Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

पाकिस्तान के खिलाफ शतक का विराट कोहली को मिला तोहफा, वनडे रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

Virat Kohli ICC Ranking: पाकिस्तान के खिलाफ कोहली के शानदार 51वें शतक ने भारत की शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जीसका उनको तोहफा मिला है।

by Manish Pandey
February 26, 2025
in TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Virat Kohli ICC Ranking

Virat Kohli ICC Ranking

Share on FacebookShare on Twitter

दुबई, (आईएएनएस)। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर टीम को जीताने भारत के बल्लेबाज विराट कोहली को इसका इनाम मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद वनडे रैंकिंग (Virat Kohli ICC Ranking) में विराट कोहली ने लंबी छलांग लगाई है। आईसीसी की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट फिर से टॉप 5 में शामिल हो गए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ कोहली के शानदार 51वें शतक ने भारत की शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे वह रैंकिंग में एक स्थान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही भारत के अब शीर्ष पांच में तीन बल्लेबाज हो गए हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (पहला) और कप्तान रोहित शर्मा (तीसरा) अपने-अपने स्थान पर बने हुए हैं। गिल ने नंबर 1 रैंकिंग पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है।

RELATED NEWS

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

June 3, 2026
IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

May 27, 2026

केएल राहुल दो पायदान ऊपर

न्यूजीलैंड के विल यंग अपने हालिया प्रदर्शन के बाद आठ पायदान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि इंग्लैंड के बेन डकेट (27 पायदान चढ़कर संयुक्त 17वें स्थान पर) और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र (18 पायदान चढ़कर 24वें स्थान पर) टूर्नामेंट में अपने प्रभावशाली शतकों के बाद आगे बढ़ गए हैं। भारत के केएल राहुल (दो पायदान ऊपर 15वें स्थान पर) और दक्षिण अफ्रीका के रासी वैन डेर डुसेन (तीन पायदान ऊपर 16वें स्थान पर) भी शीर्ष 10 के करीब पहुंच गए हैं।

गेंदबाजी में श्रीलंका का जलवा कायम

गेंदबाजी विभाग में श्रीलंका के महेश दीक्षाना ने चैंपियंस ट्रॉफी से श्रीलंका की अनुपस्थिति के बावजूद नंबर 1 रैंकिंग बरकरार रखी है। अफगानिस्तान के राशिद खान दूसरे स्थान पर उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी बने हुए हैं। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज (एक पायदान ऊपर चौथे स्थान पर), न्यूजीलैंड के मैट हेनरी (दो पायदान ऊपर छठे स्थान पर) और ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा (दो पायदान ऊपर 10वें स्थान पर) सभी ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।

मोहम्मद नबी वनडे ऑलराउंडरों में टॉप पर

प्रोटियाज के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा (चार पायदान ऊपर 16वें स्थान पर) और न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल (31 पायदान ऊपर 26वें स्थान पर) सबसे ज्यादा लाभ पाने वालों में शामिल रहे। ब्रेसवेल के हालिया प्रदर्शन ने उन्हें ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी बढ़त दिलाई है। रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट लेने के बाद वे 26 पायदान ऊपर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके साथी रविंद्र (छह पायदान ऊपर 15वें स्थान पर) को भी इस श्रेणी में फायदा हुआ है। अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी वनडे ऑलराउंडरों में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

Tags: icc rankingVIRAT KOHLI
Share198Tweet124Share49

Manish Pandey

Related Posts

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

by Sadaf Farooqui
June 3, 2026

Premanand Maharaj Ashram: IPL में RCB की हालिया जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक आध्यात्मिक मुलाकात...

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

by Kirtika Tyagi
May 27, 2026

एक्सडिफेंडिंग चैंपियन RCB ने धर्मशाला के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना...

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

by Deepali Kaur
December 25, 2025

भारतीय क्रिकेट में जब भी विराट कोहली बल्ला उठाते हैं, तो सिर्फ मैदान ही नहीं, पूरा देश उनकी ओर देखने...

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

by Sangeeta Sharma
December 16, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज...

ICC ODI Super League: ICC फिर लॉन्च करेगा वनडे सुपर लीग, 2028 से फॉर्मेट को मिलेगा नया जीवन

टी-20 से संन्यास के बाद भी A+ कॉन्ट्रैक्ट में रोहित–कोहली, अब BCCI AGAM में तय होगा दोनों का भविष्य

by Swati Chaudhary
December 11, 2025

भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास का...

Next Post
Lucknow News

लखनऊ में पुलिस ने नवजात की तस्करी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 3 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

होली के रंग में रंगी Jhanvi Kapoor! नाइट सूट में निकलीं बाहर, फैंस बोले- क्या हाल बना लिया!

होली के रंग में रंगी Jhanvi Kapoor! नाइट सूट में निकलीं बाहर, फैंस बोले- क्या हाल बना लिया!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist