मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

महिलाओं की प्राइवेट बीमारी ने इस खिलाड़ी का करियर किया तबाह…

by Web Desk
जुलाई 2, 2022
in खेल
Share on FacebookShare on Twitter

Anoushka Parikh Sports Career Spoiled: क्या कभी आप ने सोचा होगा कि एक ऐसा दर्द जो किसी के कैरियर को खत्म कर सकता हैं. ऐसी ही घटना हुई है अनुष्का पारिख के साथ जो की काफी जानी मानी भारतीय बैंडमिंटन खिलाड़ी रही हैं और तो और अपनी कड़ी मेहनत से नेशनल – इंटरनेशनल लेवल पर सिंग्लस और मिक्स डबल्स खेल चुकी हैं और कई खिताब अपने नाम भी किया हैं. लेकिन अफ़सोस की बात यह है की जब वो अपने करियर के सुनहरे दौर में थीं, तभी उन्हे PCOD की दिक्कत हुई.यानी कि PERIODS से जुड़ी दिक्कत. इस दिक्कत की वजह से ना सिर्फ वो मेंटल और इमोशनल लेवल पर परेशान हुई बल्कि उनका खेल प्रभावित हो गया….इतना ज्यादा की उनका एक अच्छा खासा करियर खत्म हो गया.

साल 2016 में अनुष्का अपने घर अहमदाबाद से हैदराबाद गोपीचंद अकादमी चली गईं। वहां वो 3-4 घंटे के बजाए 8 घंटे की ट्रेनिंग लेने लगीं, जैसा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयारी करने वाले एथलीटों की होती है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अनुष्का बताती हैं कि उनके लिए एक नया वातावरण था। खाने का समय बदल गया था। और ये उनके पीरियड्स साइकल के साथ भी हुआ। वो कहती हैं- मेरा पीरियड्स साइकल ठीक था लेकिन मुझे केवल एक दिन के लिए पीरियड्स आता। फिर मेरा वजन बढ़ने लगा। 5 महीने के अंदर 8 किलो वजन बढ़ गया था और ये बैडमिंटन खिलाड़ी होने के नाते बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। ये ना सिर्फ मेरे मूवमेंट को बल्कि हर चीज को प्रभावित कर रहा था। सारे लोग मुझे कहते कि वजन कम करो लेकिन मुझे नहीं पता था कि कैसे करूँ? मैं 8 घंटे की ट्रेनिंग लेती थी औऱ इससे ज़्यादा नहीं कर सकती थी…..GFX OUT

RELATED NEWS

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

अगस्त 2, 2026
CWG 2026: जूडो में भारत का जलवा, हर्ष-अस्मिता ने जीता गोल्ड, यामिनी का सिल्वर; 20 पदकों तक पहुंचा देश

CWG 2026: जूडो में भारत का जलवा, हर्ष-अस्मिता ने जीता गोल्ड, यामिनी का सिल्वर; 20 पदकों तक पहुंचा देश

अगस्त 1, 2026

अनुष्का एक हाइपरएक्टिव बच्ची थीं… एक साल उनके पेरेंट्स ने एक क्लब में टेनिस खिलवाया, उसके बाद स्विमिंग, फिर स्केटिंग और फिर बैडमिंटन खिलवाया. पहले दिन से ही अनुष्का को बैडमिंटन पसंद था. उन्हें खेल इतना पसंद था कि वो एक भी दिन के लिए गेम को छोड़ती नहीं थी.

अनुष्का ने साल 2011 में एशियाई चैंपियनशिप टूर्नामेंट के लिए अंडर-15 पर ब्रॉन्ज मेडल जीता था. साल 2014 में पीठ की चोट की वजह से उनके सिंगल्स करियर पर असर पड़ा. लेकिन डबल्स में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. 2017 में अनुष्का और सौरभ शर्मा ने मिक्स डबल्स खेला. इस जोड़ी ने यूक्रेन इंटरनेशनल के फाइनल में साल 2018 में सामने वाली जोड़ी को हराकर खिताब जीता था..

अनुष्का ने बताया कि PCOD ने उन्हें मेंटल और इमोशनल तरीके से कमजोर कर दिया था. उन्हें लगता था ज्यादा कैलोरी बर्नआउट से वजन कम होता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वो कहती हैं,

“मैं एक भी टूर्नामेंट से वापस आती तो मेरा कैसा मैच हुआ पूछने के बजाय वो कहते ‘अच्छा और कितना वजन बढ़ाना है.’ उनका ध्यान मेरे वजन पर था.”

अनुष्का का मानना था कि उनका वज़न ऐसी चीज़ नहीं है जिसे आप सही कर सकते हो. अनुष्का ने अपने खेल पर फोकस करना शुरू कर दिया. लेकिन लोगों ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया. नतीजा ये हुआ कि उनका फोकस फिर से अपने वज़न पर शिफ्ट हो गया. अनुष्का बताती हैं कि लोग कहते थे उन्हें वर्कआउट करना चाहिए, इससे उनका वज़न कम होगा. लेकिन अनुष्का दिन में आठ घंटे खेल रही थीं, और उन्हें नहीं पता था कि उन्हें अपना वज़न कम करने के लिए और क्या करना है.

अनुष्का बताती हैं कि पीरियड्स के बारे में उनके घर में कभी बात नहीं होती थी. उनकी मां को पता था लेकिन उन्हें भी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. अनुष्का ने कहा,

“सबसे पहले मेरे बाल झड़ने लगे. एक समय ऐसा आ गया आप मेरे बालो की जगह सिर में धब्बे देख सकते थे. चाहे मैं कंघी करू या बाल धो रही हूं. हमेशा बाल झड़ते थे. चेहरे पर दाने होने लगे. शरीर में सूजन आने लगी. मेरे पीरियड्स शुरू होने के कुछ दिन पहले मेरा दो किलो वजन बढ़ जाता था. नींद नहीं आती थी. मुझे पीरियड्स होते थे लेकिन सिर्फ एक दिन ही.”

अनुष्का ने कहा कि वो अपने करियर को खराब करने का दोष PCOD को नहीं देंगी, पर उस माहौल को ज़रूर देंगी जो उनके आसपास के लोगों ने बनाया.

आपको बता दे की अनुष्का ने अपने साथी ATHLETES के लिए संदेश भी भेजा है, उनका कहना है की….

# खुलकर बात करें, और अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखे.

# इसके साथ अपने पीरियड को ट्रैक करें -सिर्फ 5 दिन नहीं हर दिन.!

# इसके साथ आप शारीरिक और मानसिक रूप से रोज कैसा महसूस करते हैं. ये भी ध्यान रखें.

# अपने लक्षणों का इलाज करें- पीरियड्स नॉर्मल हैं, लेकिन उनका दर्द नहीं. अपने लक्षणों को बेहतर ढंग से समझें और इसके सॉल्यूशन निकाले.

# अपना सपोर्ट सिस्टम ढूंढें और अपने कोच से मदद मांगने में डरे नहीं.

Tags: Anoushka ParikhNews1IndiaSportssports news
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Chandigarh Cricket Coach Attacked: मोहाली में चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

CWG 2026: जूडो में भारत का जलवा, हर्ष-अस्मिता ने जीता गोल्ड, यामिनी का सिल्वर; 20 पदकों तक पहुंचा देश

CWG 2026: जूडो में भारत का जलवा, हर्ष-अस्मिता ने जीता गोल्ड, यामिनी का सिल्वर; 20 पदकों तक पहुंचा देश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

CWG 2026 Glory , कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को गर्व...

FIFA World Cup किसने दिए बड़े संकेत, 2030 में खेल सकती हैं 64 टीमें, क्या भारत के लिए खुलेगा वर्ल्ड कप का रास्ता

FIFA World Cup किसने दिए बड़े संकेत, 2030 में खेल सकती हैं 64 टीमें, क्या भारत के लिए खुलेगा वर्ल्ड कप का रास्ता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

FIFA Considers Expanding 2030 World Cup: दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फीफा अध्यक्ष जियानी...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Telangana: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज का दूसरा दिन,सीएम योगी ने भाग्य लक्ष्मी का लिया आशीर्वाद,जानिए बैठक में किन विषयों पर हो सकती है चर्चा..

Bihar Train Fire: भेलवा रेलवे स्टेशन के पास DMU ट्रेन में लगी आग, ट्रेन में लगी आग का वीडियो आया सामने..

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In