रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल IPL 2025

‘ये क्या किया तूने…’ अभिषेक के आउट होते ही फूटी काव्या मारन की नाराज़गी, गुस्से वाला रिएक्शन हो रहा तेज़ी से वायरल…

ट्रेविस हेड, ईशान किशन और सनराइजर्स हैदराबाद के अन्य प्रमुख बल्लेबाजों के जल्दी पवेलियन लौटने पर काव्या मारन निराश नजर आईं। हर गिरते विकेट के साथ SRH की मालकिन की नाराज़गी बढ़ती जा रही थी।

by Gulshan
अप्रैल 7, 2025
in IPL 2025, Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Kavya Maran
Share on FacebookShare on Twitter

Kavya Maran : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल सीज़न की शुरुआत बेहद धमाकेदार अंदाज़ में की थी। टीम ने एक मुकाबले में 286 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसमें ईशान किशन ने तूफानी शतक ठोका था। उस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट पंडितों तक ने अनुमान लगाया था कि अगली बार हैदराबाद की टीम 300 का आंकड़ा भी छू सकती है। लेकिन तब से लेकर अब तक तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।

जिस बल्लेबाज़ी लाइनअप पर टीम को सबसे ज़्यादा भरोसा था, वही अब उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन गई है। SRH लगातार चार मुकाबले हार चुकी है, और इसकी सबसे बड़ी वजह उसके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ों का पूरी तरह फ्लॉप हो जाना है। ट्रेविस हेड, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा—तीनों ही खिलाड़ी पिछले चार मैचों में नाकाम रहे हैं।

RELATED NEWS

Historic Knock: 91 गेंदों में 233 रन! अभिषेक शर्मा का तूफान, 25 छक्कों से वनडे क्रिकेट में मचाया बवाल

Historic Knock: 91 गेंदों में 233 रन! अभिषेक शर्मा का तूफान, 25 छक्कों से वनडे क्रिकेट में मचाया बवाल

अगस्त 2, 2026
Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

India vs Zimbabwe 2nd T20I: क्या सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानिए किसका पल्ला भारी

जुलाई 25, 2026

मैदान पर फेल हुए बल्लेबाज़

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए SRH की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड महज़ 8 रन पर आउट हो गए। इसके बाद पांचवें ओवर में अभिषेक शर्मा ने 18 रन बनाकर विकेट गंवा दिया। दोनों बल्लेबाज़ मोहम्मद सिराज का शिकार बने। वहीं पहले मैच में सेंचुरी जड़ने वाले ईशान किशन एक बार फिर नाकाम रहे और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर 17 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इस निराशाजनक प्रदर्शन ने स्टैंड में बैठीं टीम की मालकिन काव्या मारन को बेहद नाराज़ कर दिया।

यह भी पढ़ें : बिहार में चुनावी रण की शुरुआत, सफेद टीशर्ट में राहुल-कन्हैया की जोड़ी ने भरी हुंकार…

हर गिरते विकेट के साथ उनके चेहरे पर झुंझलाहट और गुस्सा साफ देखा जा सकता था। उनके हाथों और चेहरे के हाव-भाव बता रहे थे कि वो अंदर से कितनी गुस्से में हैं। SRH की लगातार हार और खराब बल्लेबाज़ी पर उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक समय जिस टीम की बल्लेबाज़ी को उसकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा था, आज वही उसकी सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। और यह बदलाव न केवल मैदान पर, बल्कि मैदान के बाहर बैठी मालिकन की भावनाओं में भी साफ झलक रहा है।

वायरल हुआ काव्या मारन का वीडियो

Kavya Maran apni Team SRH ki performance se bht mayoos 😳🥹#SRHvGT #Cricket pic.twitter.com/acWSyHowUb

— ℰ𝓂𝒶𝒶𝓃 (@phone_rakho) April 7, 2025

गुजरात टाइटंस की हुई जीत 

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 152 रन ही बना सकी, जिसे गुजरात टाइटंस ने महज़ 17वें ओवर में हासिल कर एक शानदार जीत अपने नाम की। इस जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद की स्थिति और खराब होकर 10वें पायदान पर लुढ़क गई है।

Tags: cricketKavya maran
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Historic Knock: 91 गेंदों में 233 रन! अभिषेक शर्मा का तूफान, 25 छक्कों से वनडे क्रिकेट में मचाया बवाल

Historic Knock: 91 गेंदों में 233 रन! अभिषेक शर्मा का तूफान, 25 छक्कों से वनडे क्रिकेट में मचाया बवाल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Historic Knock : भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी...

Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

India vs Zimbabwe 2nd T20I: क्या सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानिए किसका पल्ला भारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Zim T20 Series Battle: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी...

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर,  विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर, विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Virat Kohli Pays Tribute to Sir Garfield Sobers क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन से खेल...

विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगा फैसला

BCCI की बड़ी मीटिंग , Virat और Rohit का 2027 वर्ल्ड कप भविष्य तय करने पर होगी चर्चा

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

BCCI ने India और South Africa के बीच तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज़ के समाप्त होने के बाद एक...

भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

by Vinod
नवम्बर 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर मुम्बईया बल्लेबाज का गजब का रौला है। जब आजमगढ़ का छोरा 22...

Next Post

Indian Passport : भारत में कितने तरह के पासपोर्ट होते हैं? जानिए इनके रंग और कौन सा किसको होता है जारी

JP Associates

इस कंपनी को क्यों खरीदना चाहते हैं देश के बड़े-बड़े अरबपति ? सिर्फ 3.40 रुपये का है एक शेयर...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist