शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने इस भारतवंशी के जरिए टीम इंडिया की घेराबंदी, आस्ट्रेलिया के प्रचंड दांव से घबराई ‘रोहित एंड कंपनी’

Champions Trophy semi-final match: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच, तनवीर संघा को मिल सकता मौका।

by Vinod
मार्च 4, 2025
in Latest News, TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला अब से कुछ घंटे के बाद भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम वनडे वर्ल्डकप के फाइनल की हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी। कंगारू टीम के खिलाफ रोहित ब्रिगेड 4 स्पिनर्स के साथ उतरेगी। उधर, ऑस्ट्रेलियाई टीम भी भारत के खिलाफ स्पिन का जाल बुना है। जिसके चलते ये मुकाबला काफी रोचक होगा।

तीनों मैच जीतने में सफल

चैंपियन ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अजेय है। भारतीय टीम ने ग्रुप ए में अपने तीनों मैच जीतने में सफल रहा। अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करें तो पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे स्टार खिलाड़ी नहीं है। फिर भी आस्ट्रेलिया टीम मजबूत नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप चरण के पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था। ऑस्ट्रेलिया का इसके बाद दोनों मैच बारिश में धुल गया। जिसके चलते आस्ट्रेलिया चार अंक लेकर शीर्ष पर पहुंची।

RELATED NEWS

India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

सितम्बर 5, 2026
India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

अगस्त 20, 2026

स्पिनर्स को मदद मिलने की संभावना

दुबई की पिच पर एक बार फिर स्पिनर्स को मदद मिलने की संभावना है। भारतीय टीम ने पिच को भांपकर ही न्यूजीलैंड के खिलाफ चार स्पिनर्स उतारे थे। वो रणनीति कारगर साबित हुई थी। भारतीय स्पिनर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 10 में से 9 विकेट चटकाए थे। अब कंगारू टीम के खिलाफ भी रोहित ब्रिगेड 4 स्पिनर्स के साथ उतरने जा रही है। उधर, ऑस्ट्रेलियाई टीम भी भारत के खिलाफ स्पिन का जाल बुना है।

तनवीर सिंह संघा के रूप में एक और विशेषज्ञ स्पिनर

एडम जाम्पा के अलावा ऑस्ट्रेलियाई दल में तनवीर सिंह संघा के रूप में एक और विशेषज्ञ स्पिनर मौजूद है। तनवीर को इस टूर्नामेंट में अब तक मौका नहीं मिला है, लेकिन इस बड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम इस खिलाड़ी को आजमा सकती है। 23 साल के तनवीर लेग-स्पिनर हैं, ऐसे में वो विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। हालिया समय में कोहली लेग-स्पिनर्स के खिलाफ उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वैसे भी दुबई की सतह तनवीर को काफी रास आएगी।

तनवीर संघा का भारत से खास कनेक्शन

तनवीर संघा का भारत से खास कनेक्शन है। तनवीर के पिता जोगा संघा जालंधर से 20 किमी दूर रहीमपुर गांव के रहने वाले हैं। वे 1997 में काम की तलाश में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। जोगा सिडनी में टैक्सी चलाते हैं। सिडनी में ही तनवीर का जन्म हुआ था। जोगा ने एक इंटरव्यू में बताया था, मेरे परिवार में किसी को भी क्रिकेट का शौक नहीं था। मैं कबड्डी और वॉलीबॉल खेलना पसंद करता था। जब तनवीर 10 साल का हुआ, तब मैंने उसे एक क्रिकेट क्लब में दाखिला करवाया। मैं हर दिन अपनी टैक्सी से तनवीर को क्लब छोड़ने जाया करता था।

जिसके बाद सुर्खियों में आए तनवीर 

तनवीर संघा ने बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद वो सुर्खियों में आए। सिडनी थंडर ने तनवीर को 2018 में ही डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल किया था, उसके बाद से वो इस टीम के साथ जुड़े हुए हैं। तनवीर को 2020-21 के बिग बैश सीजन में डेब्यू का मौका मिला था। डेब्यू पर तनवीर ने अपनी तीसरी ही गेंद पर विकेट लिया था। वह शुरुआती दौर में यूट्यूब पर शेन वॉर्न और युजवेंद्र चहल के वीडियो देखकर अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की कोशिश करते हैं।

टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया

तनवीर संघा ने साउथ अफ्रीका में हुए अंडर-19 विश्व कप (2019/20 ) में भी भाग लिया था। तनवीर ने उस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 15 विकेट निकाले थे। तनवीर ने अगस्त 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन के मैदान पर अपना ओडीआई डेब्यू किया था। फिर उन्होंने उसी साल सितंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पोटचेफस्ट्रूम में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया।

तुरुप का इक्का साबित हो सकते

तनवीर संघा क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भी कंगारू टीम का पार्ट रहे.।तनवीर ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 वनडे मैचों में 2 और 7 टी20 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं। तनवीर के नाम 42 बिग बैश लीग मैचों में 53 विकेट भी दर्ज हैं। तनवीर से ऑस्ट्रेलिया को बहुत उम्मीदें हैं और वह कंगारू टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, कूपर कोनोली, एडम जाम्पा।

Tags: champions trophyindia vs australiaTeam India
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

 India Japan T20 Match 2026:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार 4 सितंबर को भारत-जापान क्रिकेट मुकाबले का ऐलान किया। भारतीय...

India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Team Selection: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर...

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Net Bowlers: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट...

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Test Debut: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा, जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने...

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का दूसरा सीजन 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट...

Next Post
Rohit Sharma

Rohit Sharma Record: सेमीफाइनल से पहले भारत के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, लगातार हारे 14 टॉस

Holi special: होली पर दिल्ली से इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, जानिये क्या रहेगा रूट और टाइम

Holi special: होली पर दिल्ली से इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, जानिये क्या रहेगा रूट और टाइम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist