एकनाथ शिंदे के अयोध्या जाने पर बोले संजय राउत.. हमारी नकल की जा रही..

लखनऊ: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे एक दिन के अयोध्या दौरे के लिए उत्तरप्रदेश पहुंचे। वह थोड़ी देर पहले अयोध्या पहुंच चुके हैं। यहां वो रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। उनके साथ इस यात्रा में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं। शिंदे के अयोध्या दौरे पर राज्य में खूब बयानबाजी हो रही है। अयोध्या के रास्ते में लखनऊ पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था.. ‘भगवान राम का आशीर्वाद हमारे सर पर है.. इसलिए तो हमें धनुष और तीर का प्रतीक मिला है।’ शिंदे की अयोध्या यात्रा को लेकर संजय राउत ने तंज कसा और कहा कि हमारी नकल की जा रही है।

संजय राउत का बयान

शिंदे के अयोध्या दौरे को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बयान देते हुए कहा- हम भी भगवान राम को मानते हैं। हम कई बार अयोध्या गए हैं। लेकिन बीजेपी कभी हमारी पार्टी के साथ नहीं दिखीं। बाबरी कांड हुआ तो वो सब भाग गए। महाराष्ट्र में किसान बारिश और ओलावृष्टि से दुखी है लेकिन इन सभी मुद्दों को नजरअंदाज करते हुए राज्य की सरकार अयोध्या के लिए निकल पड़ी। क्या भगवान राम उन सभी पर कृपा करेंगे? वे सब हमारी नकल कर रहे हैं..ये बात जनता जानती है। जनता को पता है कौन असली है और कौन नकली?

आज यानी रविवार सुबह वह अपने मंत्रियों के साथ अयोध्या के लिए निकले थे। हां वह रामलला, हनुमान गढ़ी के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वह श्रीराम मंदिर निर्माण देखेंगे। कहा जा रहा है कि वह लक्ष्मण किला मंदिर में संतों का सम्मान भी करेंगे और सरयू आरती में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिंदे के आगमन को लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों-शोरों से है। जगह-जगह उनके पोस्टर लगे हैं।

एकनाथ सिंदे के अलावा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी रविवार को अयोध्या दोपहर 12 बजे की आरती में शामिल होंगे। वह भी सिंदे की अयोध्या यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा वह साढ़े बारह बजे मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version