बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

7 साल से शिक्षक भर्ती बंद, भड़के अभ्यर्थी, प्रयागराज में अनिश्चितकालीन धरना शुरू!

उत्तर प्रदेश में 1.93 लाख शिक्षक भर्ती की घोषणा कर उसे वापस लेना योगी सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अब प्रयागराज में अभ्यर्थी आंदोलन के रास्ते पर हैं।

by Gulshan
मई 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
Prayagraj News
Share on FacebookShare on Twitter

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों डीएलएड प्रशिक्षित युवा आयोग कार्यालय पहुंच रहे हैं और धरने में शामिल हो रहे हैं। अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि सरकार जल्द से जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी करे, जिसे हाल ही में सोशल मीडिया से हटाए जाने पर गहरा रोष देखा जा रहा है।

अभ्यार्थियों ने लगाया आरोप

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से करीब 2 लाख शिक्षकों की भर्ती का संकेत दिया था, लेकिन कुछ ही दिनों में वह पोस्ट डिलीट कर दी गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि रोजगार के नाम पर यह एक मजाक है और जब तक कोई आधिकारिक विज्ञापन नहीं जारी होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

RELATED NEWS

Manouri Firecracker Factory Blast

Blast Breaking: मनौरी की पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाके, 5 की मौत, 22 घायल; कई मकान जमींदोज

अगस्त 31, 2026
Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

अगस्त 30, 2026

आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी कह रहे हैं कि योगी सरकार से केवल आश्वासन नहीं चाहिए, बल्कि भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाए। छात्रों की मांग है कि लगातार शिक्षक रिटायर हो रहे हैं, लेकिन पिछले सात सालों से कोई नई शिक्षक भर्ती नहीं हुई है। इसके साथ ही, भर्ती के विज्ञापन सोशल मीडिया से हटा दिए जाते हैं। इसलिए अब यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनका धरना तब तक जारी रहेगा जब तक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया जाता।

यह भी पढ़ें : पॉक्सो केस से बरी होते ही बृजभूषण शरण सिंह के तेवर तीखे, बोले- “जो सताएंगे, अब सताए जाएंगे…

आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि हर साल लगभग 2.35 लाख अभ्यर्थी डीएलएड प्रशिक्षण में शामिल होते हैं, लेकिन प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। पिछले 7 वर्षों से प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती रुकी हुई है, जिसके कारण अभ्यर्थियों में तनाव और निराशा बढ़ रही है।

Tags: Prayagraj News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Manouri Firecracker Factory Blast

Blast Breaking: मनौरी की पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाके, 5 की मौत, 22 घायल; कई मकान जमींदोज

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Firecracker Factory Blast: प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग...

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Vindhya Expressway: विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध...

Umar Convoy Toll Plaza News

Umar Convoy: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 25-30 कारों पर टोल न देने का आरोप, बैरियर टूटने ,धमकाने पर FIR

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Toll Plaza controversy: प्रयागराज के नवाबगंज टोल प्लाजा पर 8 अगस्त को मोहम्मद उमर के काफिले से जुड़ा मामला सामने...

Abaan Ahmed Education

Education Story: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की पढ़ाई कितनी थी? 10वीं के रिजल्ट ने सभी को चौंकाया

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Big Reveal: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की पढ़ाई को लेकर एक बार फिर चर्चा हो रही...

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Prayagraj Crime News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए चार युवकों...

Next Post
हर ढक्कन कुछ कहता है, जानिए पानी की बोतलों पर ढक्कन क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के

हर ढक्कन कुछ कहता है, जानिए पानी की बोतलों पर ढक्कन क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के

Raahveer yojna: सड़क हादसों में मदद करने वालो को मिलेगा सरकार की तरफ से इनाम, प्रदेश में हुई इस योजना की शुरुआत

Raahveer yojna: सड़क हादसों में मदद करने वालो को मिलेगा सरकार की तरफ से इनाम, प्रदेश में हुई इस योजना की शुरुआत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In