शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

RR vs GT IPL 2022: आज किसके खाते में जाएगी IPL की ट्राफी ? राजस्थान और गुजरात में देखिये महा-मुकाबला  

by Web Desk
मई 29, 2022
in खेल
Share on FacebookShare on Twitter

IPL FINAL Final RR vs GT: दो महीने पहले शुरू हुए क्रिकेट के ‘त्यौहार’ यानि आईपीएल 15 आज अपने विजेता के नाम के साथ खत्म हो जाएगा। इस साल आईपीएल में न सिर्फ खेल बल्कि सौम्यता, टीम वर्क, कुशल नेतृत्व और टूटती उम्मीदे सभी का प्रदर्शन हुआ।

आईपीएल इतिहास के बड़े नाम रही तमाम टीमों ने इस साल अपने प्रशंसकों को निराश किया तो वही, कई अंडरडॉग्स टीमों ने इस बार अपने बहतरीन प्रदर्शन से लोगो के दिलो को जीता।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

इसी कड़ी में आज आईपीएल के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस बादशाहत की जंग में एक दूसरे को परास्त करने की हर सम्भव कोशिश करेंगे।  इस साल अपने आईपीएल डेब्यू कर रही गुजरात टाइटंस ने अपने खेल से सभी का मन मोह लिया और साथ ही अपने आप को आईपीएल ट्रॉफी का प्रबल दावेदार के रूप में भी खड़ा किया है।

Knock-knock, Padosi! ✊

Let’s play 🏏? #SeasonOfFirsts #AavaDe #GTvRR #TATAIPL #IPLFinal pic.twitter.com/UNTuGWRw6s

— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 28, 2022

इन खिलाड़ियों ने मेहनत

लीग दौर में दोनों टीमों ने 14 मैच खेले. गुजरात ने 10 जीते तो राजस्थान ने 9. दोनों टीमें पहले क्वालिफ़ायर में आमने-सामने थीं जहां गुजरात ने राजस्थान को हरा दिया और सीधे फ़ाइनल में जा पहुंची. तो राजस्थान इसके बाद लखनऊ से एलिमिनेटर मुक़ाबला जीत कर आई बैंगलोर की टीम को दूसरे क्वालिफ़ायर में हराया.

अब दोनों टीमें जब फ़ाइनल में एक-दूसरे के सामने खड़ी हैं तो बात करते हैं उन खिलाड़ियों की जिनके प्रदर्शन के बूते दोनों टीमों ने यहां तक का सफ़र तय किया है. फ़ाइनल तक के सफ़र में राजस्थान के सात तो गुजरात के आठ खिलाड़ी ‘मैन ऑफ़ द मैच’ चुने गए.

कौन जीतेगा आज का IPL

राजस्थान की की टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंची है जबकि गुजरात अपने डेब्यू सीजन में ही फाइनल में पहुंच गई है। इस लीग में अभी तक सिर्फ पांच टीमों के सिर ही सजा है चैंपियन का ताज।

अगर गुजरात टाइटंस ने इस बार फाइनल जीता तो वह इस लीग की छठी चैंपियन टीम होगी। वहीं राजस्थान ने बाजी मारी तो वह एक से ज्यादा बार ट्रोफी जीतने वाली चौथी टीम होगी। करीब सवा लाख दर्शक इस फाइनल को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद होंगे। इससे पहले किसी आईपीएल फाइनल को इतने दर्शक नहीं मिले हैं।

गुजरात की भविष्यवाणी हुई गलत

दो महीने पहले जब आईपीएल का मौजूदा सत्र शुरू हुआ था तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि फाइनल के टॉस के लिए संजू सैमसन और हार्दिक पंड्या मैदान पर उतरेंगे।

अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देख चुके हार्दिक और मुख्य कोच आशीष नेहरा के लिए दो महीने का यह सफर सपने सरीखा रहा। नीलामी के बाद इस टीम को परखे बिना ही दौड़ से बाहर मान लेने वाले क्रिकेट पंडितों से लेकर आलोचकों तक सभी को अपने प्रदर्शन से इन्होंने जवाब दिया है.

(BY: VANSHIKA SINGH)

Tags: ipl 2022ipl trophyNews1IndiaRR vs GTRR vs GT Final
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

केरल में 3 दिन पहले मानसून ने दी दस्तक, हीटवेव की दी गई  चेतावनी

आधार कार्ड से हो सकती है धोखाधड़ी, सावधान रहने के लिए डाउनलोड करें Masked आधार कार्ड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In