मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

MNS ने दी महाराष्ट्र पुलिस को धमकी- ‘थाने के सामने बजाएंगे हनुमान चालीसा’

by Web Desk
मई 7, 2022
in देश, धर्म

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए अब पुलिस को धमकी दी है। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुणे पुलिस कमिश्नर को एक पत्र भेजा है। जिसमें कहा है कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारवाकर उन्हें सड़क पर रखें। मौलानाओं से सहमति पत्र लें। वरना, मनसे थाने के सामने हनुमान चालीसा बजाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

पत्र में मनसे ने कहा


पुणे मनसे की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है, ‘लाउडस्पीकर एक सामाजिक मुद्दा है और हम धार्मिक दरार पैदा नहीं करना चाहते। हम अपने फैसले पर अडिग हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना इस पत्र के माध्यम से मांग करती है कि पूरे पुणे शहर में लगभग 400 से 450 मस्जिदें हैं। लगभग सभी मस्जिदों पर लाउडस्पीकर लगे हैं, जो अनधिकृत हैं। लाउडस्पीकरों को हटा दिया जाना चाहिए या उन्हें स्थायी रूप से बंद कर दिया जाना चाहिए, ताकि आसपास रहने वाले नागरिकों को इससे निकलने वाली तेज आवाज से परेशानी न हो।’

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

सितम्बर 21, 2026
मनसे द्वारा पुलिस कमिश्नर को भेजा गया पत्र।

मनसे ने आगे कहा, ‘हम अजान के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम सिर्फ यह कहना चाहते हैं कि लाउडस्पीकर से ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। इन सभी मस्जिदों के मौलवी से बात करके पुलिस को एक लिखित रिपोर्ट हमें देनी चाहिए। पुलिस को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इससे कानून-व्यवस्था में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। रिपोर्ट से यह संदेश जाना चाहिए कि मस्जिदों से लाउडस्पीकरों पर अजान नहीं बजाई जाएगी।’

राज ठाकरे द्वारा यही माँग उठाई जा चुकी है


मनसे चीफ राज ठाकरे ने भी एक पत्र के माध्यम से कहा था कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिए जाते हैं, तो धार्मिक या सामाजिक दरार का सवाल ही नहीं पैदा होगा और मौलवी हमारे साथ कानून का पालन करेंगे।

‘महंगाई देश में सबसे बड़ा मुद्दा है’: राउत


शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा- ‘महाराष्ट्र में शांति है, कुछ लोग राज्य के हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लोगों ने उन्हें करारा जवाब दिया। इसके बारे में एक नीति बनाई जानी चाहिए।’ राउत ने आगे कहा- ‘महंगाई देश में सबसे बड़ा मुद्दा है, इस पर न तो PM और न ही वित्त मंत्री या राज्य और देश के BJP नेता कुछ बोल रहे हैं। उन्हें बस इस बात की चिंता है कि पंजाब और महाराष्ट्र की पुलिस क्या कर रही है।’

(By: ABHINAV SHUKLA)

Tags: MNSNews1IndiaPUNERaj Thackrey

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Raj Thackeray Pune Reel Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 21 सितंबर को गिरफ्तारी से जुड़े अहम नियम तय किए। कोर्ट...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

BJP नेता की मां ने लगाए CM Kejriwal पर गंभीर आरोप, बुजुर्ग पति के साथ भी हुई मारपीट

कॉमर्शियल सिलिंडर के बाद अब घरेलू किचन पर पड़ी आफत, महंगी हुई कुकिंग गैस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India