Monday, June 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Jasprit Bumrah Injury Update: सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड जाएंगे बुमराह, IPL और WTC Final करेंगे मिस

by Vikas Baghel
March 2, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, बता दें करीब 5 महीने से बुमराह चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे वे ना 2022 का एशिया कप खेल पाए थे और ना ही टी20 विश्व कप। उनकी हालत में सुधार को लेकर कोई भी बड़ी अपडेट अब तक सामने नहीं आई थी लेकिन BCCI ने अब बूम-बूम को लेकर बहुत बड़ी अपडेट दे दी है।

इस अपडेट में ये पता चला है कि बुमराह IPL तो मिस करेंगे ही साथ ही WTC फाइनल और एशिया कप 2023 भी मिस कर सकते हैं। यानी फैंस का इंतजार अभी आगे भी जारी रहेगा और बुमराह हाल-फिलहाल में टीम में वापसी नहीं करने वाले हैं।

RELATED NEWS

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

June 9, 2026
Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

June 8, 2026

2022 में हुए भारत के इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह की कमर में चोट आ गई थी जिसके बाद बुमराह का इलाज शुरू तो हुआ लेकिन वो अब खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 2022 के तमाम अहम मैच हों, एशिया कप हो या फिर टी20 विश्व कप हो, इन सभी से बुमराह को दूर रहना पड़ा। फिर भी फैंस को उम्मीद थी कि 2023 में होने वाले तमाम क्रिकेट एक्शन में बुमराह जरूज नजर आएंगे मगर ऐसा भी होता मुश्किल दिख रहा है।

सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड जाएंगे जस्सी

खबर है कि बुमराह फील्ड पर जल्दी वापस आएं इसलिए उन्होंने पीठ की सर्जरी करवाने का अहम फैसला लिया है जिसके लिए वे जल्द ही वे न्यूजीलैंड रवाना हो सकते हैं। हालांकि खुद बुमराह ने इस मामले पर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्टस् की मानें तो BCCI की मेडिकल टीम और NCA के मैनेजमेंट ने बुमराह की पीठ की सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड के एक सर्जन को चुना है। ये वही सर्जन हैं जिन्होने हाल ही में जोफ्रा आर्चर का इलाज किया था। बता दें जसप्रीत बुमराह को जल्द ही ऑकलैंड ले जाने व्यवस्था भी की जा रही है।

सर्जरी हुई तो कब तक वापसी करेंगे बुमराह-

यदि जसप्रीत बुमराह पीठ की सर्जरी करवाते हैं तो आराम के लिए उन्हें करीब 20-24 हफ्तों यानी 5-6 महीनों चाहिए होंगे लिहाजा मार्च में शुरू होने वाले IPL से लेकर जून में होने वाले WTC के फाइनल और शायद सितंबर में होने वाले एशिया कप तक, बुमराह किसी भी मैच में भाग नहीं ले पाएंगे।

Tags: BCCICricket Newscricket news in hindijasprit bumrahjasprit bumrah injuryjasprit bumrah injury updateTeam India
Share198Tweet124Share50

Vikas Baghel

Related Posts

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

by Kirtika Tyagi
June 9, 2026

Cricket News: भारतीय क्रिकेट में एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। सिर्फ 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
June 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
June 7, 2026

Team India Squad Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को कई अहम टूर्नामेंट और सीरीज के लिए भारतीय...

BCCI Support : भारतीय टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सहारा, दौरे पर साथ रहेंगे माता-पिता

BCCI Support : भारतीय टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सहारा, दौरे पर साथ रहेंगे माता-पिता

by Kirtika Tyagi
June 7, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Gets Special Support: बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स...

India N Z Tour: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 12 मैचों की बड़ी जंग, रोहित-विराट पर रहेंगी सभी की निगाहें

India N Z Tour: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 12 मैचों की बड़ी जंग, रोहित-विराट पर रहेंगी सभी की निगाहें

by Kirtika Tyagi
June 4, 2026

Team India New Zealand Tour: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल अक्टूबर से दिसंबर के दौरान एक बड़ी क्रिकेट...

Next Post

क्या आप जानते हैं Tiger Shroff का असली नाम पापा Jackie Shroff ने इस वजह के चलते रखा था ये नाम

बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा, दो बाइकों की भीषण टक्कर में चालकों की मौत, उड़े गाड़ियों के परखच्चे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist