बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

T20 और वनडे में सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने उमरान मलिक, टेस्ट होगा अगला टारगेट

by Vikas Baghel
जनवरी 12, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

रफ्तार के सौदागर, भारत के स्पीड किंग उमरान मलिक जबसे दुनिया की नजरो में आए हैं तभी से वे कोई ना कोई रिकॉर्ड लगातार तोड़ ही रहे हैं। लेकिन तमाम रिकॉर्डस् को तोड़ते हुए उमरान ने अब एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो किसी भी गेंदबाज के लिए सपना होता है।

आप सभी उमरान की रफ्तार से तो परिचित होंगे ही और जानते ही होंगे कि उमरान मलिक किस रफ्तार से गेंद फेंकते हैं। उमरान की रफ्तार का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्हें स्पीड से जुड़े कई नाम मिल चुके हैं कोई उन्हें जम्मू एक्सप्रेस कहता है तो कोई उन्हें स्पीड किंग के नाम से जानता है।

RELATED NEWS

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

जुलाई 13, 2026
Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

जुलाई 11, 2026

खैर हमेशा की तरह इस रिपोर्ट में भी हम आपको मजेदार जानकारी देंगे।

बात है 10 जनवरी 2023 की, गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा था, उमरान मलिक भी प्लेइंग 11 में थे पहली पारी में विराट के शानदार शतक और रोहित के 83 ने श्रीलंका को पहले ही धक्का दे दिया था। लेकिन दूसरी पारी में उमराम मलिक ने श्रीलंका की बची खुची उम्मीद पर भी पानी फेर दिया। वैसे उमरान तो अक्सर ही ऐसा करते हैं, लेकिन हम इस मैच की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इसी मैच में उमरान ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो हर गेंदबाज का सपना होता है।

दरअसल उमरान मलिक रफ्तार के लिए जाने जाते हैं और ये रिकॉर्ड भी रफ्तार से ही जुड़ा है। भारत श्रीलंका के इस मैच में उमरान ने 8 ओवरों में 57 रन देकर 3 विकेट लिए थे, लेकिन ये काफी नहीं था। 14वें ओवर में उन्होने 156 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंक दी। इस गेंद के साथ उमरान ने बुमराह के 153.36 किलोमीटर प्रति घंटे के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसी के साथ उमरान ने सबसे तेज भारतीय गेंदबाज होने का टैग हासिल कर लिया।

ऐसा नहीं है कि ये उमरान की सबसे तेज गेंद थी क्योंकि उमरान तो पहले ही इससे भी तेज गेंद फेंक चुके हैं। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2022 में खेलते हुए 156.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। लॉकी फर्ग्यूसन की 157.3 किमी प्रति घंटे की डिलीवरी के ठीक बाद उमरान की गेंद आईपीएल 2022 की दूसरी सबसे तेज थी।

हर जगह छाए हुए हैं उमरान –

वनडे में भारत के सबसे तेज गेंदबाज तो उमरान अब बने हैं लेकिन टी20 और IPL में तो पहले ही वे भारत के फास्टेस्ट गेंदबाज थे।

बता दें टी20I में भी सबसे तेज भारतीय गेंदबाज उमरान मलिक ही हैं। उन्होंने 3 जनवरी 2023 को वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में 45 रन पर बल्लेबाजी कर रहे लंकाई कप्तान दासुन सनाका का विकेट हासिल करने के लिए पूरी 155 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। इस गेंद के बाद उमरान मलिक ने टी20I में सबसे तेज भारतीय गेंदबाज का टाइटल हासिल कर लिया था। उमरान से पहले ये रिकॉर्ड इरफान पठान के नाम था जिन्होने टी20 विश्व कप 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 153.7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

टेस्ट अभी भी है बाकी-

2023 में भारत के पहले होम टूर में ही श्रीलंका के खिलाफ उमरान मलिक ने अपने नाम दोनों रिकॉर्ड कर लिए। एक तरफ टी20 सीरीज के पहले मैच में 155 kmph की स्पीड से गेंद फेंककर वे टी20 में सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए तो वहीं दूसरी ओर वनजे सीरीज के पहले मैच में 156 kmph की रफ्तार ने उन्हें वनडे में सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बना दिया। इसके अलावा IPL में तो पहले ही वे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए थे।

अब बाकी रहा तो सिर्फ टेस्ट में सबसे तेज भारतीय गेंदाबज बनना जो उनके टेस्ट डेब्यू मैच में या फिर कुछ मैच बाद होना लगभग तय है क्योंकि फिलहाल टेस्ट में सबसे तेज भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं जिन्होने 2014 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 153.3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। मतलब अगर उमरान को टेस्ट में भी नंबर 1 तेज गेंदबाज बनना है तो उन्हें 153.4 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से एक गेंद फेंकनी होगी जो उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है. बस देर है तो उमरान के टेस्ट डेब्यू की। जैसे ही वे टेस्ट डेब्यू करेगे वैसे ही ये रिकॉर्ड भी उनकी तरफ खिंचा चला जाएगा और उमरान बन जाएंगे क्रिकेट के सभी फॉर्मे में भारत के सबसे तेज गेंदबाज।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiIND vs SLind vs sl odiind vs sl odi 2023Umran Malikumran malik news
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया 14...

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

Shubman Gill at Wimbledon 2026: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं।...

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी...

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Next Post

अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका को दूसरे सक्षम बेंच में ट्रांसफर करने का निर्देश

Gorakhpur Khichdi Mela: खिचड़ी मेला के मौके पर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन, लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist