उत्तर प्रदेश में BSP सुप्रीमो मायावती के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। दरअसल मायावती के भतीजे और BSP के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद जल्द ही दूल्हा बनने जा रहे है यानि शादी करने जा रहे हैं। वह 26 मार्च को पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ की बेटी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अशोक सिद्धार्थ की गिनती मायावती के भरोसेमंद नेताओं की जाती है।
कौन है आकाश आनंद की दुल्हन
आकाश की होने वाली दुल्हन प्रज्ञा डॉक्टर हैं। उसने हाल ही में सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हर जिले से बसपा के 25 वरिष्ठ और समर्पित सदस्य शादी में आमंत्रित किया जाएंगे। शादी समारोह नोएडा या गुरुग्राम के रिसॉर्ट में होगा तो वहीं रिसेप्शन लखनऊ और दिल्ली में आयोजित किया जा सकता है। जिसमें अन्य दलों के दिग्गज नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।
आकाश आनंद की राजनीति में एंट्री
बता दें कि बीएसपी नेता और आकाश आनंद के होने वाले ससूर अशोक सिद्धार्थ 2016 में राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। इसके बाद पार्टी ने उन्हें आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया। अशोक सिद्धार्थ फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले हैं।
वहीं आकाश आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आनंद कुमार भी पार्टी में उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। हालांकि बाद में उन्हें उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया था। आकाश आनंद ने लंदन से एमबीए की है। राजनीति में उनकी एंट्री 2017 के विधानसभा चुनाव के वक्त समय हुई थी। वह पहली बार सहारनपुर की रैली में मायावती के साथ मंच पर दिखे थे।