बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Women Asia Cup 2022: Team India ने सातवीं बार जीता खिताब, श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

by Vikas Baghel
अक्टूबर 15, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

जो काम भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम नहीं कर सकी वही काम भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कर दिखाया है।भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सातवीं बार जीता एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है और फाइनल मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया है।

गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने महिला एशिया कप(Asia Cup) के फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन बनाए, जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर मैच जीत लिया।

RELATED NEWS

India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

अगस्त 20, 2026
Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

अगस्त 5, 2026

66 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरूआत दिलाई। विशेषकर मंधाना ने काफी आक्रामक रूख अपनाया। दोनों ने 3.3 ओवर में 32 रन जोड़े। इसी स्कोर पर शेफाली 5 रन बनाकर इनोका रानाविरा की शिकार बनीं। इसके बाद बल्लेबाजी करने आईं जेमिमाह रोड्रिगेज कुछ खास नहीं कर सकीं और केवल 2 रन बनाकर कविशा दिलहारी का शिकार बनीं। हालांकि यहां से स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और 8.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी।

Image credit – BCCI Women (Twitter)

स्मृति 25 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की बदौलत 51 और कौर 11 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन बनाए। श्रीलंकाई बल्लेबाजों की भारतीय गेंदबाजों के आगे एक न चली और टीम ने केवल 9 रनों पर कप्तान चमारी अट्टापट्टू (06), हर्षिता माडवी (01) अनुष्का संजीवनी (02) और हसिनी परेरा (00) के रूप में चार विकेट खो दिये। श्रीलंकाई टीम के विकेट खोने का सिलसिला यहीं पर नहीं रूका और टीम ने 16 ओवर में केवल 43 रन पर नौ विकेट खो दिये। केवल इनोका रानाविरा और ओशादी रानासिंघे ही कुछ संघर्ष कर सकीं। रानाविरा ने नाबाद 18 और रानासिंघे ने 13 रन बनाए। श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 65 रन ही बना सकी।

भारत की तरफ से रेणुका सिंह ने तीन, राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट लिए।

बता दें कि यह भारत का सातवां एशिया कप खिताब है। इस टूर्नामेंट के 8 संस्करणों में से भारत केवल 1 बार वर्ष 2018 में हारा है, तब बांग्लादेश ने भारत को हराकर खिताब जीता था। इस बार के टूर्नामेंट में भी भारत को केवल पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, बाकी सारे मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है।

Tags: asia cupasia cup 2022Indian Women Cricket TeamTeam Indiawomen asia cupWomen Asia Cup 2022Womens cricket
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Team Selection: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर...

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Net Bowlers: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट...

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Test Debut: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा, जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने...

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का दूसरा सीजन 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट...

Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में छलके आंसू, शानदार करियर का हुआ अंत

Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में छलके आंसू, शानदार करियर का हुआ अंत

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर...

Next Post

Delhi: जेल से नहीं निकलेंगे DU के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईंबाबा, SC ने रद्द किया बरी करने का आदेश, 8 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

T20 World Cup से पहले Team India के कप्तान Rohit Sharma का बड़ा बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist