Tuesday, February 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Ishan Kishan 200: ईशान किशन ने बांग्लादेश का बनाया भूत, बन गए ODI में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी

Vikas Baghel by Vikas Baghel
December 10, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शनिवार 10 दिसंबर को चटगांव में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में ईशान किशन ने बांग्लादेश को कुछ ऐसे धोया जैसे कोई धोबी कपड़े धोता है, ईशान ने किसी भी बांग्लादेशी गेदबाज को नहीं छोड़ा बल्कि सबको बराबर चौकों और छक्कों का प्रशाद बांटा। ईशान ने अपनी इस शानदार और यादगार पारी में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय दोहरा शतक जड़ा। ईशान ने इस मैच में मात्र 136 गेंदों में 210 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 24 चौके और 10 छक्के निकले साथ ईशान का स्ट्राइक रेट 160.31 का रहा।

ईशान अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और शुरू से अंत तक वे इसी तरह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते रहे वे ना 50 बनाकर रूके ना 100 बनाकर और ना ही 200 बनाकर बल्कि तस्कीन की जिस गेंद पर ईशान आउट हुए उससे एक गेंद पहले ही उन्होंने छक्का जड़ा था और अगली ही गेंद पर फिर से छक्का ही मारना चाहते थे लेकिन इस बार वे सफल नहीं हुए, तस्कीन ने शॉर्ट पिच गेंद फेंकी और ईशान किशन ने इसे गेंदबाज के सिर के ऊपर से घुमाने का फैसला किया लेकिन शॉट बल्ले के बिल्कुल बीच में नहीं आया पर फिर भी गेंद लगभग बाउंड्री तक पहुंच ही गई थी इस कैच को लपकने के लिए दो फील्डर लॉन्ग-ऑन और लॉन्ग-ऑफ- इकट्ठे हुए हुए और लगभग टकरा गए। पर फिर कप्तान लिटन दास ने आखिरकार कैच ले ही लिया और इस तरह यह एक शानदार पारी समाप्त हुई, मैदान पर सभी खिलाड़ियों ने ईशान को बधाई दी यहां तक ​​कि लिटन भी किशन को बधाई देने के लिए दौड़ गए। इसके अलावा साथी खिलाड़ी विराट कोहली ने भी उन्हें खूब सराहा। खुद विराट  कोहली ने भी इस मैच में शानदार पारी खेली और मजह 91 गेंदों में 113 रन बनाकर अपना 72वां अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया।

RELATED NEWS

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026
India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

February 16, 2026


बता दें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में ईशान किशन का नाम शुरू से था लेकिन उन्हें एक भी मैच में मैका नहीं मिला था इससे पहले दोनों मैचों में भारतीय टीम को हार मिली थी और तीसरे मैच में अपनी इज्जत बचाने लिए भारतीय टीम मैदान में उतरी थी मगर यहां तो ईशान किशन और विराट कोहली ने मिलकर बांग्लादेश की ही इज्जत उतार दी। ईशान किशन को तीसरे वनडे में खेलने का मैका इसलिए मिला क्योंकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे वनडे मैच में अंगूठे में चोट लग गई थी। लिहाजा टीम को एक ओपनर की आवश्यकता थी ऐसे में ईशान किशन जिन्होने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ओपनिंग की थी उन्हें एकदम से पारी का आगाज करने का मौका मिला और ईशान ने बखूबी इस मौके को लपका और वे चौथे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए

जिसने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा है। ईशान से पहले सचिन तेंदुलकर, विरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा वनडे में ये कीर्तिमान रच चुके हैं और अब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ईशान किशन का नाम भी शामिल हो गया है।

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी-

भारत की ओर से ODI  में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर एक पर क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होने 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 147 गेंदों में नाबाद 200 रन बनाए थे।

दूसरे नंबर पर हैं मुल्तान के सुल्तान विरेंद्र सहवाग जिन्होने 8 दिसंबर 2011 को इंदौर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 149 गेंदों में 219 रन बनाए थे।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर अब मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होने एक या दो नहीं बल्कि तीन बार दोहरा शतक लगाया है।

सबसे पहले रोहित ने 02 नवंबर 2013 को बेंग्लुरू में ऑस्ट्रेलिया में 158 गेंदों में 209 रन बनाए थे

इसके बाद अगले साल यानी 13 नवंबर 2014 को कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रन बनाए थे ये उनका सर्वाधिक स्कोर भी है।

तीसरा बार रोहित ने डबल सेंचुरी 13 दिसंबर 2017 को मोहाली के मैदान में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था यहां रोहित ने 153 गेंदों में 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

अब इस लिस्ट में चौथे स्थान पर ईशान किशन आ चुके हैं जिन्होने 10 दिसंबर 2022 को चटगांव के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ 131 गेंदों में 210 रन बनाकर दोहरा शतक जड़ा।

Tags: ban vs indCricket Newscricket news in hindiind vs banishan kishan 200ishan kishan 200 vs bangladeshishan kishan 210
Share197Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धोनी लैंड यानि रांची...

Next Post

खतौली में मदन भैया के प्रवेश पर रोक, जनता का शुक्रिया अदा करने निकले थे नवनिर्वाचित विधायक, बोले- लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हुआ

G20 Summit in India: G-20 शिखर सम्मेलन 2023 में शामिल होंगे पुतिन! जानें रूस ने क्या कहा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist