मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

WTC FINAL 2023 DAY 2: दूसरे दिन 469 पर ऑलआउट ऑस्ट्रेलिया, 151 रनों पर भारत के गिरे 5 विकेट

by Vikas Baghel
जून 8, 2023
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

7 जून से लंदन के ओवल में शुरू हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के 2 दिन पूरे हो चुके हैं।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए। कंगारूओं ने पहली पारी में डेढ दिन तक बल्लेबाजी की। स्टीव स्मिथ और त्राविस हेड ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं। दूसरे दिन हेड 174 गेंदों में 163 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया। हेड के बाद स्टीव स्मिथ भी 121 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार हो गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई। जहां 3 के बाद चौथा विकेट गिराने में टीम इंडिया को 287 रन खर्च करने पड़े वहीं बाकी के 6 विकेट सिर्फ 108 रन देकर टीम इंडिया ने गिरा दिए। गेंदबाजी में भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4 और मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर को 2-2 विकेट मिले इसके अलावा रविंद्र जडेजा को भी 1 विकेट मिला। उमेश यादव एकमात्र गेंदबाज रहे जो एक भी विकेट नहीं चटका पाए।

RELATED NEWS

WTC 2025

Australia में होगा WTC 2025 का Final? Pat Cummins की डिमांड ने ICC में मचाया हड़कंप !

नवम्बर 5, 2025
WTC Final

WTC Final की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को भारी नुकसान, अब कैसे पहुंचेगा फाइनल में? यहां समझे पूरा समीकरण

दिसम्बर 8, 2024

दूसरे दिनके दूसरे सेशन में भारत की बल्लेबाजी आई लेकिन भारत की शुरूआत खराब रही। 30 के कुल स्कोर पर ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 15 और युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 13 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गए इसके बाद चेतेश्वर पुजारा भी 13 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली भी कुछ खास नहीं  कर पाए और सिर्फ 14 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए। दिन खत्म होते होते रविंद्र जड़ेजा के रूप में टीम इंडिया को एक और झटका लगा। जड़ेजा 48 रन बनाकर चलते बने। कुल मिलाकर दूसरे दिन भारतीय टीम ने 38 ओवर खेले जिसमें टीम ने 151 रन बनाए और 5 विकेट गिरे।

जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से त्राविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली थी वहीं भारत की ओर से शुरूआती बल्लेबाजों में से कोई भी बल्लेबाज 50 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। अगर कल तीसरे दिन भारतीय टीम ऑलआउट ना होकर 300 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाती है तो फॉलोऑन का खतरा भी हो सकता है।

 

Tags: aus vs ind wtc final day 1 updatesaus vs ind wtc final day 2aus vs ind wtc final day 2 updatesday 2 wtc final start timeicc wtc finalind vs aus wtc finalind vs aus wtc final day 2 liveind vs aus wtc final liveindia team for wtc finalteam india plan for wtc final day 2WTCWTC Finalwtc final 2023wtc final 2023 datewtc final 2023 updateswtc final day 2wtc final day 2 highlightswtc final day 2 streaming freewtc final live
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

WTC 2025

Australia में होगा WTC 2025 का Final? Pat Cummins की डिमांड ने ICC में मचाया हड़कंप !

by Vishal Saraswat
नवम्बर 5, 2025

WTC 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ( WTC ) 2025 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच में खेला जाएगा....

WTC Final

WTC Final की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को भारी नुकसान, अब कैसे पहुंचेगा फाइनल में? यहां समझे पूरा समीकरण

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 8, 2024

WTC Final: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच एडिलेड में खेला गया। इस पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय...

WTC, Cricket

IND vs BAN Test : टेस्ट के आखिरी दिन भारत ने बांग्लादेश को चटाई धूल, 95 रन के टारगेट को महज़ 17 ओवरों में किया पूरा

by Gulshan
अक्टूबर 1, 2024

IND vs BAN Test : भारत ने बारिश से प्रभावित कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को आसानी से हराया है। अंतिम...

West Indies दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान,संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की चमकी किस्मत

by Vikas Baghel
जून 23, 2023

12 जुलाई से भारतीय क्रिकेट टीम वेस्ट इंडीज का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे...

Sourav Ganguly ने गिनाईं Rohit Sharma की गलतियां, बताया WTC FINAL में हार का असली कारण

by Vikas Baghel
जून 13, 2023

हाल ही में 7-11 जून तक इंग्लैंड के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल...

Next Post

META ने शुरू की ब्लू टिक सर्विस, अब आप भी अपने अकाउंट के लिए खरीद सकेंगे ब्लू टिक

जौनपुर बहराइच मुंबई या नेपाल में हुई संजीव जीवा की हत्या की डील

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist