Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य जम्मू कश्मीर

डोडा जिले में हुए भीषण हादसे ने छीना गांव का लाल,हरियाणा के सिपाही मोहित समेत 10 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन खाई में गिरने से हरियाणा के सिपाही मोहित समेत 10 जवान शहीद हो गए। शहादत की खबर से गांव में मातम छा गया।

by SYED BUSHRA
January 23, 2026
in जम्मू कश्मीर
Indian Army vehicle accident in Doda
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Army vehicle accident in Doda:जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवान देश सेवा करते हुए शहीद हो गए। इस दर्दनाक हादसे में हरियाणा के गिजाड़ोध गांव निवासी 26 वर्षीय सिपाही मोहित भी शहीद हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

श्रीनगर से डोडा जा रहा था सेना का वाहन

जानकारी के अनुसार, सिपाही मोहित भारतीय सेना की 72 आर्मर्ड रेजिमेंट में तैनात थे। वह वर्ष 2020 में सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में श्रीनगर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। गुरुवार को वह करीब 20 अन्य जवानों के साथ सेना के वाहन से श्रीनगर से डोडा की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि 10 जवानों ने मौके पर ही अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

RELATED NEWS

Indian Army

सावधान! टैटू और लंबे बाल खत्म कर देंगे सेना में भर्ती का सपना, भूलकर भी न करें ये गलती!

December 26, 2025

गांव में देर शाम पहुंची शहादत की खबर

हादसे की सूचना गुरुवार देर शाम शहीद मोहित के गांव पहुंची, हालांकि परिजनों को रात में यह दुखद समाचार नहीं दिया गया। शुक्रवार सुबह जब परिवार को शहादत की जानकारी दी गई, तो घर में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और हर आंख नम हो गई।

एक साल पहले हुई थी शादी

शहीद मोहित करीब डेढ़ माह पहले ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे। जाते समय उन्होंने जल्द घर आने का वादा किया था। मोहित की शादी एक वर्ष पूर्व अंजलि से हुई थी और हाल ही में दोनों ने अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई थी। मोहित के पिता सतपाल किसान हैं, माता रेखा गृहणी हैं, जबकि उनका छोटा भाई जितेंद्र वाहन चालक के रूप में कार्य करता है।

पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

गांव के सरपंच नरेश ने बताया कि शहीद मोहित का पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे गांव पहुंचेगा। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव अपने वीर सपूत को नम आंखों से अंतिम विदाई देगा। शहीद मोहित की शहादत को गांव और देश हमेशा गर्व के साथ याद रखेगा।

Tags: Doda accidentindian army
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Indian Army

सावधान! टैटू और लंबे बाल खत्म कर देंगे सेना में भर्ती का सपना, भूलकर भी न करें ये गलती!

by Mayank Yadav
December 26, 2025

Indian Army recruitment rules: भारतीय सेना का हिस्सा बनना लाखों युवाओं का सपना होता है, लेकिन सख्त चयन प्रक्रिया और...

Next Post
Anshika Singh

रील वाली 'रिवॉल्वर रानी': हुस्न के जाल में फंसाती, हिस्ट्रीशीटर के इशारे पर गोली चलाती!

US Exit WHO

ट्रंप का 'महा-विनाशक' फैसला! 70 ग्लोबल संस्थाओं को दिखाया बाहर का रास्ता, डरा संसार!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist