड़े तनाव को उजागर करता है। प्रदेश सरकार की एमनेस्टी स्कीम के तहत 1200 अफसरों में 1000 पर निलंबन का खतरा मंडरा रहा है। एमनेस्टी योजना स्वैच्छिक है लेकिन अधिकारियों पर इसे जबरदस्ती लागू करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसमें अब तक प्रदेश में 25,000 कारोबारियों का पंजीकरण हुआ है। योजना को सख्ती से लागू करने के लिए अधिकारियों पर निलंबन की तलवार लटकाई गई थी।

क्या मौत की असली वजह सरकारी टारगेट है?

हालांकि परिवार ने अब तक सरकारी टारगेट को मौत की वजह के रूप में स्पष्ट रूप से नहीं बताया है लेकिन जीएसटी विभाग में काम करने वाले उनके सहयोगियों का मानना है कि वह इस दबाव की वजह से मानसिक तनाव में थे। नोएडा पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उनके फोन कॉल, सीसीटीवी फुटेज, पारिवारिक बयान और अन्य सुरागों के आधार पर निष्कर्ष निकालेगी। यह आत्महत्या थी या सरकारी टारगेट के दबाव का नतीजा? इस सवाल का जवाब आने वाले दिनों में पुलिस जांच से साफ होगा।

Tags: NOida News
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया...

Noida Golf Course Investigation

नोएडा गोल्फ कोर्स को बड़ा झटका: डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसायटी के वित्तीय मामलों की जांच के दिए आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Noida Golf Course Investigation:नोएडा गोल्फ कोर्स सोसायटी के संचालन और वित्तीय मामलों को लेकर चल रहे विवाद के बीच डिप्टी...

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

नोएडा में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने WhatsApp और Telegram ग्रुप के जरिए...

Noida Development: 1300 एकड़ में मेडिकल हब, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सहित कई परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

Noida Development: 1300 एकड़ में मेडिकल हब, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सहित कई परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

Medical Hub: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 92वीं बोर्ड बैठक में जेवर-नोएडा एयरपोर्ट क्षेत्र के लिए कई बड़े...

Noida Taxi Fire

Noida Taxi Fire: चलती टैक्सी में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Noida Taxi Fire:नोएडा में मंगलवार को चलती टैक्सी कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी...

Next Post
TVS Apache RTR 160

TVS Apache RTR 160: किफायती स्पोर्ट्स बाइक की तलाश हुई खत्म , क्या यह है एक दमदार बेहतरीन ऑप्शन

Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge apology: 'डिक्टेटरशिप हो गया, हम...?' फिर मांगनी पड़ी माफी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist