शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bihar Assembly Elections : बिहार में चुनावी रण की शुरुआत, सफेद टीशर्ट में राहुल-कन्हैया की जोड़ी ने भरी हुंकार, क्या है पूरा प्लान?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यह बेगूसराय यात्रा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हो रही है, जहां वे युवाओं के साथ एकजुटता का संदेश देने की कोशिश करेंगे।

by Gulshan
अप्रैल 7, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Rahul Gandhi
Share on FacebookShare on Twitter

Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार, 7 अप्रैल को बिहार के बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में हिस्सा लिया। यह पहल कांग्रेस के युवा नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार द्वारा शुरू की गई है, जो खुद बेगूसराय के मूल निवासी हैं।

राहुल गांधी ने पदयात्रा में शामिल होने वाले युवाओं से आग्रह किया था कि वे सफेद टी-शर्ट पहनकर आएं, जो एकजुटता और आंदोलन की प्रतीक बन गई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवा इस ड्रेस कोड में शामिल हुए, जिससे एक सशक्त संदेश उभरा।

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

रोजगार संकट के खिलाफ उठी आवाज़

इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बिहार में बेरोजगारी और युवाओं के लगातार हो रहे पलायन के मुद्दे को उजागर करना है। राहुल गांधी इस अभियान के जरिए यह जताना चाहते हैं कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए उनके साथ खड़ी है।

पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

बेगूसराय में पदयात्रा में भाग लेने के बाद राहुल गांधी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे युवाओं, स्थानीय नेताओं और नागरिकों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वे सदाकत आश्रम जाएंगे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय समुदाय से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राहुल गांधी का शाम 4:10 बजे दिल्ली लौटने का कार्यक्रम तय है।

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में मचा कोहराम, 5 मिनट में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपए हुए साफ…

युवाओं को जोश और उम्मीद से भरने वाला संदेश

इस यात्रा से पहले राहुल गांधी ने 6 अप्रैल को एक वीडियो संदेश जारी कर बिहार के युवाओं से जुड़ने की अपील की थी। उन्होंने लिखा: “बिहार के युवा साथियों, मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं — ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने। इसका मकसद है दुनिया को दिखाना कि बिहार के युवाओं की उम्मीदें, संघर्ष और पीड़ा क्या है। सफेद टी-शर्ट पहनिए, सवाल पूछिए, आवाज़ उठाइए, और सरकार से अपने अधिकारों की मांग कीजिए।”

7 अप्रैल को कन्हैया कुमार की पलायन रोको यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी

उन्होंने कहा, "आप भी White T-Shirt पहन कर आइए, सवाल पूछिए, आवाज़ उठाइए"@RahulGandhi | #RahulGandhi | White T-Shirt pic.twitter.com/0jsXqJ0IPw

— News1India (@News1IndiaTweet) April 7, 2025

राहुल गांधी की यह यात्रा आगामी बिहार विधानसभा चुनावों की रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है। कांग्रेस राज्य में विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और यह पदयात्रा युवाओं को लामबंद करने का प्रयास है — ताकि रोजगार, शिक्षा और समानता के मुद्दों को राजनीतिक बहस का केंद्र बनाया जा सके।

Tags: Bihar Assembly ElectionsRahul Gandhi
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Next Post
ED Raid

सपा नेता विनय शंकर तिवारी के घर ईडी का छापा, 750 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में तलाशी

Kavya Maran

'ये क्या किया तूने...’ अभिषेक के आउट होते ही फूटी काव्या मारन की नाराज़गी, गुस्से वाला रिएक्शन हो रहा तेज़ी से वायरल...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In