Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

अरशद ने तिरंगा फहराने पर महिला को धमकाया, बोला- भारत का नहीं पाकिस्तान का झंडा लगाओ वरना….

by Abhinav Shukla
October 13, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Amroha: अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के हक्कानी मोहल्ला में एक युवक ने महिला के ऊपर पाकिस्तान का झंडा लगाने का दबाव बनाया है। भारत का नहीं पाकिस्तान का झंडा लगाओ… इतना कहकर युवक ने घर पर लगा राष्ट्रध्वज उतार फेंका। जिसके विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई।

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के हक्कानी मोहल्ला में सुजाउल हसन का परिवार रहता है। सुजाउल हसन व उनकी पत्नी मेहताब फात्मा भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उसकी पत्नी मेहताब फात्मा का आरोप है कि उसके घर पर भारत का झंडा लगा हुआ था। 24 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। आधी रात को करीब एक बजे मोहल्ले का ही अरशद अपने अन्य तीन साथियों के साथ घर में घुस आया। जिसके बाद उसने मेहताब फात्मा को धक्के देकर गिरा दिया और कहा कि भारत का झंडा देख ना लूं… पाकिस्तान का झंडा लगाओ… अगर नहीं लगाया तो जान से मार दूंगा। इतना कहकर युवक ने घर पर लगा राष्ट्रध्वज उतार फेंका। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के गेट पर लगी भारतीय जनता पार्टी की नेम प्लेट भी तोड़ दी। जिसके विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया तो चारों आरोपी फरार हो गए।

RELATED NEWS

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

June 13, 2026
RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

June 11, 2026

उसी दौरान महिला ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई। आपको बता दें कि यह पूरा मामला लगगभ डेढ़ महीने पहले नगर कोतवाली के मुहल्ला हक्कानी में हुई थी, लेकिन अब तक इस मामले पर कोई कार्रवाई ना होने पर पीड़ित परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि आरोपी अरशद और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Tags: AmrohaAmroha PoliceBJPcmyogiIndian flagNews1IndiatirangaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

Rajya Sabha Election MP Controversyमध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी...

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

PM Modi In NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की...

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Project Ganga: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए महत्वाकांक्षी...

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

Next Post

Team India पर पूर्व कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान, कहा टी-20 विश्व कप के बाद भारत के पास एक नई टीम होगी और...

Women Asia Cup 2022: भारत के साथ फाइनल में भिड़ेगी श्रीलंकाई टीम, पाकिस्तान को 1 रन से किया बाहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist