Monday, November 16, 2026 10:06 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » धर्म » Shardiya Navratri 2022: देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों का जानें रहस्य, कैसे और कब करें देवी का पूजन

Shardiya Navratri 2022: देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों का जानें रहस्य, कैसे और कब करें देवी का पूजन

by Juhi Tomer
22/09/2022

Shardiya Navratri 2022: हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पूरे साल में कुल चार नवरात्रि आते हैं। दो गुप्त नवरात्रि, 1 चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि प्रारंभ होकर नवमी तिथि यानी 5 अक्टूबर तक चलेंगे। इस साल के शारदीय नवरात्रि को खास माना जा रहा है क्योंकि मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। नौ दिनों और विशेष तौर पर नौ रातों तक देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करना इन नौ दिनों का लक्ष्य होता है. नवरात्र में जगह-जगह जागरण के आयोजन कराए जाते हैं. जिनमें देवी के गीतों-भजनों और उनकी कथाओं पर आधारित भेंटें गाईं जाती हैं. आश्विन मास की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक देवी के जिन नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है, उन सभी का अलग-अलग महत्व है. जानिए क्या है देवी के नौ स्वरूपों की महिमा और उनके मंत्र

प्रथम देवी शैलपुत्रीः हिमालय की पुत्री

मां दुर्गा का पहला स्वरूप शैलपुत्री का है. पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री रूप में जन्म लेने कारण देवी शैलपुत्री नाम से विख्यात हुईं. देवी का यह स्वरूप इच्छाशक्ति और आत्मबल को दर्शाता है और इसके लिए प्रेरित करता है. सती दाह की घटना के बाद आदिशक्ति ने पुनः महादेव की अर्धांगिनी बनने के लिए आत्मबल दिखाया और जन्म लेकर तपस्या कर महादेव को फिर से प्राप्त किया. देवी का यह मानवीय स्वरूप बताता है कि मनुष्य की सकारात्मक इच्छाशक्ति ही भगवती की शक्ति है. नवरात्रि पूजन में पहले दिन इन्हीं का पूजन होता है. प्रथम दिन की पूजा में योगीजन अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थित करते हैं. देवी की इस मंत्र के साथ वंदना करें.
वन्दे वांछितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशंस्विनिम।।

द्वितीय ब्रह्मचारिणीः तप की देवी

देवी का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है. ब्रह्मा की इच्छाशक्ति और तपस्विनी का आचरण करने वाली यह देवी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं . ब्रह्मचारिणी देवी का स्वरूप पूर्ण ज्योतिर्मय एवं अत्यंत भव्य है. मां दुर्गा का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनंत फल प्रदान करने वाला है. उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है. नवदुर्गा के दूसरे दिन साधक का मन स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित होता है. इस चक्र में स्थित मन वाला योगी उनकी कृपा और भक्ति प्राप्त करता है. इस मंत्र से देवी की साधना करें.
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

RELATED NEWS

Navratri Utsav : नवरात्रि में ही क्यों किया जाता है गरबा? जानें इसके पीछे का सांस्कृतिक महत्व और परंपरा

Navratri Utsav : नवरात्रि में ही क्यों किया जाता है गरबा? जानें इसके पीछे का सांस्कृतिक महत्व और परंपरा

October 2, 2024
Shardiya Navratri के पहले ही दिन जान लें मां दुर्गा को खुश करने के उपाय, शैलपुत्री पूजन से करें शुरुआत, जानें सही पूजा विधि

Shardiya Navratri के पहले ही दिन जान लें मां दुर्गा को खुश करने के उपाय, शैलपुत्री पूजन से करें शुरुआत, जानें सही पूजा विधि

October 2, 2024

तृतीय चंद्रघण्टाः नाद की देवी

मां दुर्गा की तीसरी शक्ति चंद्रघण्टा हैं. माता के मस्तक पर घण्टे के आकार का चंद्र शोभित है. यही इनके नाम का आधार है. देवी एकाग्रता की प्रतीक हैं और आरोग्य का वरदान देने वाली हैं. असल में नाद ही सृष्टि की चलायमान शक्ति है. यह ऊंकार का स्त्रोत है और सृष्टि की प्रथम ध्वनि है. घंटा ध्वनि सभी ध्वनियों में सबसे शुद्ध और शांत प्रवृत्ति वाली है. यह ऊर्जा बढ़ाती है. जो लोग एकाग्र नहीं रह पाते, क्रोधी स्वभाव और विचलित मन वाले हैं, मां चंद्रघंटा की शरण लें और इस मंत्र से उपासना करें.
पिण्डज प्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते महयं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।

चतुर्थ कूष्माण्डाः जननी स्वरूपा

मां का यह स्वरूप ब्रहमांड का सृजन करता है. अपनी मंद, हल्की हंसी द्वारा ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इनका नाम कूष्माण्डा पड़ा. इस दिन साधक का मन अनाहज चक्र में स्थित होता है. अतः पवित्र मन से पूजा−उपासना के कार्य में लगना चाहिए. सरल शब्दों में कहें तो मां की आराधना व्याधियों और विकारों को नष्ट करती है. देवी नवीनता का प्रतीक हैं और सृजन की शक्ति हैं. अपनी लौकिक, परलौकिक उन्नति चाहने वालों को कूष्माण्डा मां की उपासना इस मंत्र से करनी चाहिए.
सुरासम्पूर्णकलशं रूधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तुमे।।

पंचम स्कन्दमाताः वत्सला स्वरूप

मां दुर्गा का यह पांचवां स्वरूप स्कन्दमाता कहलाता है. भगवान स्कन्द यानी कार्तिकेय की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता कहते हैं. पांचवें दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में स्थित रहता है. देवी कमलाआसन पर विराजित हैं और इस रूप में भगवान विष्णु की पालक शक्ति हैं. इन्हीं की प्रेरणा से श्रीसत्यनारायण भक्त वत्सल हैं और पिता तुल्य हैं. इसी प्रेरणा वह संसार का पालन करते हैं. देवी का यह स्वरूप चित्त में शीतलता और दया भरने वाला और अभय देने का प्रतीक है. देवी की पूजा इस मंत्र से करें.
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।

षष्ठम कात्यायनीः ऋषि पुत्री, वीरांगना स्वरूप

मां दुर्गा का यह छठा स्वरूप अमोघ शक्ति और गौरव देने वाला है. देवी के इस नाम के पीछे की वजह ऋषि कात्यायन के घर जन्म लेना है. उनकी पुत्री होने से वह कात्यायनी कहलाती हैं. यह स्वरूप कर्मठता का प्रतीक है और नारी जाति को प्रेरणा देता है कि वह अपनी दया, तपस्या और त्याग जैसे गुणों के साथ वीरांगना भी है. अबला तो किसी भी स्वरूप में नहीं. यह स्वरूप क्षमाशील भी है और दंडदेने वाला भी. देवी को दानव घातिनी भी कहते हैं. शुंभ निशुंभ औऱ रक्तबीज जैसे दानवों का अंत देवी ने इसी स्वरूप में किया. इस दिन साधक का मन आज्ञा चक्र में स्थित रहता है. मां की अर्चना इस मंत्र से करें.
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शाईलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।

सप्तम कालरात्रिः शुभफला शुभांकरी देवी

अंधकार में भी आशा की किरण और अभय देने वाला देवी का यह स्वरूप कालरात्रि कहलाता है. भयानक स्वरूप के बाद भी शुभफल देने वाली देवी शुभांकरी नाम से पूजित होती हैं. सातवें दिन साधक का मन सहस्त्रार चक्र में स्थित रहता है. उसके लिए ब्रह्मांड की समस्त सिद्धियों के द्वार खुलने लगते हैं. देवी का यह रौद्र स्वरूप शिव के संहार स्वरूप की प्रेरणा है. मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश और ग्रह बाधाओं को दूर करने वाली हैं. जिससे भक्त भयमुक्त हो जाते हैं. देवी का आभार इस मंत्र से प्रकट करें.
एक वेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकणी तैलाभ्यक्तशरीरणी।।
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टक भूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयड्करी।।

अष्टम महागौरीः पुण्यतेज स्वरूप

मां दुर्गा का यह आठवां स्वरूप आठवें दिन पूजित होता है. यह धवल वर्ण के वस्त्र धारण करने वाली और गौर वर्ण की देवी हैं इसलिए महागौरी कहलाती हैं. देवी का यह स्वरूप शिवप्रिया स्वरूप है जो उनके साथ कैलाश में विराजित हैं. अभय देने वाली, दया व ममता की मूर्ति और पुण्य फल देने वाली देवी शक्ति अमोघ और फलदायिनी है. इनकी उपासना से भक्तों के सभी पाप धुल जाते हैं. देवी की उपासना इस मंत्र से करें.
श्वेते वृषे समरूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

नवम सिद्धिदात्रीः सिद्धियां प्रदान करने वाली

मां दुर्गा की नौवीं शक्ति सिद्धिदात्री सभी सिद्धियों की अधिष्ठाता हैं. नाम से स्पष्ट है ये सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं. नव दुर्गाओं में मां सिद्धिदात्री अंतिम हैं. इनकी उपासना के बाद भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. देवी के लिए बनाए नैवेद्य की थाली में भोग का सामान रखकर प्रार्थना करनी चाहिए. वीर हनुमान को देवी कृपा से ही आठों सिद्धियां और नव निधियों का वरदान प्राप्त हुआ था. देवी की उपासना इस मंत्र से कीजिए.
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यामाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।

Related Posts

Navratri Utsav : नवरात्रि में ही क्यों किया जाता है गरबा? जानें इसके पीछे का सांस्कृतिक महत्व और परंपरा

Navratri Utsav : नवरात्रि में ही क्यों किया जाता है गरबा? जानें इसके पीछे का सांस्कृतिक महत्व और परंपरा

October 2, 2024
Shardiya Navratri के पहले ही दिन जान लें मां दुर्गा को खुश करने के उपाय, शैलपुत्री पूजन से करें शुरुआत, जानें सही पूजा विधि

Shardiya Navratri के पहले ही दिन जान लें मां दुर्गा को खुश करने के उपाय, शैलपुत्री पूजन से करें शुरुआत, जानें सही पूजा विधि

October 2, 2024
Shardiya Navratri में इस साल बनेगा अद्भुत योग, इस बार 9 नहीं 10 दिन की होगी देवी उपासना, व्रत का मिलेगा दोगुना फल

Shardiya Navratri में इस साल बनेगा अद्भुत योग, इस बार 9 नहीं 10 दिन की होगी देवी उपासना, व्रत का मिलेगा दोगुना फल

October 1, 2024
Shardiya Navratri 2024 : पहले नवरात्रि पर मां शैलपुत्री की पूजा के खास तरीके, जानें कलश स्थापना और मंत्र जाप

Shardiya Navratri 2024 : पहले नवरात्रि पर मां शैलपुत्री की पूजा के खास तरीके, जानें कलश स्थापना और मंत्र जाप

September 29, 2024
Shardiya Navratri 2024 : मां दुर्गा की कृपा से बदलें किस्मत, नवरात्र में इन 4 वास्तु नियमों से करें पूजा, होगी धनवर्षा!

Shardiya Navratri 2024 : मां दुर्गा की कृपा से बदलें किस्मत, नवरात्र में इन 4 वास्तु नियमों से करें पूजा, होगी धनवर्षा!

September 26, 2024

Dussehra 2022: विजयदशमी पर इन बातों का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियों, पढ़ें

October 5, 2022

Shardiya Navratri 2022: महानवमी पर ऐसे पूजा करने से होंगे सब काम, भूलकर भी ना करें ये गलतियां, जानें कन्या पूजन की विधि

October 4, 2022

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि में इन उपायों को करने से मिलेगी विशेष कृपा, जरूर करें ये काम, प्रसन्न होंगी मां दुर्गा

September 29, 2022

कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें पूजा का समय घटस्थापना मुहूर्त

September 15, 2022
Next Post

योगी मंदिर में चढ़ा सवा सौ किलो का चांदी का छतर, चिढ़े नहीं, अपने नाम पर "औरंगजेब मदरसा" बनवा लो SP मुखिया- अमित जानी

Noida News: नोएडा की इस सोसाइटी में कुंवारे लड़कों और लड़कियों की एंट्री क्यों हुई बैन, जानिए कारण

नौचंदी एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, RPF, GRP व कोतवाली पुलिस ने फौरन खाली करवाई ट्रेन

POPULAR POST

Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

November 11, 2026
Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Bank Holiday : कल बैंक जाने से पहले जान लें छुट्टी का नियम, शनिवार और छठ पर कहां कहां बंद रहेंगी शाखाएं?

Bank Holiday : कल बैंक जाने से पहले जान लें छुट्टी का नियम, शनिवार और छठ पर कहां कहां बंद रहेंगी शाखाएं?

November 13, 2026
Peace Talks : रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए भारत ने चली बड़ी कूटनीतिक चाल, पुतिन और जेलेंस्की के सामने रखे कौन से प्रस्ताव?

Peace Talks : रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए भारत ने चली बड़ी कूटनीतिक चाल, पुतिन और जेलेंस्की के सामने रखे कौन से प्रस्ताव?

November 11, 2026
CEO Ethics : Nvidia CEO की कुर्सी छिनी, उठे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, क्या कॉरपोरेट में भी चलता है दोहरा कानून?

CEO Ethics : Nvidia CEO की कुर्सी छिनी, उठे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, क्या कॉरपोरेट में भी चलता है दोहरा कानून?

November 14, 2026
Kanpur Apartment Fire

Fire Tragedy : कानपुर के अपार्टमेंट में सुबह-सुबह मची चीख-पुकार? आग में महिला और 15 साल के लड़के की मौत

November 15, 2026

LATEST

Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India