Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

PM MODI : आज लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन देंगे प्रधानमंत्री, पार्टी के सांसदों को पूरे दिन सदन में रहने का निर्देश

Gautam Jha by Gautam Jha
February 5, 2024
in Latest News, TOP NEWS
PM MODI : आज लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन देंगे प्रधानमंत्री, पार्टी के सांसदों को पूरे दिन सदन में रहने का निर्देश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के 6वें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI ) आज लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सरकार के 10 साल के काम-काज का ब्यौरा भी संदन में रखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में मोदी अपने भाषण में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी एजेंडा सेट कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के इस धन्यवाद भाषण से पहले भाजपा ने तीन लाइन का व्हिप जारी कर पार्टी के सभी सांसदों को पूरे दिन सदन में रहने का निर्देश दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री आज अपने भाषण में विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार करते नजर आएंगे।

विपक्षी दलों का सरकार पर निशाना

इससे पहले 31 जनवरी को शुरू हुए बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अभिभाषण से हुई। जिसके बाद 1 फरवरी को देश का अंतरिम बजट पेश किया गया। जिसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में 12 घंटे का समय रखा गया था। चर्चा की शुरुआत शुक्रवार को भाजपा की महिला सांसद हिना गावित ने की। उन्होंने अपने सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा था। उनके साथ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। केंद्रीय मंत्री ने अपने धन्यवाद प्रस्ताव में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। विपक्षी दलों पर के सांसदों ने भी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, डीएमके क सांसद टीआर बालू और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी सहित कई अन्य सांसदों ने सरकार पर हमला बोला।

RELATED POSTS

PM Modi

PM Modi वाराणसी पहुंचे: मॉरीशस पीएम संग द्विपक्षीय वार्ता, काशी में सुरक्षा चाक-चौबंद

September 11, 2025
PM Modi

PM Modi का फूटा दर्द, बोले- ‘मां पर गालियां… कभी सोचा भी नहीं था बिहार में ऐसा होगा

September 2, 2025

रणनीति पर चर्चा के लिए शीर्ष मंत्रीयों साथ बैठक

PM MODI  ने 2 फरवरी को संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए सरकार के सभी शीर्ष मंत्री के साथ बैठक की थी। बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आदि बड़े नेता शामिल हुए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 2024-25 के लिए गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया था।

ये भी पढ़ें; Jharkhand Politics: ईडी की गिरफ़्तारी के बाद झारखंड में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू, पार्टी में मुख्यमंत्री के खिलाफ़ बगावत

बजट का उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित बनाना

संसद में बजट के बाद PM MODI ने कहा था कि देश का अंतरिम बजट उन आर्थिक नीतियों पर केंद्रित है जो देश के लिए विकास के नीति को बढ़ावा देती हैं। यह बजट समावेशी विकास, उत्पादकता में सुधार के साथ साथ विभिन्न वर्गों के लिए अवसर भी पैदा करती हैं। बजट का मुख्य उद्देश्य 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना है।

Tags: #PM modiPM Modi
Share197Tweet123Share49
Gautam Jha

Gautam Jha

Related Posts

PM Modi

PM Modi वाराणसी पहुंचे: मॉरीशस पीएम संग द्विपक्षीय वार्ता, काशी में सुरक्षा चाक-चौबंद

by Mayank Yadav
September 11, 2025
0

PM Modi Varanasi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उनका आगमन काशीवासियों के लिए उत्साह...

PM Modi

PM Modi का फूटा दर्द, बोले- ‘मां पर गालियां… कभी सोचा भी नहीं था बिहार में ऐसा होगा

by Mayank Yadav
September 2, 2025
0

PM Modi Bihar: बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब दरभंगा में विपक्षी गठबंधन की ‘वोटर अधिकार...

PM Modi

PM Modi SCO Summit 2025: जिनपिंग से मुलाकात, ग्रुप फोटो सेशन में मोदी-पुतिन-शहबाज एक मंच पर, ‘होंगची कार’ बनी आकर्षण का केंद्र

by Mayank Yadav
August 31, 2025
0

PM Modi SCO Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल बाद चीन पहुंचे, जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर...

PM Modi

“भारत की मिसाइलें दफ्न करके रहेंगी!” – आसिम मुनीर-शहबाज को गया से पीएम मोदी का सीधा संदेश

by Mayank Yadav
August 22, 2025
0

PM Modi Gayaji speech: बिहार चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया की धरती से पाकिस्तान को सबसे...

PM Modi

अमेरिका में पीएम मोदी और ट्रंप की संभावित मुलाकात: टैरिफ विवाद और भू-राजनीति पर चर्चा का मौका

by Mayank Yadav
August 13, 2025
0

PM Modi meet Donald Trump: अगले महीने न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) 2025 के शिखर सम्मेलन के...

Next Post
Income tax

Income Tax : टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से टैक्सपेयर्स के लिए एक नया अपडेट, टैक्स कटने के बाद भी आ सकता नोटिस

Hemant Soren

Jharkhand: हेमंत सोरेन ने किया था ईडी के खिलाफ केस, एफआईआर को रद्द कराने के सिलसिले में हाई कोर्ट पहुंची ईडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version