शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लगी ‘मुहर’ ’हाइब्रिड मॉडल’ पर होगी ICC चैम्पियंस ट्रॉफी, PCB को नहीं मिलेगी ‘मनी’ अब ये देश करेगा भारत की मेजबानी

ICC Champions Trophy 2025 News: पाकिस्तान में खेले जाने वाली आईसीसी चैम्पियन ट्रॉफी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, अब ’हाइब्रिड मॉडल’ के तहत टीम इंडिया दुबई में खेलेगी मैच।

by Vinod
दिसम्बर 14, 2024
in Latest News, TOP NEWS, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

जुलाई 13, 2026
England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

जुलाई 12, 2026

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। ICC Champions Trophy Hybrid Model 2025 आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ी खबर निकल कर आई है। अब भारत इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के बजाए अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगा। आईसीसी की तरफ से ’हाइब्रिड मॉडल’ पर मुहर लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच इसको लेकर समझौता हो गया है। सूत्र बताते हैं कि जय शाह के चलते पाकिस्तान को झुकना पड़ा और बीसीसीआई से टेबल पर आकर बात करनी पड़ी।

बीसीआई-पीसीबी के बीच समझौता

आईसीसी चैम्पियन ट्रॉफी 2025 को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच समझौता हो गया है। अब चैम्पियंस ट्रॉफी ’हाइब्रिड मॉडल’ पर होगी। भारत अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगा। दोनों बोर्ड सैद्धांतिक रूप से इस बात पर सहमत हुए हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान लीग मैच के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा। तब पाकिस्तान अपने सारे मैच कोलंबो में खेलगा। हाइब्रिड मॉडल पर चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन के चलते पीसीबी के लिए कोई मुआवजा भी नहीं मिलेगा। आईसीसी की तरफ से कहा गया है कि पीसीबी को 2017 के बाद किसी आईसीसी महिला टूर्नामेंट की मेजबानी मिलेगी।

इस वजह से बीसीसीआई ने कहा ‘सॉरी’

दरअसल, मुम्बई आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान की धरती पर मैच खेलने पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। यहां तक कि आईपीएल 2007 के बाद पाकिस्तान क्रिकेटर्स की नीलामी में भी रोक लगा दी गई। 2025 की आईसीसी चैम्पियन ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी। भारत सकार ने इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में ’हाइब्रिड मॉडल’ ही एकमात्र विकल्प था। बीसीसीआई ने पत्र लिखकर इस फैसले के बारे में आईसीसी को अवगत करा दिया था।

पीसीबी की काम नहीं आई दहाड़

जिसका पीसीबी की तरफ से विरोध दर्ज करवाया गया। पीसीबी ने आईसीसी की बैठक में जोर देकर कहा था कि वो ’हाइब्रिड मॉडल’ के तहत टूर्नामेंट की मेजबानी करने के इच्छुक नहीं है। पीसीबी की तरफ से ऐलान किया गया था कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आती तो वह टी20 में अपनी टीम को नहीं भेजेगा। साथ ही भारतीय टीम के खिलाफ आईसीसी एवेंट में भी हिस्सा नहीं लेगा। जमकर होहल्ला हुआ। पर आखिर में बीसीसीआई की तरफ से दो टूक शब्दों मं पीसीबी को बता दिया कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। चैम्यिपन ट्रॉफी ’हाइब्रिड मॉडल’ पर ही खेलर जाएगी। जिसके बाद पीसीबी के तेवर नरम पड़े।

2012 से नहीं खेली गई द्विपक्षीय सीरीज

बता दें, 1996 के बाद पाकिस्तान दूसरी बार आईसीसी के बड़े एवेंट को होस्ट कर रहा है। 1996 का वर्ल्डकप भारत और पाकिस्तान ने मिलकर होस्ट किया था। भारत और पाकिस्तान ने 2012 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है, लेकिन पिछले साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप सहित आईसीसी टूर्नामेंटों में वे एक-दूसरे के साथ मैच खेलते आ रहे हैं। 2023 में पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी करने का मौका मिला। तब भी बीसीसीआई ने भारतीय टीम को पाकिस्तान नहीं भेजा। जिसके कारण एशिया कप को भी ’हाइब्रिड मॉडल’ में बदल दिया गया था। भारत ने तब अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप जीती थी।

2008 के बाद भारत नहीं गया पाकिस्तान

भारत ने साल 2008 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। भारतीय टीम आखिरी बार 2008 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान गई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज आखिरी बार 2012-13 में हुई थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच सिर्फ एशिया कप और आईसीसी टूर्नमेंट में ही मुलाकात हुई है। भारत की धरती पर आईसीसी 2023 का वनडे वर्ल्डकप खेला गया। तब पाकिस्तान टीम भारत आई थी और सारे मुकाबले खेले थे। पीसीबी को उम्मीद थी कि बीसीसीआई चैम्पियन ट्रॉफी में अपनी टीम को पाकिस्तान भेजे। पर ऐसा नहीं हुआ। पीसीबी के अरमानों पर पानी फिर गया। बताया जा रहा है कि जय शाह के प्रचंड दांव के आगे पीसीबी ने सरेंडर कर दिया।

Tags: BCCIHybrid ModelICC Champions Trophy 2025PCB
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया 14...

England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

England Tour: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लगातार मिली हार के बाद भारतीय...

IPL Matches : क्या IPL 2027 का आयोजन विदेश में होगा? Australian BBL को इंडिया में कराने के फैसले से  चर्चा हुई तेज़

IPL Matches : क्या IPL 2027 का आयोजन विदेश में होगा? Australian BBL को इंडिया में कराने के फैसले से चर्चा हुई तेज़

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

IPL Matches Discussion: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत की थी।...

BCCI Support : भारतीय टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सहारा, दौरे पर साथ रहेंगे माता-पिता

BCCI Support : भारतीय टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सहारा, दौरे पर साथ रहेंगे माता-पिता

by Kirtika Tyagi
जून 7, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Gets Special Support: बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स...

विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगा फैसला

BCCI की बड़ी मीटिंग , Virat और Rohit का 2027 वर्ल्ड कप भविष्य तय करने पर होगी चर्चा

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

BCCI ने India और South Africa के बीच तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज़ के समाप्त होने के बाद एक...

Next Post
UP Siphai

UP Constable Recruitment: डॉक्यूमेंट और फिजिकल टेस्ट की डेट जारी, जानें पूरी डिटेल

MP housing allocation

New Delhi :कौन नये सांसद उठा सकेंगे आलीशान टाइप 6 बंगले का लुत्फ़, जाने पूरी लिस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist