रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल

FIFA World Cup 2026: बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 रौंद कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई , अब स्पेन से होगी टक्कर

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका मुकाबला स्पेन से होगा।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 7, 2026
in खेल
Share on FacebookShare on Twitter

FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट मुकाबले में बेल्जियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। मैच से पहले फोलारिन बालोगुन के खेलने को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन उनकी मौजूदगी भी अमेरिकी टीम को हार से नहीं बचा सकी। शुरुआत से ही बेल्जियम ने मैच पर पकड़ बनाए रखी और लगातार आक्रामक खेल दिखाया।

शुरुआती मिनटों में बनाया दबाव

सिएटल में खेले गए इस मुकाबले में बेल्जियम ने पहले 10 मिनट के अंदर ही पहला गोल दाग दिया। शुरुआती बढ़त मिलने के बाद टीम ने हमलों की रफ्तार और तेज कर दी। बेल्जियम के खिलाड़ियों ने लगातार अमेरिकी गोल पर दबाव बनाए रखा और गोलकीपर मैट फ्रीज को कई मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा। मजबूत आक्रमण के सामने अमेरिका की रक्षापंक्ति कमजोर नजर आई।

RELATED NEWS

Million Dollar Bet: स्पेन पर मिया खलीफा ने लगाया 1 मिलियन डॉलर का दांव, 13.8 करोड़ जीत मचाया तहलका

Million Dollar Bet: स्पेन पर मिया खलीफा ने लगाया 1 मिलियन डॉलर का दांव, 13.8 करोड़ जीत मचाया तहलका

जुलाई 22, 2026
Viral Like: रोनाल्डो के एक इंस्टाग्राम लाइक से मचा बवाल, मेसी की टीम के फाइनल तक के सफर पर फिर उठे सवाल

Viral Like: रोनाल्डो के एक इंस्टाग्राम लाइक से मचा बवाल, मेसी की टीम के फाइनल तक के सफर पर फिर उठे सवाल

जुलाई 22, 2026

अमेरिका ने की बराबरी, फिर पीछे छूटा

पहले हाफ में अमेरिका को फ्री किक का शानदार मौका मिला। फोलारिन बालोगुन पर हुए फाउल के बाद मलिक टिलमैन ने बेहतरीन गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर नहीं रही। कुछ ही मिनटों बाद चार्ल्स डी केटेलेरे ने शानदार हेडर लगाकर बेल्जियम को फिर से बढ़त दिला दी। पहले हाफ के अंत तक बेल्जियम का दबदबा साफ दिखाई दे रहा था।

दूसरे हाफ में पूरी तरह बिखरा अमेरिका

दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद अमेरिका की मुश्किलें और बढ़ गईं। 57वें मिनट में गोलकीपर मैट फ्रीज की एक बड़ी गलती का फायदा उठाते हुए हैंस वनाकेन ने बेल्जियम के लिए तीसरा गोल कर दिया। इसके कुछ समय बाद अमेरिका के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियन पुलिसिक चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। उनके बाहर जाने के बाद टीम की लय पूरी तरह बिगड़ गई और वापसी की उम्मीद भी लगभग खत्म हो गई।

अब स्पेन से होगी बड़ी भिड़ंत

स्टॉपेज टाइम में रोमेलु लुकाकू ने चौथा गोल कर बेल्जियम की शानदार जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत के साथ बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब शुक्रवार को उसका मुकाबला स्पेन से होगा। दोनों मजबूत टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मैचों में से एक माना जा रहा है। वहीं, अमेरिका का विश्व कप 2026 का सफर राउंड ऑफ 16 में ही समाप्त हो गया।

Tags: Belgium Football TeamFIFA WORLD CUP 2026
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Million Dollar Bet: स्पेन पर मिया खलीफा ने लगाया 1 मिलियन डॉलर का दांव, 13.8 करोड़ जीत मचाया तहलका

Million Dollar Bet: स्पेन पर मिया खलीफा ने लगाया 1 मिलियन डॉलर का दांव, 13.8 करोड़ जीत मचाया तहलका

by Kirtika Tyagi
जुलाई 22, 2026

Mia Khalifa's Big Betting Win: FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर ट्रॉफी...

Viral Like: रोनाल्डो के एक इंस्टाग्राम लाइक से मचा बवाल, मेसी की टीम के फाइनल तक के सफर पर फिर उठे सवाल

Viral Like: रोनाल्डो के एक इंस्टाग्राम लाइक से मचा बवाल, मेसी की टीम के फाइनल तक के सफर पर फिर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
जुलाई 22, 2026

Viral Post Sparks Debate: FIFA वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद भी टूर्नामेंट से जुड़े विवादों पर चर्चा जारी...

FIFA World Cup: फाइनल से इटली बाहर, इटैलियन मूल के खिलाड़ी नहीं, कौन सी टीम के कई खिलाड़ियों की जड़ें इटली से जुड़ीं

FIFA World Cup: फाइनल से इटली बाहर, इटैलियन मूल के खिलाड़ी नहीं, कौन सी टीम के कई खिलाड़ियों की जड़ें इटली से जुड़ीं

by Kirtika Tyagi
जुलाई 19, 2026

Italian Roots Strengthen Argentina Squad: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन आमने-सामने होंगे। हालांकि चार बार...

FIFA World Cup 2026: 10 गोल वाला मुकाबला बना विश्व कप का ऐतिहासिक मैच, इंग्लैंड ने फ्रांस को हरा जीता ब्रॉन्ज मेडल

FIFA World Cup 2026: 10 गोल वाला मुकाबला बना विश्व कप का ऐतिहासिक मैच, इंग्लैंड ने फ्रांस को हरा जीता ब्रॉन्ज मेडल

by Kirtika Tyagi
जुलाई 19, 2026

England Defeat France: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर...

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराया, एमबापे ने रचा नया इतिहास, तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराया, एमबापे ने रचा नया इतिहास, तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 19, 2026

Messi's World Cup Goal Record: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4...

Next Post
FIFA World Cup 2026: स्पेन ने रोका पुर्तगाल का सफर, भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बोले जल्दबाजी में संन्यास का फैसला नहीं

FIFA World Cup 2026: स्पेन ने रोका पुर्तगाल का सफर, भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बोले जल्दबाजी में संन्यास का फैसला नहीं

FIFA World Cup 2026: आखिरी मिनट में बदला मैच का नतीजा, स्पेन ने पुर्तगाल को हरा क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026: आखिरी मिनट में बदला मैच का नतीजा, स्पेन ने पुर्तगाल को हरा क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist