Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » खेल » Saina Nehwal Divorce : साइना का अपने पति से हुआ तलाक, एक जैसी उड़ान, फिर क्यों बिखर गया साथ?

Saina Nehwal Divorce : साइना का अपने पति से हुआ तलाक, एक जैसी उड़ान, फिर क्यों बिखर गया साथ?

बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप 7 साल की शादी के बाद अब अलग होने जा रहे हैं। साइना जहां ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, वहीं कश्यप ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए अपनी खास पहचान बनाई। रविवार को साइना ने जब इंस्टाग्राम पर तलाक को लेकर एक निजी जानकारी साझा की, तो यह खबर तेजी से खेल जगत में चर्चा का विषय बन गई।

by Gulshan
14/07/2025
Saina Nehwal Divorce

Saina Nehwal Divorce : एक जैसी सोच, एक ही प्रोफेशन, सालों की दोस्ती और फिर प्यार—ऐसे में लगता है कि रिश्ता मजबूत ही होगा। बैडमिंटन जगत के दो चमकते सितारे साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप जब 2018 में शादी के बंधन में बंधे, तो फैंस को लगा था कि ये जोड़ी एक आदर्श कपल की मिसाल बनेगी। दोनों ने साथ में ट्रेनिंग की, इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया और लंबा वक्त साथ बिताया। लेकिन जब हाल ही में खबर आई कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है, तो फैन्स के लिए यह चौंकाने वाला था।

अक्सर ऐसा माना जाता है कि अगर दो लोगों के लक्ष्य, प्रोफेशन और सोच समान हो, तो वे एक-दूसरे को बेहतर समझते हैं और रिश्ते लंबे चलते हैं। लेकिन साइना और कश्यप जैसे उदाहरण बताते हैं कि एक जैसी मंज़िलें तय करने वाले भी रास्ते में अलग हो सकते हैं। दरअसल, एक जैसे करियर में रहना जहां एक-दूसरे की चुनौतियों को समझने में मदद करता है, वहीं यह एक प्रकार की ‘स्पेस’ की कमी भी पैदा कर सकता है। दोनों के लिए वही शेड्यूल, वही ट्रेनिंग, वही तनाव… ऐसे में नया कुछ कहने को भी नहीं बचता। धीरे-धीरे बातचीत प्रोफेशनल थकावट में बदल जाती है।

पनपी कंपटीशन की अदृश्य दीवार

खेलों जैसी प्रतिस्पर्धी दुनिया में जब दोनों ही पार्टनर सक्रिय खिलाड़ी हों, तो अक्सर अनजाने में एक ‘कम्पटीशन’ भी जन्म ले लेता है—कौन ज्यादा सफल है, किसका नाम ज़्यादा चमक रहा है, कौन ज़्यादा अर्न कर रहा है। ये बातें भले बातचीत का हिस्सा न हों, लेकिन भीतर ही भीतर असर डालती रहती हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : लखनऊ में धर्मांतरण रैकेट का बड़ा खुलासा, छांगुर बाबा …

कई बार रिश्तों में ‘हम’ इतना हावी हो जाता है कि ‘मैं’ की पहचान धुंधली पड़ जाती है। जब दोनों ही अपने-अपने करियर में बड़े लक्ष्य लेकर चल रहे हों, तो उनके फैसले, प्राथमिकताएं और सोच टकराने लगती हैं। ऐसे में अगर संवाद की कमी हो जाए, तो भावनात्मक जुड़ाव कमजोर होने लगता है और रिश्ता सिर्फ एक औपचारिकता बनकर रह जाता है।

क्या एक जैसी जर्नी रिश्ता बचा सकती है?

ज़रूर बचा सकती है। लेकिन इसके लिए सिर्फ करियर का मेल काफी नहीं होता। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए ज़रूरी है—इमोशनल अटैचमेंट, एक-दूसरे की स्पेस का सम्मान, और बिना किसी जजमेंट के बातचीत। समानता एक ताकत बन सकती है, अगर वह बोझ न बन जाए।

साइना और कश्यप की कहानी यही बताती है कि कभी-कभी प्यार और इज्ज़त के साथ भी लोग अलग हो जाते हैं, ताकि वे खुद को खोने से बचा सकें। और शायद यही सबसे मैच्योर तरीका होता है—जब अलग होकर भी एक-दूसरे की गरिमा को बनाए रखा जाए।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Difference between long and round bottle gourd

लंबी या गोल, कौन सी लौकी होती है ज़्यादा फायदेमंद और मज़ेदार ,जानिए दोनों में फ़र्क

Aligarh

Aligarh कॉलेज में छात्रा लहूलुहान: गहरे जख्मों से हड़कंप, छात्रों ने घेरा प्रिंसिपल ऑफिस

छांगुर की अतीक अहमद से थी दोस्ती, माफिया के लिए ‘जिहादी’ ने शाइस्ता के साथ मुस्लिम टोलों में सजाई थी चौपाल

छांगुर की अतीक अहमद से थी दोस्ती, माफिया के लिए ‘जिहादी’ ने शाइस्ता के साथ मुस्लिम टोलों में सजाई थी चौपाल

POPULAR POST

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India