रविवार, सितम्बर 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Women Asia Cup 2022: 8वी बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, थाईलैंड को दी करारी मात

by Vikas Baghel
अक्टूबर 13, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

भारत ने पहले सेमीफाइनल में थाईलैंड को 74 रनों से हराकर लगातार आठवीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में थाईलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 74 रन ही बना सकी।

स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की शुरूआत बिगाड़ दी। दीप्ति ने नन्नापत कोंचरोएनकाई (05),नत्थाकन चैंथम (04), सोर्ननारिन टिप्पोच (05) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद रेणुका सिंह ने चनिदा सुथिरुआंग (01) को आउट कर थाईलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 21 रन कर दिया। यहां से कप्तान नरुमोल चायवाई (21) और नट्टया बूचथम (21) पारी को संभालने की कोशिश की और टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। 63 के कुल स्कोर पर स्नेह राणा ने बूचथम को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद थाईलैंड के बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौट गए। थाईलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 74 रन ही बना सकी।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने तीन, राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2 और रेणुका सिंह, स्नेह राणा व शेफाली वर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा (42), जेमिमाह रोड्रिगेज (27) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (36) की बेहतरीन पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 148 रन बनाए।

इस मुकाबले में टॉस जीतकर थाईलैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। भारत को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तेज शुरूआत दिलाई और 4.2 ओवर में 38 रन जोड़े।इसी स्कोर पर पहन्निता माया ने मंधाना (13) को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद जेमिमाह रोड्रिगेज और शेफाली ने भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। 67 के कुल स्कोर पर सोर्ननारिन टिप्पोच ने शेफाली को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। शेफाली ने 28 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की बदौलत 42 रन बनाए।

शेफाली के आउट होने के बाद इनफॉर्म जेमिमाह ने कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। 109 के कुल स्कोर पर जेमिमाह 27 बनाकर थिपाचा पुथावोंग की गेंद पर आउट हो गईं। रिचा घोष ज्यादा कुछ नहीं कर सकीं और केवल 2 रन बनाकर टिप्पोच का शिकार बनीं। 135 के कुल स्कोर पर टिप्पोच ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। हरमनप्रीत ने 30 गेंदों में 4 चौकों की बदौलत 36 रन बनाए।

20वें ओवर की आखिरी गेंद पर नट्टया बूचथम ने दीप्ति शर्मा को आउट कर भारत को छठा झटका दिया। पूजा वस्त्राकर 17 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए।

थाईलैंड की तरफ से सोर्ननारिन टिप्पोच ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। टिप्पोच के अलावा नट्टया बूचथम, थिपाचा पुथावोंग और पहन्निता माया ने 1-1 विकेट लिया।

बता दें कि भारत ने अब तक 6 बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है और पिछले संस्करण में भारतीय टीम उपविजेता रही थी। बांग्लादेश ने भारत को हराकर पिछले संस्करण का खिताब जीता था।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiindian womens cricket teamWomen Asia Cup 2022Womens cricket
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

अरशद ने तिरंगा फहराने पर महिला को धमकाया, बोला- भारत का नहीं पाकिस्तान का झंडा लगाओ वरना....

Team India पर पूर्व कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान, कहा टी-20 विश्व कप के बाद भारत के पास एक नई टीम होगी और...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In