सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

RCB vs SRH IPL 2022 Match Prediction: Brabourne Stadium में कौन किसको देगा मुहतोड़ जवाब ?

by Web Desk
अप्रैल 23, 2022
in खेल

RCB vs SRH IPL 2022: IPL 2022 के 36वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा कड़ा मुकाबला. दोनों ही टीमें पिछले मैचों में जोरदार टक्कर देते आ रही हैं. होने जा रहा तूफानी मुकाबला, मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में शाम 7:30 बजे खेला जायेगा. दोनों ही टीमें अब तक शानदार प्रदर्शन करते आ रही है. दोनों टीमें मजबूत हैं और कड़ा मुकाबला एक-दूसरे को दे सकती है. ऐसे में आज के मैच का  प्रेडिक्शन (Prediction) निकालना Experts के लिए थोड़ा मुश्किल पड़ सकता है. क्यूंकि आज के मैच का रुख किसी भी वक़्त, किसी भी समय बदल सकता है. कप्तान के रूप में ये जंग फाफ डु प्लेसिस  (Faf du Plessis) और केन विलियमसन (Kane Williamson) के बीच देखने को मिलेगा.

RCB को पॉइंट्स टेबल में अंक बढाने का मौका

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

कड़ी मसक्तो के बाद अपना नाम बनाने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना IPL में शानदार फार्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के साथ दिन शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में देखने को मिलेगा. लीग स्टेज के मुकाबले आगे बढ़ने के साथ प्लेऑफ की रेस भी रोमांचक होती जा रही है, ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर एक कदम और आगे बढ़ना चाहेंगी. डु प्लेसिस की अगुवाई में आरसीबी 7 में से 5 मैच जीतकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है. वहीं हैदराबाद टीम 6 में से 4 मैच जीतकर 5वें पायदान पर है. 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद  में से जो भी टीम विजयी होगी उसके पास आईपीएल 2022 पॉइंट्स टेबल में 2 अंक की बढ़त बनाने का मौका होगा. फिलहाल नंबर-1 की पोजीशन पर अभी गुजरात टाइटंस मौजूद है. लेकिन, बैंगलोर और हैदराबाद 10-8 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और पांचवे पायदान पर है. ऐसे में दोनों ही टीमों के पास जीत करते हुए टेबल टॉपर और 2 अंक बढ़त का मौका होगा. आरसीबी पायदान पर जगह बनाने के लिए अपना पूरा दमखम झोंकती हुई नजर आने वाली है.

हैदराबाद पर भारी पड़ेंगे बैंगलोर के गेंदबाज़ ?

इसके साथ ही बात करें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  की तो टीम का गेंदबाजी क्रम बेहद शानदार नजर आ रहा है. बल्लेबाजी क्रम भी टीम का काफी मजबूत है. लेकिन, पिछले मैच में विराट कोहली, अनुज रावत जैसे खिलाड़ियों का बल्ला ना चलना चिंता का विषय बन गया है. फाफ डु प्लेसिस जरूर लाजवाब फॉर्म में दिखे थे और उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत भी दिलाई थी. वहीं दिनेश कार्तिक लगातार बेहतरीन फिनिशर का रोल निभा रहे हैं. गेंदबाजी क्रम में हर्षल पटेल के आगे विरोधियों को समस्याएं हो रही हैं. लेकिन, जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा.

सूर्य डुबाने को तैयार नहीं सनराइजर्स

अब बात करें सनराइजर्स हैदराबाद  की तो इन दिनों ये टीम काफी दमदार फॉर्म में नजर आ रही है और विरोधियों के लिए समस्याएं खड़ी कर रही है. शुरूआती 2 मैच हारने के बाद ऑरेंज आर्मी के बदले तेवर ने बाकियों को हैरानी में डाल दिया है. टीम का बॉलिंग अटैक कमाल का रहा है. पिछले मैच में जिस तरह से केन विलियमसन के नेतृत्व में जीत के लिए पूरी टीम ने जान झोंकी थी वो कमाल की थी. लेकिन, कप्तान को बल्ले से अच्छी शुरूआत देनी होगी और अभिषेक शर्मा को फॉर्म में वापसी करनी होगी. RCB के खिलाफ इन खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

RCB vs SRH के बीच मौसम का हाल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स (RCB vs SRH) के बीच 23 अप्रैल को होने वाली जंग बेहद रोमांचक होने वाली है. शाम के समय होने वाले इस मैच में मौसम की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी. जिसके बारे में आप भी जानने के लिए बेहद उत्सुक होंगे. तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. इस दौरान बादल से आसमान ढका रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.

हालांकि गर्मी से खिलाड़ियों का हाल काफी बुरा होने वाला है. क्योंकि महाराष्ट्र में गर्मी अब विकराल रूप ले चुकी है. मौसम की बात करें तो शनिवार को यहां का तापमान 33 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं हवा 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. जबकि ह्यूमिडिटी 62 प्रतिशत होगी. यानी RCB vs SRH के बीच मैच के दौरान उमस काफी ज्यादा होने वाली है, लेकिन इस बीच खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करते हुए अपनी टीम के लिए जोरदार प्रदर्शन देना होगा.

मैच को पिच देगी बदलाव

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स  (RCB vs SRH) के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में होने वाले मैच की पिच (Pitch) की बात करें तो यह आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. ब्रेबोर्न स्टेडियम में बल्लेबाजों को स्ट्रोक खेलना आसान होगा. यहां खेले गए मुकाबलों में देखा गया है कि बल्लेबाजी करने में खिलाड़ियों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है. इस पिच पर बड़ा स्कोर भी इस सीजन में बनते हुए देखा गया है.

यानी इससे एक बात स्पष्ट है कि मैदान पर लंबा स्कोर बन भी सकता है और वो आसानी से हासिल भी किया जा सकता है. विकेट बल्लेबाजों के अनुकूल रहेगी और आउटफील्ड बैटर्स को काफी मदद भी देगी. साथ ही स्पिन गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिल सकती है. जैसा कि पिछले मैच (DC vs PBKS) देखा गया था. यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना टीम के लिए अच्छा निर्णय हो सकता है. लेकिन, पहली पारी वाली टीम भी अपने स्कोर को डिफेंड कर सकती है. वैसे टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी का फैसला ही करना चाहेगी.

RCB vs SRH मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

RCB Predicted Playing XI: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज.

SRH Predicted Playing XI: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीश सुचिथ, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यान्सेन, उमरान मलिक, टी नटराजन.

Tags: Faf du Plessisindian premiere leagueIPLKane WilliamsonNews1Indiasports newsSRH vs RCB

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Abhishek Porel Controversy: अर्श से फ़र्श तक का सफर IPL में₹20 लाख से ₹4 करोड़ तक पहुंचे, अब गिरफ्तारी से करियर पर संकट

Abhishek Porel Controversy: अर्श से फ़र्श तक का सफर IPL में₹20 लाख से ₹4 करोड़ तक पहुंचे, अब गिरफ्तारी से करियर पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Police Action: दिल्ली कैपिटल्स के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप केस से जुड़े मामले में पुलिस ने हिरासत में...

CWG 2026: जूडो में भारत का जलवा, हर्ष-अस्मिता ने जीता गोल्ड, यामिनी का सिल्वर; 20 पदकों तक पहुंचा देश

CWG 2026: जूडो में भारत का जलवा, हर्ष-अस्मिता ने जीता गोल्ड, यामिनी का सिल्वर; 20 पदकों तक पहुंचा देश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

CWG 2026 Glory , कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को गर्व...

Next Post

छत्तीसगढ़: बेटी से छेड़खानी कर रहे युवक को समझाने गये थे कांग्रेस नेता, हुई हत्या

RJD के इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार हुए शामिल, बिहार में गरमाई सियासत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India