बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IPL 2022 Gujarat Titans  : गुजरात का घोड़ा, पहली बार  IPL की रेस में सबसे तेज़ दौड़ा

by abhishek tyagi
मई 30, 2022
in खेल
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात टाइटन्स IPL 2022 की चैम्पियन बन गई है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने इतिहास रच दिया है और अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब अपने नाम कर लिया.IPL 2022 में पहली बार हिस्सा लेने वाली गुजरात टाइटन्स ने जब हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान बनाया, तब हर कोई हैरान था.क्योंकि तब तक हार्दिक पंड्या ने किसी भी टीम की कप्तानी नहीं की थी.पर अब मैच जीतने के बाद हर किसी को जवाब मिल गया है.

IPL 2022 में गुजरात टीम का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है. गुजरात टाईटन्स ने धमाकेदार अंदाज़ में अपनी सारी पारियां खेली है. जहा प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली गुजरात इस सीजन की पहली टीम थी वैसे ही इस सत्र के फाइनल में राजस्थान को हराकर विजेता भी बन गयी है.

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी. राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 130 का स्कोर बनाया, जवाब में गुजरात टाइटन्स ने आसानी से इस लक्ष्य को पा लिया. ये सिर्फ एक मैच की बात नहीं है, बल्कि पूरे सीजन में ही गुजरात ने ऐसा दमदार खेल दिखाया है… कप्तान हार्दिक पंड्या के हरफनमौला प्रदर्शन से गुजरात टाइटंस ने रविवार को फाइनल में राजस्थान रॉयल्स पर 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। इसके साथ ही उसने अपने पहले ही सीजन में इंडियन प्रीमियर लीग खिताब अपने नाम कर लिया। 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर ओबेड मैकॉय को छक्का जड़कर शुभमन गिल ने जब जीत की औपचारिकता पूरी की तो एक लाख से अधिक दर्शकों की तालियों और शोर से नरेंद्र मोदी स्टेडियम गूंज उठा। एक नयी नवेली टीम को दुनिया की इस सबसे लुभावनी क्रिकेट लीग का सिरमौर बनाने का श्रेय किसी को जाता है तो उसके ‘कैप्टन कूल’ हार्दिक पंड्या को।

पहले गेंदबाजी में चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लेते हुए उन्होंने रॉयल्स को नौ विकेट पर 130 के स्कोर पर रोक दिया। जवाब में दो विकेट जल्दी गिरने पर 30 गेंद में 34 रन बनाकर टीम को दबाव से निकाला। टाइटंस ने 11 गेंद और सात विकेट बाकी रहते मैच जीत लिया। गिल 43 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि डेविड मिलर ने सिर्फ 19 गेंद में 32 रन बनाए जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। गुजरात ने रिधिमान साहा (पांच) और मैथ्यू वेड (आठ) के विकेट जल्दी गंवा दिए थे।

इससे पहले राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया हालांकि उनका कोई भी बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सका। वहीं अपने घरेलू मैदान पर एक लाख से अधिक दर्शकों के सामने गुजरात के गेंदबाजों ने उन पर दबाव बना दिया। जोस बटलर (35 गेंद में 39) और यशस्वी जायसवाल (16 गेंद में 22 रन) के बल्ले से ही कुछ रन निकल सके। हार्दिक ने चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर एक विकेट लिया।

Tags: champions trophygujaratgujarat titansIPLipl 2022News1India
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Abhishek Porel Controversy: अर्श से फ़र्श तक का सफर IPL में₹20 लाख से ₹4 करोड़ तक पहुंचे, अब गिरफ्तारी से करियर पर संकट

Abhishek Porel Controversy: अर्श से फ़र्श तक का सफर IPL में₹20 लाख से ₹4 करोड़ तक पहुंचे, अब गिरफ्तारी से करियर पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Police Action: दिल्ली कैपिटल्स के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप केस से जुड़े मामले में पुलिस ने हिरासत में...

Lalit Modi Return: क्या कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भारत लौटेंगे IPL फाउंडर, ट्रिब्यूनल के फैसले से मिली बड़ी राहत

Lalit Modi Return: क्या कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भारत लौटेंगे IPL फाउंडर, ट्रिब्यूनल के फैसले से मिली बड़ी राहत

by Kirtika Tyagi
जुलाई 23, 2026

IPL Founder Major Relief: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी ने भारत लौटने की इच्छा जाहिर की है।...

Next Post

नेपाल का लापता विमान हुआ क्रैश, विमान में बैठे 22 लोगों की मौत

आज का राशिफल, जानिये ! कैसा रहेगा आज आपका का दिन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In