Sakshi Murder Case: रविवार को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के युवक ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की हत्या कर दी। साहिल ने 20 बार साक्षी पर चाकू से हमला किया। तब भी उसका मन नहीं भरा और साक्षी को पत्थर उठाकर मारने लगा। लोग बस तमाशा देख रहे थे.. किसी में भी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि मासूम लड़की की मदद करे।
आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा है कि उसने गु्स्से में आकर इस हत्या को अंजाम दिया।आधे घंटे तक लड़का का शव वहीं पड़ा रहा लेकिन किसी ने लड़की की मदद नहीं की। इसी बीच खबर आ रही है कि आरोपी इस हत्या को अंजाम देने की प्लानिंग करीब 15 दिनों से कर रहा था।
15 दिन पहले से कर रहा था प्लानिंग
पुलिस सूत्रों के मुताबिक साहिल ने 15 दिन पहले ही साक्षी की हत्या करने का प्लान बना लिया था। इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने जिस फेरीवाले से चाकू खरीदा था पुलिस उसे ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को शक है कि साहिल ने पहले से ही साक्षी को मारने का प्लान बनाया हुआ था। साक्षी की हत्या करने के बाद पहले आरोपी रिठाला जाता है। वहीं वो चाकू फेंक देता है।उसके बाद वो बुलंदशहर चले जाता है। बुलंदशहर जाने के लिए उसने दो बस बदली थी, इसके बाद उसने अपना फोन भी बंद कर दिया था।
नहीं मिला चाकू
खबरों की मानें तो वो पुलिस के कई सवालों के जवाब नहीं दे पाया है। वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। वहीं पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड लेने की कोशिश कर रही है। बता दें कि पुलिस अभी तक हत्या में इस्तेमाल चाकू को नहीं ढूंढ पाई है।