शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

T20 सीरीज से क्यों बाहर हुए संजू सैमसन? BCCI ने दिया चोट का हवाला, क्या है सच्चाई?

by Vikas Baghel
जनवरी 5, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

03 जनवरी को भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े में खेले गए पहले टी20 मैच के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को bcci ने टी20I सीरीज से पूरी तरह बाहर कर दिया। सोशल मीडिया पर लोगो की अलग-अलग राय है कि संजू को बाहर क्यों किया गया। कोई कह रहा है कि खराब खेल के कारण संजू बाहर हुए हैं तो कोई कह रहा है कि चोट के कारण उन्हे टीम से निकाला गया। लेकिन सच्चाई क्या है,  क्या BCCI कुछ छुपा रहा है या फिर संजू को बाहर करने के लिए उनकी चोट को बहाने की तरह इस्तेमाल किया गया। इस रिपोर्ट में हम बात करेंगे सच्चाई की, कि आखिर BCCI के संजू को बाहर करने की असली वजह क्या थी।

भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, पहला टी20 साथ ही साल 2023 का पहला मैच। खास बात ये कि भारत की यह टी20 टीम यंग ब्लड से भरी हुई थी, गेंदबाज शिवम मावी और बल्लेबाड शुभमन गिल इन दोनो खिलाड़ियों ने इस मैच से अपना टी20I डेब्यू किया।संजू सैमसन जिनको लेकर टी20 विश्व कप 2022 से ही माहौल बन रहा था कि BCCI उनके साथ पक्षपात कर रहा है, जानबूझ कर उन्हें नहीं खिलाया जा रहा है, उनके टैलेंट को वेस्ट किया जा रहा है, तमान आरोपों के बाद भी उन्हें ना सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ टी20 स्कवॉड में जगह मिली बल्कि पहले मैच में वे खेले भी। हां वो बात अलग है कि उनका बल्ला खामोश ही रहा और वे सिर्फ 6 गेंदों में 5 रन बनाकर खराब शॉर्ट खेलकर आउट हो गए। संजू के आउट होते ही कई एंटीसंजू लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करना शुरू कर दी, किसी ने तो यहां तक कह दिया कि संजू से अच्छा तो मैं ही खेल सकता हूं, BCCI मुझे भी मौका दे। खैर खराब खेलने पर आलोचना होना तो कोई नई बात नहीं है। मामले में ट्विस्ट आया दूसरी पारी के 13वे ओवर में जो उमरान मलिक फेंक रहे थे। दूसरी गेंद पर दसुन सनाका ने शॉर्ट लगाया और गेंद संजू के पास गई, संजू गेंद को रोक सकते थे लेकिन उनके स्पाइक्स मैदान की घास में फंस गए, भागते हुए ऐसा होने से मैदान की घास उखड़ गई।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

सितम्बर 17, 2026

 जो लोग नहीं जानते स्पाइक्स क्या होते हैं वो जान लें कि ये विशेष प्रकार के जूते होते हैं जिनके शॉल में नीचे एक विशेष तरह की कीलें लगी होती हैं जो खिलाड़ियों के फिसलने से बचाते हैं और मैदान पर उनके पैरों की पकड़ को जमाते हैं। अब वापस आते हैं संजू पर, संजू के स्पाइक्स मैदान की मिट्टी को खोदते हुए खास उखाड़ चुके थे और इस घटना में गेंद छूटकर चौका तो हुआ ही लेकिन बड़ी बात ये रही कि संजू को चोट लग गई। जिस तरह बांग्लादेश दौरे पर रोहित के अंगूठे में चोट के बाद वे तुरंत मैदान से बाहर चले गए थे उसी तरह संजू के चोटिल होने के बाद उन्हें भी मैदान से बाहर कर आराम दे दिया गया।

एक दिन बाद यानी 4 जनवरी को BCCI ये जानकारी देता है कि संजू को श्रीलंका के खिलाफ टी20I सीरीज से बाहर कर दिया गया है। सबसे पहले ये जानते हैं कि BCCI ने क्या-क्या बताया। BCCI ने बताया कि टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बाउंड्री रोप के पास गेंद रोकने की कोशिश में सैमसन के बाएं घुटने में चोट लग गई थी।

बीसीसीआई की मेडिकल टीम आज दोपहर उन्हें स्कैन और विशेषज्ञों की राय के लिए मुंबई ले गई और उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है।

अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को नामित किया है।

BCCI ने तो साफ कर दिया कि मामला चोट का ही है जिस कारण संजू को बाहर किया गया है।

लेकिन सोशल मीडिया के कुछ सो कॉल्ड एक्सपर्टस बताने लगे कि संजू के खराब शॉर्ट खेलने के कारण उन्हें वैसे भी दूसरे टी20 में नहीं खिलाया जाता और उनके चोटिल हो जाने के बाद BCCI को उन्हें सीरीज से ही बाहर कर देने का आसान सा बहाना मिल गया।

अब दोनों में सच क्या हैं कई लोग थोड़े से कंफ्यूज हैं, घबराइए नहीं आपका कंफ्यूजन ठीक कर देते हैं

देखिए BCCI भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह कंट्रोल करता है। भारत में हर दूसरी गली में अपने आप को विराट कोहली बताने वाले खिलाड़ी मिल जाएंगे। ऐसे में मैच की सीमित संख्या में सभी खिलाड़ियों को मौका दे पाना लगभग नामुमकिन है, और अगर पूरे साल खिलाड़ियों की टेस्टिंग ही करते रहे तो जीतेंगे कब। तो BCCI बहुत ही स्मार्ट तरीके से नेशनल पूल में खिलाड़ियों को सेलेक्ट कर उनमें से स्कवॉड चुनता है। उदाहरण के लिए श्रीलंका के खिफाफ इस अपडेटिड टीम  को ही देख लीजिए  

हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (wk), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

इस टीम में सीनियर खिलाड़ी के नाम पर युजवेंद्र चहल और कप्तान हार्दिक पांड्या हैं जो खुद अपनी कप्तानी पारी की बस शुरूआत ही कर रहे हैं। BCCI का संदेश साफ है कि ये टीम पूरी तरह युवाओं के लिए होगी जिससे उन्हें भी मौका मिल पाए यंग ब्लड को प्रमोट करने की BCCI  की रणनीति इस बात से भी समझ आती है कि संजू के चोटिल होने के बाद उन्होने दिनेश कार्तिक जैसे अनुभनी बल्लेबाज को टीम  मे ना जोड़कर युवा जीतेश शर्मा को जोड़ा है।

सोशल मीडिय़ा पर ज्ञान झाड़ रहे लोगों की बात को हम गलत मानते हैं संजू के उस खराब शॉर्ट या एक खराब पारी के चलते वे सीरीज से बाहर नहीं क्योंकि अगर BCCI को ऐसा ही करना होता तो उसी मैच में शुभमन गिल और सुर्यकुमार यादव भी सिर्फ 7-7 रन बनाकर आउट हो गए थे, उनके साथ तो कुछ नहीं हुआ। लिहाजा मामला पूरी तरह चोट का ही है।

कब होगी संजू की वापसी –

संजू सैमसन के फैंस उनकी वापसी के लिए परेशान हैं वो सोच रहे हैं कि बड़ी मुश्किल से तो संजू टीम में आए थे और एक ही मैच के बाद बाहर भी हो गए।

संजू की वापसी उनकी रिकवरी पर निर्भर है चोट

 उतनी ज्यादा सीरियस नहीं है, घुटना है तो मामला थोड़ा अटक जरूर सकता है लेकिन ज्यादा वक्त तक संजू बाहर नहीं रहेंगे। हो सकता है कि 27 जनवरी से न्यूजीलैंज के खिलाफ टी20 सारीज में ही संजू टीम में वापसी करें।

Tags: Cricket Newscricket news hindiind vs sl 2st t20 2023Sanju Samsonsanju samson ruled out
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

भारत ने अफगानिस्तान के सामने तीसरे टी20 मुकाबले में 222 रन का लक्ष्य रखा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Next Post

दिन-ब-दिन गहराता खतरा... जोशीमठ में जमीन धंसने से 500 से ज्यादा घरों में आई दरारें, अब तक 66 परिवारों ने किया पलायन

GIS: CM योगी ने उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा- सुविधा और सुरक्षा की गारंटी मेरी, जानें सीएम के मुंबई दौरे के दूसरे दिन का शेड्यूल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In