मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल IPL 2025

व्हीलचेयर से खड़े होकर द्रविड़ ने मनाया जश्न, वैभव सूर्यवंशी के शतक पर वायरल हुआ भावुक वीडियो

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जब वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 35 गेंदों में शानदार शतक लगाया, तब राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपनी चोट की परवाह किए बिना डगमगाते हुए खड़े होकर उनकी पारी की सराहना की।

by Gulshan
अप्रैल 29, 2025
in IPL 2025, Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Vaibhav Suryavanshi
Share on FacebookShare on Twitter

Vaibhav Suryavanshi : सोमवार का दिन राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर सबको चौंका दिया। आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव ने जैसे ही छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया, वैसे ही टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ अपनी चोट की परवाह किए बिना भावुक होकर खड़े हो गए और तालियों से उनका स्वागत किया। यह क्षण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रशीद खान की गेंद पर रचा इतिहास

यह यादगार क्षण तब आया जब गुजरात टाइटंस के अनुभवी गेंदबाज़ रशीद खान पारी का 11वां ओवर फेंक रहे थे। ओवर की दूसरी ही गेंद पर वैभव ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जोरदार छक्का जड़ते हुए न सिर्फ शतक पूरा किया बल्कि आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी बना दिया।

RELATED NEWS

Brett Lee: उम्र पर उठ रहे सवालों के बीच वैभव की शानदार बल्लेबाजी देखकर ब्रेट ली हैरान , क्या दिया बड़ा बयान

Brett Lee: उम्र पर उठ रहे सवालों के बीच वैभव की शानदार बल्लेबाजी देखकर ब्रेट ली हैरान , क्या दिया बड़ा बयान

अगस्त 9, 2026
Vaibhav Suryavanshi को VVS Laxman ने दी क्या सलाह, बताया किसपर करना होगा और काम

Vaibhav Suryavanshi को VVS Laxman ने दी क्या सलाह, बताया किसपर करना होगा और काम

जुलाई 27, 2026

यह भी पढ़ें : सास-दामाद की ‘लव स्टोरी’ का दूसरा अध्याय: अब बस्ती में सगाई टूटी, फिर सास…

इस उपलब्धि पर राहुल द्रविड़ अपनी सीट से उठे, हालांकि चोट के कारण वह लड़खड़ा गए लेकिन उनके चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ सीजन की शुरुआत से पहले ही चोटिल हो गए थे और वह अक्सर व्हीलचेयर पर नजर आते हैं। बावजूद इसके उन्होंने टीम का साथ नहीं छोड़ा और लगातार खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

वैभव ने तोड़े कई रिकॉर्ड

अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक और अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी का तमगा हासिल कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड हसन ईसाखिल (अर्धशतक) और विजय ज़ोल (शतक) के नाम था।
इसके अलावा वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने यूसुफ पठान का 2009 में बनाए गए 37 गेंदों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यदि पूरे आईपीएल इतिहास की बात करें तो वैभव अब क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे तेज शतकवीर हैं, जिन्होंने 2013 में 30 गेंदों में शतक बनाया था।

छोटी सी उम्र में बने प्लेयर ऑफ द मैच

अपनी शानदार पारी के दम पर वैभव को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। इसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में इस पुरस्कार को जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की शानदार जीत

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 209 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 84 रनों की अहम पारी खेली। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत तूफानी रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले 12 ओवरों में ही लगभग लक्ष्य निपटा दिया। जब वैभव आउट हुए, तब टीम का स्कोर 166 रन (11.5 ओवर) था।
राजस्थान ने यह लक्ष्य महज़ 25 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

Tags: Vaibhav Suryavanshi
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Brett Lee: उम्र पर उठ रहे सवालों के बीच वैभव की शानदार बल्लेबाजी देखकर ब्रेट ली हैरान , क्या दिया बड़ा बयान

Brett Lee: उम्र पर उठ रहे सवालों के बीच वैभव की शानदार बल्लेबाजी देखकर ब्रेट ली हैरान , क्या दिया बड़ा बयान

by Kirtika Tyagi
अगस्त 9, 2026

Age Debate: विश्व क्रिकेट में इन दिनों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की खूब चर्चा हो रही है। सिर्फ 15 साल की...

Vaibhav Suryavanshi को VVS Laxman ने दी क्या सलाह, बताया किसपर करना होगा और काम

Vaibhav Suryavanshi को VVS Laxman ने दी क्या सलाह, बताया किसपर करना होगा और काम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

Focus on Fitness: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित...

Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 23, 2026

Record Knock: भारतीय क्रिकेट को एक और युवा सनसनी मिल गई है। महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी-20...

India vs England T20: क्या पहले मुकाबले में मौसम डालेगा खलल, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस

Vaibhav Injury Update: अभ्यास के दौरान युवा बल्लेबाज को लगी तेज गेंद, थोड़ी देर बाद लौटे और जमकर की प्रैक्टिस

by Kirtika Tyagi
जुलाई 7, 2026

Vaibhav Suryavanshi Injury Update: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के...

Vaibhav Debut : इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में मिला पहला मौका, भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बनकर वैभव ने बनाई नई पहचान

Vaibhav Debut : इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में मिला पहला मौका, भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बनकर वैभव ने बनाई नई पहचान

by Kirtika Tyagi
जुलाई 5, 2026

Vaibhav Suryavanshi Debut: भारतीय टीम जब से सफेद गेंद की सीरीज खेलने यूनाइटेड किंगडम पहुंची थी, तभी से एक नाम...

Next Post
Summer Vacation में परिवार संग बनाये इन जगहों पर घूमने का प्लान, कम बजट में होगी फुल मस्ती

Summer Vacation में परिवार संग बनाये इन जगहों पर घूमने का प्लान, कम बजट में होगी फुल मस्ती

Mirzapur

बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड लगाएगी प्लांट, जिला प्रशासन से मिलकर शुरू की जमीन की तलाश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist